LOADING...
ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया, कहा- भारत मुझ पर कर सकता है भरोसा
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर कर सकता है भरोसा

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया, कहा- भारत मुझ पर कर सकता है भरोसा

लेखन गजेंद्र
May 25, 2026
09:26 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित 250वें अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस समारोह में वर्चुअल रूप से उपस्थित होकर अपना संदेश दिया। उन्होंने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर को अचानक फोन किया और भारत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति समर्थन का भावपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके दोस्त हैं और भारत उन पर '100 प्रतिशत' भरोसा कर सकता है।

बयान

क्या बोले ट्रंप? 

कार्यक्रम में राजनयिकों, अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं को संबोधित करते हुए, गोर ने ट्रंप के फोन को स्पीकर पर रख दिया। तब ट्रंप बोले, "मुझे भारत से प्यार है। हमारे देश के प्रतिनिधि के रूप में आपको (राजदूत गोर) एक अच्छा भाषण देना होगा। मैं बस सभी को नमस्कार कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री बहुत पसंद हैं। प्रधानमंत्री मोदी महान हैं, वह मेरे मित्र हैं।" इस दौरान ट्रंप ने अमेरिका की आर्थिक शक्ति पर भी प्रकाश डाला।

भरोस

भारत मुझ पर कर सकता है भरोसा- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा, "भारत मुझ पर शत प्रतिशत भरोसा कर सकता है। वे सीधे यहीं फोन करते हैं। हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर है और भारत जो कुछ भी चाहता है, हम उसे हासिल कर सकते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।" ट्रंप ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भी प्रशंसा की, जो कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

ट्रंप का संदेश

Advertisement

समझौता

जल्द होगा भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता

कार्यक्रम के दौरान भारत और अमेरिका के बीच चल रहे अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर भी उम्मीद जताई गई। राजदूत गोर ने बताया कि समझौते का ढांचा पहले ही घोषित किया जा चुका है, जिस पर कुछ ही हफ्तों में हस्ताक्षर हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "5 महीने पहले जब मैं नई दिल्ली आया था, तब से हमने एक अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा की है, जिस पर उम्मीद है कि अगले कुछ हफ्तों में हस्ताक्षर हो जाएंगे।"

Advertisement