देश की खबरें
उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।
मुंबई में मेट्रो पिलर का हिस्सा ऑटो पर गिरा, एक की मौत और कई लोग घायल
मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां LBS रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया।
भारतीय सेना मेरठ में बना रही देश का पहला ड्रोन रनवे, क्या है खासियत?
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत लगातार सेना को उन्नत और नए जमाने के युद्ध के हिसाब से ढाल रहा है। भारतीय सेना मेरठ में ड्रोन और रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट (RPA) के लिए पहला समर्पित रनवे बनाने जा रही है।
नरवणे विवाद के बाद आला अधिकारियों के किताब लिखने पर पाबंदियां लगा सकती है सरकार- रिपोर्ट
पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर की पहली ELF का किया उद्घाटन, हाईवे पर उतरे सुखोई-राफेल; जानें खासियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य असम के दौरे पर हैं। उन्होंने डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर बनी आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) का उद्घाटन किया।
अमेरिका: कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पढ़ रहा भारतीय छात्र लापता, परिसर से एक किलोमीटर दूर बैग मिला
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक भारतीय छात्र के लापता होने की खबर सामने आई है। कर्नाटक के रहने वाले 22 साल के साकेत श्रीनिवासैया बीते 4 दिनों से लापता बताए जा रहे हैं।
उत्तर भारत के कई शहरों में पारा 30 डिग्री के पार, बारिध-अंधड़ को लेकर आया अलर्ट
उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है, जिससे फरवरी में मार्च की गर्मी का अहसास होने लगा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'सेवा तीर्थ' से दिया पहला संबोधन, कहा- हमने गुलामी की मानसिकता को बदला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नए प्रशासनिक परिसर 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन' 1 और 2 का उद्घाटन किया।
साउथ ब्लॉक से कितना अलग है नया प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ'?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन कर दिया है। इस परिसर में PMO के अलावा कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय भी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान से फोन पर बात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष और भावी प्रधानमंत्री तारिक रहमान से बात कर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने किया 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन, आजादी के बाद पहली बार बदला PMO का पता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की नई इमारत 'सेवा तीर्थ' और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन किया। इस परिसर से अब PMO, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय संचालित होंगे।
पंजाब में पहला गैंगस्टर विरोधी कार्य बल थाना बनाने की मंजूरी, पटियाला में खुलेगा
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने पहला गैंगस्टर विरोधी कार्य बल पुलिस थाना खोलने की मंजूरी दे दी है।
लखनऊ: कार से 6 लोगों को रौंदा, बच्चे की मौत; गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार शाम को 6 वर्षीय बच्चे समेत 6 लोगों को कार से रौंदने वाले आरोपी चालक गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री ने किया नए PMO और केंद्रीय सचिवालय का अनावरण, 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन' कहलाएगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बने 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन 1-2' का अनावरण किया है।
बेंगलुरु में होसकोटे राजमार्ग पर कई वाहन आपस में टकराए, 7 की मौत
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बाहरी इलाके में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक साथ कई वाहन टकराने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई।
चक्रवात के बन रहे आसार, इन राज्यों में 26 फरवरी तक बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने संभावना जताई है कि अगले 2 हफ्ते के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है।
#NewsBytesExplainer: बांग्लादेश में BNP की जीत के भारत के लिए क्या हैं मायने?
बांग्लादेश के आम चुनाव में तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। BNP ने 300 में से 209 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और सरकार बनाने जा रही है।
अहमदाबाद विमान हादसे पर इटली की रिपोर्ट को AAIB ने खारिज किया, कहा- गलत और अटकलबाजी
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के लेकर सामने आई इतालवी मीडिया की रिपोर्ट को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
रूस से S-400 की 288 मिसाइलें खरीदेगा भारत, 'ऑपरेशन सिंदूर' में हुई थीं इस्तेमाल
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत तेजी से अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने में जुटा है। बीते दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
दिल्ली के स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, नहीं रुक रहा सिलसिला
दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा गया है। अभी तक 3 स्कूलों से धमकियों की जानकारी मिली है।
ट्रंप ने मोदी को ऐसा क्या कहा, जिससे भारत हुआ नाराज? उचित कार्रवाई की बात कही
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पिछले दिनों एक पुराना वीडियो सामने आया था, जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक करियर को लेकर टिप्पणी की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने BNP की जीत पर तारिक को बधाई दी, कहा- समर्थन में रहेगा भारत
बांग्लादेश के राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी है।
ब्राजीली राष्ट्रपति लूला भारत दौरे पर आएंगे, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के साथ AI सम्मेलन में होंगे शामिल
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा इस महीने 4 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर भारत आएंगे। यह जानकारी गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी।
कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसा: आरोपी शिवम मिश्रा 4 दिन बाद पकड़ा गया, कुछ घंटों में जमानत मिली
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लेम्बोर्गिनी हादसे के मामले में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा (45) को स्थानीय कोर्ट से जमानत मिल गई है।
हिमाचल प्रदेश में स्कूल में घुसकर मिड-डे मील महिला कर्मचारी की हत्या, दहशत फैली
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल में घुसकर मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) बनाने वाली महिला कर्मचारी की हत्या कर दी गई।
बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को चेतावनी, कहा- भारत आओ, तभी सुनेंगे याचिका
बॉम्बे हाई कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को चेतावनी दी है। कोर्ट ने कहा कि जब तक माल्या भारत नहीं लौटते, तब तक उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं होगी।
दिल्ली शराब नीति मामले में आरोप तय करने की सुनवाई पूरी, 27 फरवरी को आएगा फैसला
दिल्ली की शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आरोप तय करने के मामले में सुनवाई पूरी कर ली है और अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
दूरदर्शन की मशहूर समाचार एंकर सरला माहेश्वरी का 71 वर्ष की आयु में निधन
दूरदर्शन की मशहूर समाचार एंकर सरला माहेश्वरी का गुरुवार को 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
प्रधानमंत्री करेंगे 'कर्तव्य भवन' और 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन, यहां कौन से मंत्रालय होंगे? जानें खासियत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 13 फरवरी को सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बने 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन-1 और 2' का उद्घाटन करेंगे। वे शाम में एक जन कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।
भारतीय वायुसेना को 114 राफेल और नौसेना को मिलेंगे 6 P8I विमान, केंद्र की मंजूरी मिली
केंद्र सरकार ने गुरुवार को भारतीय वायुसेना को 114 राफेल लड़ाकू विमान और नौसेना के लिए 6 P8I विमानों की खरीद को मंजूरी दे दी है।
हरियाणा: नशे में पुलिसकर्मी ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, महिला यात्री की कुचलकर मौत
हरियाणा के अंबाला जिले में पुलिसकर्मी की कार से टक्कर लगने के बाद एक 25 वर्षीय महिला की कुचलकर मौत हो गई। घटना के समय महिला ई-रिक्शा पर सवार थी।
अहमदाबाद विमान हादसा: पायलट की भूमिका और एयर इंडिया पर पैसे देने को लेकर नए दावे
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून, 2025 को हुए विमान हादसे को लेकर 2 अलग-अलग रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे किए गए हैं।
हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना, इन राज्यों में हो सकती है बारिश
दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। दिन में धूप निकल रही है और रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि, इसमें फिर से बदलाव होगा।
किसानों-व्यापारिक संगठनों का भारत बंद, देशभर में छिटपुट असर; क्या बंद और क्या खुला?
देश के 10 बड़े व्यापारिक संगठनों और किसानों की ओर से आज भारत बंद बुलाया गया है। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने दावा किया है कि इस हड़ताल में करीब 30 करोड़ मजदूर हिस्सा ले रहे हैं।
दिल्ली कार धमाके में जैश का हाथ, आतंकी हमलों में महिला विंग का इस्तेमाल चिंताजनक- UN
पिछले साल नवंबर में दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार धमाके को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) की काउंटर-टेररिज्म मॉनिटरिंग टीम ने रिपोर्ट जारी की है। इसमें हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया गया है।
कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे के 4 दिन बाद तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम दिल्ली से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लेम्बोर्गिनी हादसा मामले में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा (45) को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
नरवणे की अप्रकाशित किताब क्या साजिश के तहत लीक की गई, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?
पूर्व सेना प्रमुख जनरल MM नरवणे की अप्रकाशित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।
कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे में नया मोड़, चालक बोला- हादसे के समय मैं चला रहा था कार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से हुए हादसे के मामले में नया मोड़ आया है। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को बचाने के लिए उनके चालक मोहन को आगे किया गया है।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से कश्मीर और हिमाचल के सेब उद्योग पर क्यों मंडरा रहा खतरा?
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में सरकार ने आयातित सेबों पर टैरिफ में छूट की घोषणा की है। इसने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के सेब बागान मालिकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
राजस्थान: दौसा में शादी से लौट रहे 6 दोस्तों की कार ट्रेलर से टकराई, सबकी मौत
राजस्थान के दौसा में मंगलवार रात को एक कार और ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।
#NewsBytesExplainer: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में ऐसा क्या है, जो सड़कों पर उतरे किसान?
देशभर के किसान संगठनों ने संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के बैनर तले 12 फरवरी को भारत बंद और हड़ताल का आह्वान किया है। ये कदम हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में बुलाया जा रहा है।