दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल और एयर फोर्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी
क्या है खबर?
दिल्ली में बोर्ड परीक्षाओं के बीच लगातार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। सोमवार को सेना के 2 स्कूलों को ईमेल में धमकी दी गई है, जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। बताया जा रहा है कि धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को सुबह धमकी वाला ईमेल भेजा गया था। इसकी सूचना सेना और पुलिस की दी गई, जिसके बाद जांच शुरू हुई।
धमकी
स्कूलों में चल रही है परीक्षाएं
यह धमकी ऐसे समय पर दी गई है, जब स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाएं चल रही हैं। धमकी के बाद परिसर को खाली करा दिया, जिससे छात्रों का काफी समस्या का सामना करना पड़ा। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी बताया कि स्कूल प्रशासन ने सुबह प्राधिकारियों को ईमेल की सूचना दी थी, जिसमें चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
धमाका
दिल्ली में 2024 में CRPF स्कूल के पास हुआ था धमाका
दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में अक्टूबर 2024 में सुबह 7:30 बजे CRPF स्कूल के दीवार पर एक जोरदार धमाका हुआ था। इससे स्कूल की दीवार और आसपास की कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। हालांकि, कोई घायल या हताहत नहीं हुआ। जांच में पता चला था कि विस्फोट एक कम तीव्रता वाले IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हुआ था, जिसमें कोई छर्रे या बॉल बेयरिंग नहीं थी। कुछ दिनों से दिल्ली में लगातार धमकियां मिल रही हैं।