देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
शिमला में हिमाचल पुलिस से टकराव के बाद दिल्ली पुलिस 3 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना
दिल्ली में AI समिट के दौरान अर्धनग्न प्रदर्शन करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 3 और भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की जांच कर रही समिति में बदलाव, लोकसभा अध्यक्ष ने पुनर्गठन किया
दिल्ली के सरकारी आवास में बेहिसाब नकदी मिलने के मामले में फंसे न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित समिति में बदलाव किया गया है।
NCERT ने न्यायिक भ्रष्टाचार से जुड़े अध्याय वाली किताबें वापस लीं, कहा- अनजाने में हुई गलती
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अपना बयान जारी कर कक्षा 8 की किताब में 'न्यायिक भ्रष्टाचार' से जुड़े अध्याय को शामिल करने पर माफी मांगी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स पार करने वाले दुनिया के पहले नेता बन गए।
प्रधानमंत्री मोदी का इजरायल में नेतन्याहू ने पत्नी के साथ किया स्वागत, द्विपक्षीय बैठक भी की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने 2 दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच गए हैं। यहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ किया।
अफगानिस्तान में जोरदार भूकंप के झटकों से लोग सहमे, तीव्रता 5.3 दर्ज
अफगानिस्तान में एक बार फिर बुधवार को जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं, जिससे लोग सहम गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई है।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पकड़ने शिमला पहुंची दिल्ली पुलिस, हिमाचल पुलिस ने उन्हें ही पकड़ लिया
दिल्ली के AI शिखर सम्मेलन में अर्धनग्न प्रदर्शन करने वाले भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस हिमाचल प्रदेश तक पहुंच गई है, जिससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई।
उत्तराखंड: ऊधम सिंह नगर में खाली प्लॉट में नमाज पढ़ रहे व्यक्ति को लात-डंडों से पीटा
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में मुस्लिम के खिलाफ हिंसा का मामला सामने आया है।
सरकार की सलाह के बाद भी ईरान छोड़ने से क्यों हिचकिचा रहे भारतीय मेडिकल छात्र?
अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान में मौजूद भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
झारखंड में दुर्घटनाग्रस्त विमान था 39 साल पुराना, कुल 6,600 घंटे भरी थी उड़ान
झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस 39 साल पुराना बीचक्राफ्ट विमान था, जिसने 6,600 से अधिक घंटे की उड़ान भरी थी।
मनाली में दोस्तों संग छुट्टी मनाने गया था चंपई सोरेन का पोता, होटल में मृत मिला
हिमाचल प्रदेश के मनाली में दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने गए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का 20 वर्षीय पोता संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत, ED समन नजरअंदाज करने के मामले में कार्यवाही नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राहत देते हुए उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की आपराधिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है।
दूरसंचार विभाग ने BSNL निदेशक को दिया कारण बताओ नोटिस, जानिए क्या है मामला
प्रयागराज की प्रस्तावित यात्रा के लिए विस्तृत प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं को लेकर हुए विवाद के बाद दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत संचार निगम (BSNL) के निदेशक विवेक बंजल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
गोवा थार हादसा: पुलिस की FIR में युवक का नाम, जबकि युवती चला रही थी कार
गोवा के उत्तरी इलाके आसागाओ में सोमवार को थार और हुंडई i20 कार हादसे में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
बिहार: सिरफिरे आशिक ने जयमाला के दौरान दुल्हन को गोली मारी, सामने आया वीडियो
बिहार के बक्सर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने शादी समारोह के दौरान दुल्हन को गोली मार दी और फरार हो गया।
ओडिशा: राज्य के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई, खनन अधिकारी के घर से करोड़ों रुपये बरामद
ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया, जिसमें राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी नकदी जब्त की गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने 'न्यायपालिका को भ्रष्ट' बताने वाली NCERT किताब पर नाराजगी जताई, कहा- सोची-समझी चाल
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की एक किताब में 'न्यायपालिका को भ्रष्ट' बताने पर कड़ी आपत्ति जताई है।
क्या है इजरायल का हेक्सागोन गठबंधन, जिसमें भारत को शामिल करना चाहते हैं नेतन्याहू?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा से ठीक पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक ऐसे गठबंधन का प्रस्ताव रखा है, जिसे 'हेक्सोगोन' यानी 'षट्भुज गठबंधन' कहा गया है।
उत्तर भारत में गर्मी दिखाने लगी तेवर, दक्षिण में आज भी बारिश का अलर्ट
उत्तर भारत में होली से पहले ही गर्मी का अहसास बढ़ गया है। जैकेट और जर्सी अलमारी के अंदर जाने लगे हैं और पंखें बाहर निकल आए।
पश्चिम बंगाल: SIR के लिए न्यायिक अधिकारियों की तैनाती से पहले अदालतों में विस्फोट की धमकी
पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में सिविल जज और न्यायिक अधिकारियों की तैनाती से पहले अदालतों को बम धमाके की धमकी मिली है।
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए मार्च में स्कूलों से शुरू होगा राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान- रिपोर्ट
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार इसी महीने या मार्च तक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करेगी।
रूस से 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान Su-57 खरीदने पर विचार कर रहा भारत- रिपोर्ट
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत लगातार अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने में जुटा हुआ है। अब खबर है कि भारत अपनी वायुसेना के हथियारों का जखीरा बढ़ाने के लिए रूस का 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान सुखोई Su-57 खरीदने पर विचार कर रहा है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है।
केरल राज्य का नाम बदला गया, केंद्र सरकार ने लगाई मुहर
केरल राज्य का नाम बदल दिया गया है। अब उसे केरलम कहा जाएगा। केंद्र सरकार ने मंगलवार को 'सेवा तीर्थ' (नया प्रधानमंत्री कार्यालय) में पहली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया है।
कर्नाटक: दोस्त को बचाने के चक्कर में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
कर्नाटक के शिवमोग्गा में 16 वर्षीय छात्र की उसके सहपाठियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया है।
ग्रेटर नोएडा में घर के पास युवक को दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी, दहशत में लोग
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को एक युवक की दिनदहाड़े घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वारदात कैद हुई है।
क्या केरल का नाम बदला जाएगा? राज्य सरकार की मांग पर केंद्रीय कैबिनेट लेगी फैसला
केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने है और उससे पहले राज्य का नाम 'केरल' से 'केरलम' किया जा सकता है। मामले में केंद्र सरकार को कैबिनेट की बैठक में फैसला लेना है।
पश्चिम बंगाल SIR में मदद करेंगे ओडिशा-झारखंड के जज, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में मदद के लिए पड़ोसी राज्यों झारखंड और ओडिशा से सिविल जजों और न्यायिक अधिकारियों को तैनात करने की अनुमति दी है।
उत्तर प्रदेश: मेरठ में कारोबारी के घर में आग लगी, 5 बच्चों समेत 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कपड़ा कारोबारी के घर में सोमवार देर शाम आग लग गई। हादसे में परिवार के 6 सदस्यों की जलकर मौत हुई है।
पोर्ट ब्लेयर से उड़े पवन हंस हेलीकॉप्टर की समुद्र में क्रैश लैडिंग, सवार थे 7 लोग
भारत सरकार के पवन हंस हेलीकॉप्टर की मंगलवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के मायाबंदर के पास आपातकालीन स्थिति में क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी।
झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा: मरीज के परिवार ने लिया था 8 लाख रुपये का कर्ज
झारखंड के चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एयर एंबुलेंस में 7 लोगों की जान गई है, जिसमें 41 वर्षीय मरीज संजय कुमार भी शामिल हैं, जिनको रांची से दिल्ली के अस्पताल ले जाया जा रहा था।
दिल्ली से लेह के लिए रवाना स्पाइसजेट के इंजन में चिंगारी, कुछ मिनट बाद तुरंत लौटी
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेह के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद स्पाइसजेट के विमान को वापस लौटा दिया गया।
झारखंड: रास्ता बदलना चाहती थी एयर एंबुलेंस, 23 मिनट में टूटा संपर्क; ये बातें आई सामने
23 फरवरी की रात झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। एंबुलेंस में सवार मरीज समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई।
लखनऊ: NEET का दबाव बना रहे पिता की गोली मारकर हत्या, शव के टुकड़े कर छिपाया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भयावह मामला सामने आया है। यहां एक 21 वर्षीय एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी, फिर शव के टुकड़े कर उसे नीले ड्रम में छिपा दिया।
कहीं बारिश तो कहीं होगी बर्फबारी और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
फरवरी के अंतिम सप्ताह में हर दिन मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि के कारण सर्दी ने जाेर पकड़ लिया है, वहीं कुछ राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया है।
झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सभी 7 लोगों की मौत
झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस सोमवार देर रात को चतरा जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 7 लोग सवार थे।
कनाडा के प्रधानमंत्री इस महीने के अंत में आएंगे भारत, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस महीने के अंत में भारत दौरे पर रहेंगे। वे 3 देशों के हिंद-प्रशांत दौरे के तहत ऑस्ट्रेलिया और जापान भी जाएंगे। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।
हिडमा, बसवा राजू से लेकर देवजी तक, कैसे सिमटता जा रहा नक्सली नेतृत्व?
वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लंबे समय से चल रहा संघर्ष अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। बीते दिन नक्सलियों के शीर्ष कमांडर देवजी के आत्मसमर्पण को नक्सली नेतृत्व के लिए आखिरी झटका माना जा रहा है।
HAL बोला- कोई तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ, केवल मामूली तकनीकी खराबी आई
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने तेजस लड़ाकू विमान के क्रैश होने की खबरों का खंडन किया है। HAL ने कहा है कि जमीन पर ही विमान में मामूली तकनीकी खराबी आई थी और उड़ान के दौरान कोई हादसा नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री मोदी के इजरायल दौरे पर एडवांस ड्रोन समेत ये हथियार खरीद सकता है भारत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इजरायल दौरे पर जाने वाले हैं।
तमिलनाडु में SIR की अंतिम सूची जारी, 74 लाख से ज्यादा नाम कटे
चुनाव आयोग ने विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के बाद तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। अंतिम सूची के अनुसार, 74 लाख से ज्यादा नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।