LOADING...
कोलकाता: साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर से हटाई गई 'फुटबॉल मूर्ति', ममता ने की थी डिजाइन
साल्ट लेट स्टेडियम के बाहर लगी फुटबॉल मूर्ति को तोड़ दिया गया है

कोलकाता: साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर से हटाई गई 'फुटबॉल मूर्ति', ममता ने की थी डिजाइन

लेखन आबिद खान
May 23, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकाल में लिए गए पुराने फैसलों को पलटा जा रहा है। अब राज्य सरकार ने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम के बाहर लगी फुटबॉल मूर्ति को तोड़ दिया है। पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने इस मूर्ति के डिजाइन की तीखी आलोचना करते हुए इसे 'भद्दा, बेतुका और निरर्थक' बताया था। इस मूर्ति को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डिजाइन किया था।

बयान

खेल मंत्री ने कहा था- मूर्ति सुंदर नहीं लगती

प्रमाणिक ने 17 मई को स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के बाद कहा था कि इस मूर्ति में सौंदर्य की कमी है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "ऐसी भद्दी दिखने वाली मूर्ति, जिसके धड़ से 2 पैर कटे हुए हों और उसके ऊपर फुटबॉल हो, इसका कोई मतलब नहीं बनता। यह देखने में भी सुंदर नहीं लगती, इसलिए हम इस निरर्थक और बेतुकी संरचना को नहीं रखेंगे और इसे हटा दिया गया।"

स्थापना

2017 में स्थापित हुई थी मूर्ति

फीफा अंडर-17 विश्व कप से पहले 2017 में स्टेडियम के VVIP गेट के पास यह मूर्ति स्थापित की गई थी। यह मूर्ति फुटबॉल खेलती हुई 2 विशाल टांगों के रूप में बनाई गई थी, जो आगे जाकर 'बिस्वा बांग्ला' लोगो में मिलती थीं। फुटबॉल पर 'Joyi' शब्द भी लिखा गया था। अनावरण के बाद से ही फुटबॉल समर्थकों से इसकी संरचना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। कई ने इसके डिजाइन और प्रतीकात्मकता पर सवाल उठाए थे।

Advertisement