NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: इटारसी में करणी सेना के सदस्य की सरेआम चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: इटारसी में करणी सेना के सदस्य की सरेआम चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार
    इटारसी में करणी सेना के सदस्य की सरेआम चाकू मारकर हत्या

    मध्य प्रदेश: इटारसी में करणी सेना के सदस्य की सरेआम चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 04, 2022
    02:09 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के इटारसी में शुक्रवार को करणी सेना के एक सदस्य की सरेआम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय रोहित सिंह राजपूत के तौर पर हुई है, जो इटारसी में करणी सेना के नगर मंत्री थे। बताया जा रहा है पुराने विवाद को लेकर नगर परिषद अधिकारियों के सामने तीन लोगों ने चाकू से उन पर हमला किया था।

    रोहित को बचाने आए उनके दोस्त सचिन पटेल को भी हमलावरों ने घायल कर दिया।

    जानकारी

    गंभीर बनी हुई है सचिन की हालत

    घायल अवस्था में रोहित और सचिन को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रोहित को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है और वो डॉक्टरों की निगरानी में है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिये घटना का वीडियो

    A 28-year-old member Karni Sena was publicly stabbed to death on Friday night in Itarsi allegedly over an old dispute. His friend, Sachin Patel, was also stabbed when he tried to save him. @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/MR0PYkI5ss

    — Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) September 4, 2022

    गिरफ्तारी

    तीन आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी

    NDTV के अनुसार, इटारसी पुलिस थाने के प्रभारी आरएस चौहान ने बताया कि पुराने विवाद के चलते रोहित की हत्या की गई है। रोहित और सचिन एक चाय की दुकान के पास खड़े थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए तीन लोगों से उनका झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जेब से चाकू निकालकर रोहित पर एक के बाद एक वार करने शुरू कर दिए।

    पुलिस ने मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    कार्रवाई

    ढहाया जा चुका है एक आरोपी का घर

    आरोपियों की पहचान राहुल राजपूत, अंकित भट और इशु मालवीय के तौर पर हुई है, जिन्हें गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया। राहुल राजपूत का नाम मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आ रहा है।

    जानकारी के अनुसार, पुलिस और प्रशासन ने अतिक्रमण का हवाला देते हुए अंकित भट का घर ढहा दिया है, जबकि दोनों अन्य आरोपियों के खिलाफ भी ऐसी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है।

    अपराध

    इलाके में बढ़ रहीं आपराधिक घटनाएं

    इसी सप्ताह इटारसी के इस इलाके में एक बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना हुई थी।

    इसे लेकर पूर्व स्पीकर और स्थानीय भाजपा विधायक डॉ सीताशरण शर्मा उसी रात पुलिस थाने पहुंचे और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की।

    वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा इस प्रकार की घटनाओं से पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    हत्या
    क्राइम समाचार
    करणी सेना

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    मध्य प्रदेश

    अग्निपथ योजना पर बवाल, बिहार में ट्रेन तो मध्य प्रदेश में ट्रैक पर लगाई आग बिहार
    सिकंदराबाद में तीन ट्रेनों में लगी आग के बीच 40 यात्रियों को कैसे सुरक्षित निकाला? तेलंगाना
    प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज भोपाल
    महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें? कर्नाटक

    हत्या

    उदयपुर हत्याकांड: जयपुर कोर्ट के बाहर भीड़ ने किया आरोपियों पर हमला, कपड़े भी फाड़े जयपुर
    NIA ने अमरावती हत्याकांड को बताया आतंकी कृत्य, कथित मास्टरमाइंड गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    अमरावती: केमिस्ट की हत्या का वीडियो सामने आया, एक दिन पहले भी किया गया था प्रयास महाराष्ट्र
    चेन्नई: ओला चालक ने OTP को लेकर हुए विवाद में पीट-पीटकर की यात्री की हत्या तमिलनाडु

    क्राइम समाचार

    नई दिल्ली स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, चार रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    महिला दो साल तक फ्लैट में मृत पड़ी रही; मकान मालिक लेता रहा किराया लंदन
    कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या, विरोध प्रदर्शन शुरू कर्नाटक
    कर्नाटक: भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता की हत्या के बाद सरकारी कार्यक्रम रद्द, विशेष कमांडो यूनिट बनेगी कर्नाटक

    करणी सेना

    'मणिकर्णिका' को करणी सेना की धमकी पर बोली कंगना, 'मैं भी राजपूत हूं, बर्बाद कर दूंगी' दीपिका पादुकोण
    पिता और बहन कांग्रेस में शामिल, रविंद्र जडेजा ने किया पत्नी और भाजपा का समर्थन रविंद्र जडेजा
    कुश के वंशजों के दावे के बाद करणी सेना प्रमुख ने कहा- मैं लव का वंशज जयपुर
    मध्य प्रदेश: शराब की बुराई करते-करते राजाओं पर विवादित टिप्पणी कर बैठे कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025