LOADING...
उत्तर प्रदेश में 48 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसी राहत
उत्तर भारत के कई शहरों में लू का प्रकोप बना हुआ है

उत्तर प्रदेश में 48 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, दिल्ली में सुबह-सुबह बरसी राहत

May 23, 2026
11:14 am

क्या है खबर?

उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। गत दिन (22 मई) को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 40-47 डिग्री के बीच रहा। भीषण गर्मी के बीच शनिवार को राजधानी में अंधड़ और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है और अगले 2 दिनों तक इससे राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है।

राहत 

दिल्ली में बदला मौसम 

दिल्ली समेत NCR इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शनिवार सुबह बादल छाने और तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तो कुछ जगह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 28 डिग्री के आस-पास रह सकता है। मौसम विभाग ने अलगे 6 दिनों तक लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ट्विटर पोस्ट

राजधानी में कुछ जगह हल्की बारिश दर्ज हुई

Advertisement

तापमान 

बांदा रहा सबसे गर्म शहर 

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बांदा देश में का सबसे गर्म शहर रहा, यहां अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री दर्ज किया गया। IMD ने आज 4 बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी और प्रयागराज में लू का रेड और 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में भी गर्मी कहर बरपा रही है। यहां शुक्रवार को नौगांव 46.8 डिग्री तापमान के साथ देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। प्रदेश में आज 42 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है।

Advertisement

अंधड़-बारिश

इन राज्यों में अंधड़-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में आज जैसलमेर-जोधपुर समेत 7 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, आज कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चल सकती है, वहीं दोपहर के बाद कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिल सकती है। बिहार के 14 जिलों में लू का असर दिखाई देगा, वहीं प्रदेश के कुछ शहरों में बादल छाने के साथ अंधड़-बारिश की संभावना है। इसी प्रकार पंजाब के 6 जिलों में मौसम खराब हो सकता है।

अलर्ट 

बन रहा नया सिस्टम

पहाड़ी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन अभी कमजोर है। एक चक्रवाती परिसंचरण पाकिस्तान के ऊपर और एक बिहार के आस-पास बना हुआ है। एक लो प्रेशर एरिया अरब सागर में बना हुआ है। साथ ही एंटी साइक्लोन एरिया भी बना हुआ है। इसके चलते आज कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के साथ लक्षद्वीप, महाराष्ट्र और गोवा में बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है।

Advertisement