देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
सेना ने किश्तवाड़ में 326 दिन चलाया अभियान, कमांडर सैफुल्लाह समेत जैश के 7 आतंकी मारे
भारतीय सेना ने बताया है कि उसने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में ऊंचाई वाले चतरू इलाके में लगभग एक साल तक चले संयुक्त अभियान में 7 आतंकवादियों को मार गिराया है।
इजरायल ने भारत को 'गोल्डन होराइजन' मिसाइल की पेशकश की, ये ब्रह्मोस से तेज; जानें खासियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते इजरायल के दौरे पर जा रहे हैं। इससे पहले खबर आई है कि इजरायल ने कथित तौर पर भारत को गोल्डन होराइजन एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल (ALBM) की विशेष पेशकश की है।
खालिस्तानी संगठन ने दिल्ली का लाल किला और विधानसभा बम से उड़ाने की धमकी दी
दिल्ली में आतंकवादी धमकियों पर लगाम नहीं लग रही है। सोमवार सुबह सैन्य स्कूलों को धमकी देने के बाद अब लाल किला और दिल्ली विधानसभा उड़ाने की भी धमकी दी गई है।
भारतीय दूतावास ने एक बार फिर शेष सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने को कहा
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव गहराने के बाद युद्ध की संभावना बन रही है, जिसको लेकर भारत ने अपने नागरिकों के लिए सलाह जारी की है।
भाजपा के साथ टकराव के बीच शंकराचार्य के खिलाफ POCSO के तहत मुकदमा दर्ज, पूछताछ होगी
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के साथ टकराव के बीच राज्य पुलिस ने ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बाल यौन शोषण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर में भीड़ ने वायुसेना के जवान और उनके पिता को बुरी तरह पीटा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक जवान और उनके पिता को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है।
तेजस फिर हुआ हादसे का शिकार, भारतीय वायुसेना ने जांच के बीच बेड़े की उड़ान रोकी
भारत के स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली में बोर्ड परीक्षाओं के बीच लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। सोमवार को सेना के 2 स्कूलों को ईमेल में धमकी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई।
इन 11 राज्यों में बारिश से फिर लौटेगी सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानों तक तापमान में इजाफा होने से सर्दी का अहसास कमजोर पड़ता दिख रहा है। दिल्ली समेत कई शहरों में पारा 30 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है।
#NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल दौरा कितना अहम, क्या-क्या समझौते हो सकते हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को 2 दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की दूसरी इजरायल यात्रा होगी। इससे पहले वे जुलाई, 2017 में इजरायल गए थे, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा भी था।
दिल्ली पुलिस बोली- गिरफ्तार संदिग्धों को बांग्लादेश से मिल रहे थे निर्देश; ये खुलासे भी किए
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आज तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश स्थित चरमपंथी संगठनों के इशारे पर आतंकी साजिश रचने का आरोप है।
डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली देवजी के आत्मसमर्पण की खबरें, साथी संग्राम ने भी डाले हथियार
नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI माओवादी) के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी के आत्मसमर्पण की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी संग्राम के साथ तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर किया
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है।
प्रधानमंत्री ने किया नमो भारत और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन, 55 मिनट में होगा दिल्ली-मेरठ का सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन (RRTS) और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया है। उन्होंने मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन से दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किए टैरिफ, अब भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का क्या होगा?
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को रद्द कर दिया है। ट्रंप ने भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था।
ओडिशा में ट्रक ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 5 जवानों की मौत और 3 घायल
ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में 5 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए।
दिल्ली पुलिस ने तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार किए, आतंकी साजिश रचने का आरोप
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने तमिलनाडु से 6 और पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के संपर्क में होने और आतंकी साजिश रचने का आरोप है। सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।
महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। होली से पहले ही दोपहर के समय गर्मी चुभने लगी है, लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवा का अहसास बना हुआ है। कुछ राज्यों में आसमान साफ है तो कुछ जगह बादल भी मंडरा रहे हैं।
यौन शोषण मामला: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
सरकार का अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अहम बयान, कहा- कर रहे प्रभावों का आंकलन
केंद्र सरकार ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ओर से शुक्रवार को टैरिफ पर दिए गए अहम फैसले के बाद शनिवार को अहम बयान जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर और पंजाब में IED मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 2 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
अजित पवार के भतीजे बोले- विमान हादसा बड़ी साजिश, नागरिक उड्डयन मंत्री को हटाया जाए
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के साथ की द्विपक्षीय बैठक, क्या हुए समझौते?
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा भारत दौरे पर हैं। आज उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
भारत को एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली दे सकता है इजरायल, प्रधानमंत्री के दौरे पर चर्चा की संभावना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 फरवरी को 2 दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान दोनों देशों में रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने को लेकर कुछ अहम समझौते हो सकते हैं।
दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा लश्कर, ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों को बना सकता है निशाना
राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अलर्ट किया गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं। खासतौर पर चांदनी चौक का एक प्रमुख मंदिर आतंकियों के निशाने पर है।
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब भारत पर कितना टैरिफ लगेगा?
अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने ये स्पष्ट नहीं किया कि जो टैरिफ वसूला जा चुका है, उसे लौटाना होगा या नहीं।
प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 717 परिवारों वाली बस्ती को खाली करने का आदेश- रिपोर्ट
नई दिल्ली में रेड कोर्स रोड (अब लोक कल्याण मार्ग) पर स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास करीब 3 बस्तियों को हटाने का आदेश जारी किया गया है, जिससे यहां रहने वाले 717 परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
बांग्लादेश में तारिक रहमान के आते ही तनाव कम, भारत के साथ वीजा सेवा बहाल
बांग्लादेश में चुनाव के बाद तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की सरकार बनते ही भारत के साथ तनाव कम होता दिख रहा है।
उन्नाव रेप मामला: पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के भाई को आत्मसमर्पण करने का आदेश
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर के भाई जयदीप सेंगर को आत्मसमर्पण का आदेश दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में SIR के लिए न्यायिक अधिकारी नियुक्त किए, राज्य को फटकारा
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। आज कोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई और चुनाव आयोग के साथ सहयोग न करने पर फटकार लगाई।
दिल्ली के उत्तर नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर 17 वर्षीय किशोर ट्रेन के आगे कूदा
दिल्ली के उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर एक 17 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
AI की मदद से कैसे पकड़ा गया 70,000 करोड़ रुपये का बिरयानी टैक्स घोटाला?
हैदराबाद में एक बिरयानी रेस्टोरेंट पर आयकर विभाग के छापे ने 70,000 करोड़ रुपये के बड़े टैक्स घोटाले का पर्दाफाश का किया है। जांच के दौरान पता चला कि रेस्टोरेंट पैसे तो कमा रहे थे, लेकिन टैक्स बचाने के लिए कमाई कम दिखा रहे थे।
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अप्रैल से लागू होगा- पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता अप्रैल से लागू हो जाएगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द आएंगे भारत, ट्रंप की यात्रा का बन रहा विचार
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो जल्द भारत आ सकते हैं।
#NewsBytesExplainer: क्या है पैक्स सिलिका, इसमें शामिल होने से भारत को क्या फायदा होगा?
भारत अमेरिका के नेतृत्व वाले पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल हो गया है। दिल्ली में चल रही AI इम्पैक्ट समिट में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में इस घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
3 राज्यों में सांप्रदायिक दंगे: कर्नाटक में जुलूस पर पथराव, मध्य प्रदेश-आंध्र प्रदेश में भी हिंसा
बीते दिन यानी 19 फरवरी को देश के 3 राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। कर्नाटक, मध्य प्रदेश और तेलंगाना से हिंसा की खबरें आई हैं।
बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने पर कोई रोक नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें देश भर में बाबर या 'बाबरी मस्जिद' के नाम पर किसी भी मस्जिद के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
गुरूग्राम में लिव-इन पार्टनर ने युवती को बंधक बनाकर पीट-पीटकर अधमरा किया, हालत गंभीर
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरूग्राम में एक 19 वर्षीय युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर को बंधक बनाकर इतना बुरी तरह पीटा कि वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।
दिल्ली में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी; बच्ची की मौत, सड़क पर नहीं मिली मदद
दिल्ली में तेज रफ्तार की वजह से एक के बाद एक सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। अब पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में एक कार सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई।
भारत अमेरिका के 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ, AI और महत्वपूर्ण खनिजों को लेकर होगा फायदा
भारत अमेरिका के नेतृत्व वाले रणनीतिक गठबंधन 'पैक्स सिलिका' में शामिल हो गया है। दिल्ली में चल रही AI इम्पैक्ट समिट के दौरान भारत और अमेरिका ने घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।