LOADING...
दिल्ली में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी; बच्ची की मौत, सड़क पर नहीं मिली मदद
दिल्ली में कार की टक्कर से बच्ची की मौत

दिल्ली में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी; बच्ची की मौत, सड़क पर नहीं मिली मदद

लेखन गजेंद्र
Feb 20, 2026
10:50 am

क्या है खबर?

दिल्ली में तेज रफ्तार की वजह से एक के बाद एक सड़क दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं। अब पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में एक कार सवार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह साढ़े 7 बजे जनकपुरी फायर स्टेशन के पास हुई थी। घटना के समय 6 वर्षीय बच्ची अपनी दादी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर स्कूल जा रही थी। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जमानत

प्रयोगशाला सहायक है आरोपी

पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को लाजवंती गार्डन निवासी बच्ची अपनी दादी मर्सी जेवियर (57) के साथ ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी, तभी सेंट्रो कार ने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। बच्ची को पहले माता चानन देवी अस्पताल (MCDH), फिर वहां से मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां बच्ची की मौत हो गई। आरोपी कार चालक की पहचान संजीव के तौर पर हुई है, जो माजरा डबास गांव का निवासी है। वह अस्पताल में प्रयोगशाला सहायक है।

मदद

बच्ची की दादी बोली- सड़क पर नहीं मिली मदद

बच्ची की दादी जेवियर ने मीडिया से बताया कि टक्कर के बाद वह और उनकी पोती दोनों सड़क पर पड़े थे। उन्होंने देखा कि उनकी पोती उनके बगल में लेटी हुई है और खून से लथपथ है। उन्होंने अपने पास खड़े एक कार चालक से बच्ची को अस्पताल ले जाने की गुहार लगाई, लेकिन वह भाग गया। जेवियर को शक है कि वह कार चालक वही था, जिसने ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। बाद में अन्य लोगों ने मदद की।

Advertisement

जमानत

आरोपी को मिली जमानत

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हुई मौत के मामले में केस दर्ज किया है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आरोपी को CCTV फुटेज के जरिए बुधवार को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसे उसी दिन जमानत मिल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार चालक को जांच के तहत आदेश मिलने पर पुलिस और अदालत के सामने पेश होना होगा।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

दादी ने बताई आपबीती

Advertisement