LOADING...
ट्विशा शर्मा मामला: सुप्रीम कोर्ट बोला- निष्पक्ष जांच हो; मीडिया से भी किया ये आग्रह
ट्विशा शर्मा मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है

ट्विशा शर्मा मामला: सुप्रीम कोर्ट बोला- निष्पक्ष जांच हो; मीडिया से भी किया ये आग्रह

लेखन आबिद खान
May 25, 2026
11:52 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की पीठ सुनवाई कर रही है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि जो भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि निष्पक्ष और तटस्थ जांच हो। कोर्ट ने मीडिया से भी रिपोर्टिंग को लेकर संयम बरतने का आग्रह किया।

मीडिया

कोर्ट ने कहा- दोनों पक्ष मीडिया में जाने से बचे

CJI सूर्यकांत ने दोनों पक्षों- ट्विशा शर्मा के परिवार और आरोपी के ससुराल वालों से मीडिया के सामने बयान न देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, "जांच अधिकारियों के पास जाकर बयान दें। हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि गवाहों के बयान रिकॉर्ड न करें और उन्हें ऑडियो क्लिप में न बदलें। हमारा मानना ​​है कि मीडिया के कारण इस मामले में कुछ प्रगति हुई है। लेकिन हमें किसी भी प्रकार की मनगढ़ंत कहानी बनाने से बचना चाहिए।"

न्यायपालिका

न्यायपालिका पर जांच में बाधा डालने के आरोप दुर्भाग्यपूर्ण- कोर्ट

पीठ ने यह भी टिप्पणी की कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं कि न्यायपालिका निष्पक्ष जांच में बाधा डाल रही है क्योंकि आरोपी की मां एक पूर्व जिला न्यायाधीश हैं। पीठ ने कहा, "सास एक पूर्व जिला न्यायाधीश हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह कहा जा रहा है कि न्यायपालिका मुकदमे को पटरी से उतार रही है। हम उस कहानी के खिलाफ हैं जो गढ़ी जा रही है।"

Advertisement

सास

मध्य प्रदेश सरकार ने कहा- सास जांच में सहयोग नहीं कर रही

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "पीड़िता की सास किसी न किसी चैनल पर साक्षात्कार देकर मृतक को बदनाम कर रही हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद वे जांचकर्ताओं के साथ पूरी तरह से सहयोग नहीं कर रही हैं। हमने उनसे कई बार बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया। वह ऐसा नहीं करना चाहतीं। हम उनके घर जाने के लिए भी तैयार थे। लेकिन वह सहयोग नहीं कर रही हैं।"

Advertisement

अपील

कोर्ट ने मीडिया से की ये अपील

कोर्ट ने कहा, "हम मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसे लोगों के बयान रिकॉर्ड करने से बचें जो संभावित गवाह हो सकते हैं, क्योंकि इससे नतीजों पर अनावश्यक रूप से असर पड़ सकता है, जिनकी जांच की जानी है। हम जनता से भी अनुरोध करते हैं कि वे अटकलें लगाने से बचें और देश की एक प्रमुख जांच एजेंसी पर भरोसा और विश्वास रखें। हमें पूरा यकीन है कि एजेंसी जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाएगी।"

मामला

क्या है मामला?

नोएडा की रहने वाली ट्विशा की दिसंबर, 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से शादी हुई थी। ट्विशा 12 मई को अपने ससुरात में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। हालांकि, ससुराल वालों का कहना है कि ट्विशा ने आत्महत्या की है। पुलिस ने ट्विशा के पति को हिरासत में लिया है। वहीं, मामले की जांच CBI को सौंपी गई है।

Advertisement