LOADING...
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर किया 
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर किया 

लेखन आबिद खान
Feb 22, 2026
03:34 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि चतरू के जंगलों में 2 से 3 आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) संयुक्त रूप से ये अभियान चला रहे हैं। इलाके में और बल भेजा गया है।

अभियान

जैश का एक आतंकी घिरा

इंडिया टुडे के मुताबिक, बर्फ से ढके चतरू में पिछले 15 दिनों से अभियान जारी है। इस दौरान सुरक्षा बलों का आज सुबह आतंकवादियों से संपर्क हुआ था। इसके बाद जवानों ने आतंकवादियों को चारों ओर से घेर लिया और उनके भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए। रिपोर्ट के मुताबिक, अभियान में 2 आतंकी मारे गए हैं, वहीं, जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी घिर गया है। यहां 2-3 आतंकी छिपे होने की खबर है।

पिछली मुठभेड़

4 फरवरी को भी हुई थी मुठभेड़

4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के एक आतंकी को मार गिराया था। उधमपुर में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को धमाका कर मार गिराया गया था। तब सेना की व्हाइट नाइट कोर ने बताया था कि CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के इस संयुक्त अभियान को 'ऑपरेशन किया' नाम दिया गया था। पहले एक आतंकी को गोली लगी थी, जिसके बाद वो साथी के साथ गुफा में छिप गया था।

Advertisement