LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी बेचने वाले व्यक्ति को बांग्लादेश-पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी बेचने वाले व्यक्ति को बांग्लादेश-पाकिस्तान से धमकी (फाइल तस्वीर)

प्रधानमंत्री मोदी को झालमुड़ी बेचने वाले व्यक्ति को बांग्लादेश-पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी

लेखन गजेंद्र
May 22, 2026
02:56 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी बेंचकर चर्चा में आए विक्रेता बिक्रम साओ को जान से मारने की धमकी मिल रही है। बिक्रम ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगातार फोन और वीडियो कॉल आ रहे हैं, जिसमें उनकी दुकान पर बम विस्फोट करने और मारने की धमकी दी जा रही है। लगातार मिल रही धमकियों से बिक्रम और उनका परिवार बेहद चिंतित और भयभीत हो गया है।

धमकी

पुलिस ने जांच शुरू की

बिक्रम ने मीडिया को बताया, "पाकिस्तान से फोन आ रहे हैं और मुझे बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं...मैंने उन्हें कुछ नहीं कहा, बस फोन काट दिया। फिर बांग्लादेश से फोन आया, जिसमें पूछा गया कि मैं जिंदा हूं या नहीं। वे लगातार परेशान कर रहे हैं। अज्ञात नंबरों से कॉल आ रहे हैं जिनमें गाली-गलौज और अभद्र भाषा का इस्तेमाल हो रहा है।" उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिसने जांच शुरू कर दी है।

ट्विटर पोस्ट

बिक्रम ने दी जानकारी

Advertisement

चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के आने से चर्चित

चुनाव प्रचार के दौरान 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी झाड़ग्राम में जनसभा से लौटते समय सड़क किनारे बिक्रम के स्टॉल पर रुके और झालमुड़ी खाई थी। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और बाद में चुनाव के दौरान राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई। मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरों को साझा कर इसे चर्चित कर दिया। तभी से बिक्रम की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं।

Advertisement