प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 717 परिवारों वाली बस्ती को खाली करने का आदेश- रिपोर्ट
क्या है खबर?
नई दिल्ली में रेड कोर्स रोड (अब लोक कल्याण मार्ग) पर स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास करीब 3 बस्तियों को हटाने का आदेश जारी किया गया है, जिससे यहां रहने वाले 717 परिवारों की चिंता बढ़ गई है। केंद्र सरकार ने बस्तियों के निवासियों को गुरुवार से पुनर्वास नोटिस जारी करना शुरू किया है और उनसे होली के बाद 6 मार्च तक घर खाली करने को कहा है। संभावना जताई जा रही है कि यहां बने घर तोड़े जाएंगे।
नोटिस
सरकारी जमीन बनी हैं तीनों बस्तियां
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) के भूमि और विकास कार्यालय ने गुरुवार को एक निवासी को नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि रेस कोर्स रोड पर स्थित भाई राम कैंप, मस्जिद कैंप और DID कैंप के निवासियों को जगह खाली करना होगा, या फिर कानूनी कार्रनाई का सामना करना होगा। तीनों बस्तियां भूमि एवं विकास आयोग के तहत सरकारी भूमि पर बसी हुई हैं।
कब्जा
दूसरी जगह दिया गया है कब्जा
बस्तियां प्रधानमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर दूरी हैं। वर्ष 2016 में रेड कोर्स रोड का नाम बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया था। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के अनुसार, यहां के निवासियों को वैकल्पिक आवास देने के लिए जनवरी 2024 में उनकी पात्रता जांच हुई थी, जो दिल्ली विकास प्राधिकरण और एक अन्य विभाग ने की थी। इसके बाद फैसला लिया गया कि बस्तियों के निवासियों को 45 किलोमीटर दूर सावदा घेवरा स्थित DUSIB कॉलोनी में भेजा जाएगा।
नोटिस
कोर्ट भी पहुंचा था मामला
पिछले साल 29 अक्टूबर, 2025 को सभी निवासियों को पुनर्वास नोटिस मिला, जिसे नवंबर में दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। तब 13 नवंबर को कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा और कहा कि इस बीच प्रक्रियात्मक सुरक्षा उपायों के बिना याचिकाकर्ताओं को बेदखल न किया जाए। इस साल 13 जनवरी को सुनवाई में सरकार ने जवाब के लिए 4 सप्ताह का समय मांगा है। अब सुनवाई 13 मई को होगी। तब तक 13 नवंबर का आदेश लागू रहेगा।