LOADING...
हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया, फरार पति ने किया आत्मसमर्पण
मध्य प्रदेश हाई-कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया

हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमॉर्टम का आदेश दिया, फरार पति ने किया आत्मसमर्पण

लेखन गजेंद्र
May 22, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा आदेश देते हुए दूसरा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति अवनिंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिया कि ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों की एक टीम द्वारा कराया जाए। पोस्टमार्टम भोपाल में होगा, जिसके लिए AIIMS के डॉक्टरों को एक विशेष विमान से बुलाने की व्यवस्था करने को कहा गया है।

पोस्टमॉर्टम

जल्द से जल्द पोस्टमॉर्टम करने के आदेश

बार एंड बेंच के मुताबिक, पीठ ने यह आदेश ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा द्वारा दायर याचिका पर पारित किया है। कोर्ट ने कहा कि पोस्टमॉर्टम का कार्य जल्द किया जाना चाहिए। पहले हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 33 वर्षीय ट्विशा की मौत आत्महत्या से बताई गई है, जिस पर उसके परिवार को शक है और इसे साजिश बताया है। याचिकाकर्ता के वकील ने मामले को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। हालांकि, उनका ससुराल पक्ष दोबारा पोस्टमॉर्टम के खिलाफ रहा।

आत्मसमर्पण

ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने किया आत्मसमर्पण

समर्थ ने शुक्रवार को जबलपुर जिला अदालत में आत्मसमर्पण किया है। इससे पहले उनके वकील ने हाई कोर्ट में बताया था कि वह आत्मसमर्पण को तैयार हैं क्योंकि उन्हें अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार करना है। हाई कोर्ट ने समर्थ को ट्रायल कोर्ट या भोपाल के कटारा थाने में आत्मसमर्पण को कहा था और सुनवाई सोमवार तक स्थगित की थी। समर्थ पिछले 10 दिन से फरार थे। उनकी पत्नी का शव 13 मई से AIIMS भोपाल के मुर्दाघर में है।

Advertisement

जांच

CBI जांच की सिफारिश

हाई कोर्ट का फैसला ऐसे समय आया है, जब शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की है। बता दें कि नोएडा की ट्विशा की शादी सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ से दिसंबर 2025 में हुई थी। दोनों की मुलाकात 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। ट्विशा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल की छत पर लगी जिमनास्टिक छड़ से लटकी मिली थीं।

Advertisement