LOADING...
जम्मू-कश्मीर और पंजाब में IED मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी
जम्मू-कश्मीर और पंजाब में मिले IED

जम्मू-कश्मीर और पंजाब में IED मिलने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी

Feb 21, 2026
05:14 pm

क्या है खबर?

पंजाब और जम्मू-कश्मीर में 2 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) द्वारा दिल्ली में संभावित आतंकी हमले की चेतावनी के मद्देनजर जारी किया गया है। हालांकि, अभी तक IED की बरामदगी और आतंकी साजिश की चेतावनी के बीच कोई सीधा संबंध स्थापित नहीं हुआ है, लेकिन इनका समय चिंताजनक माना जा रहा है।

बरामदगी

पंजाब के अमृतसर में पहला IED मिला

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पहला IED शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर में राय्या पुलिस चौकी के पास एक संदिग्ध बैग में मिला था। बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया और उन्होंने उपकरण को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सोहेल कासिम मीर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "पुलिस चौक के पास एक संदिग्ध बैग देखा गया था। जांच के बाद उसमें IED होने की पुष्टि हुई है।"

कश्मीर

कश्मीर के गांदरबल में मिला दूसरा IED

रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में IED मिलने के कुछ ही घंटों बाद कश्मीर के गांदरबल जिले के सफापोरा में दूसरा IED बरामद किया गया। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने कुछ ही घंटों में इसका पता लगाकर इसे निष्क्रिय कर दिया। पिछले सप्ताह उत्तरी कश्मीर में बरामद किया गया यह तीसरा IED है। इससे पहले दो IED तंगमराग रोड और बारामूला में बरामद किए गए थे। यह काफी चिंता का विषय माना जा रहा है।

Advertisement