NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटों और फैक्चर्स के कारण हुई साइरस मिस्त्री की मौत- पोस्टमार्टम रिपोर्ट
    देश

    महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटों और फैक्चर्स के कारण हुई साइरस मिस्त्री की मौत- पोस्टमार्टम रिपोर्ट

    महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटों और फैक्चर्स के कारण हुई साइरस मिस्त्री की मौत- पोस्टमार्टम रिपोर्ट
    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 06, 2022, 01:11 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटों और फैक्चर्स के कारण हुई साइरस मिस्त्री की मौत- पोस्टमार्टम रिपोर्ट
    साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी

    कार एक्सीडेंट में मारे गए टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनके सिर और अन्य महत्वपूर्ण अंगों में गंभीर चोटें आई थीं और इसके कारण ही उनकी मौत हुई। दुर्घटना में मारे गए उनके साथी जहांगरी पंडोले को भी ऐसी ही चोटें आई थीं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम सोमवार रात मुंबई स्थित सर जेजे अस्पताल में किया गया। जांच के लिए विसरा सैंपल भी भेज दिया गया है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या-क्या सामने आया?

    मिस्त्री के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी जिसके कारण बड़ी मात्रा में ब्लीडिंग हुई। इसके अलावा उनकी छाती, सिर, जांघ और गर्दन में कई फैक्चर्स भी हुए। जहांगीर को भी सिर, छाती और अन्य अंगों पर गंभीर चोटें लगीं और कई फ्रैक्चर हुए। डॉक्टरों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार एकदम 100 किलोमीटर प्रति घंटा से जीरो होने पर शरीर को जो झटका लगता है, उससे ऐसी चोटें लगती हैं।

    घटनास्थल का किया जाएगा फॉरेंसिक विश्लेषण

    मामले में कार एक्सीडेंट के घटनास्थल का फॉरेंसिक विश्लेषण भी किया जाएगा। इसमें दुर्घटना का कारण पता लगाने के लिए पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा उन इंफ्रास्ट्रक्चरल कारणों को समझने की कोशिश भी की जाएगी जिनके कारण दुर्घटना हुई और गंभीर चोटें आईं। विशेषज्ञ कार, घटनास्थल और चोटों का विस्तृत अध्ययन भी करेंगे। किसी भी साजिश की आशंका को खारिज करने के लिए विसरा जांच के लिए सैंपल भेजे जा चुके हैं।

    आज होगा मिस्त्री का अंतिम संस्कार

    बता दें कि मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट में आज साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वह पारसी समुदाय से आते थे, इसी कारण उनका अंतिम संस्कार पारसी समुदाय के रिवाजों के हिसाब से ही किया जाएगा। उठावनी भी आज ही होगी।

    रविवार को मुंबई के पास हुई थी मिस्त्री की मौत

    साइरस मिस्त्री की रविवार को मुंबई के पास कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। वह मर्सिडीज कार से गुजरात के अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे, तभी महाराष्ट्र के पालघर में सूर्या नदी के ऊपर बने पुल पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना के समय कार में ड्राइवर समेत कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई और दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    तेज रफ्तार और गलत साइड से ओवरटेक की कोशिश के कारण हुई दुर्घटना

    शुरूआती जांच के अनुसार, मिस्त्री की मर्सिडीज बेंज कार तेज रफ्तार में चल रही थी और उसने गलत साइड से एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके कारण दुर्घटना हुई। कार कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह दुर्घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर स्थित एक चेकपॉइंट के CCTV में 2:21 बजे कैद हुई थी। दुर्घटना लगभग 2:30 बजे हुई, यानि कार ने 20 किलोमीटर मात्र 9 मिनट में तय किए।

    दुर्घटना के समय नहीं खुले पीछे की सीटों के एयरबैग

    मर्सिडीज बेंज कार में सात एयरबैग भी होते हैं, लेकिन पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय केवल आगे की दो सीटों के एयरबैग ही खुले और पीछे की सीटों के एयरबैग नहीं खुले। घटना में मरने वाले मिस्त्री और जहांगीर पीछे ही बैठे हुए थे।

    कौन थे साइरस मिस्त्री?

    साइरस मिस्त्री शापूरजी पलोनजी समूह के संस्थापक और चेयरमैन पलोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे। उनका परिवार आयरलैंड के सबसे अमीर भारतीय परिवारों में से एक है। मिस्त्री ने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी और 1991 में शापूरजी पलोनजी समूह के लिए काम करना शुरू किया। 1994 में वह समूह के निदेशक बने। 2006 में वह टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए और 2012 से 2016 तक इसके चेयरमैन रहे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सड़क दुर्घटना
    साइरस मिस्त्री
    टाटा संस

    ताज़ा खबरें

    रेनो डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या है कंपनी की योजना   रेनो की कारें
    जीरे को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    महिंद्रा XUV300 बनाम नई हुंडई वेन्यू: जानिए कौन सी गाड़ी है आपके लिए बेस्ट   महिंद्रा एंड महिंद्रा

    सड़क दुर्घटना

    दिल्ली: फ्लाईओवर पर 4 स्कूल बस समेत 7 वाहन आपस में टकराए, 25 बच्चे घायल दिल्ली
    पाकिस्तान: बलूचिस्तान में फ्लाईओवर से गिरने के बाद बस में लगी आग, 40 की मौत पाकिस्तान समाचार
    गुजरात: सूरत में टक्कर के बाद कार चालक ने बाइक सवार को 12 किलोमीटर घसीटा, मौत गुजरात
    बेंगलुरू: शख्स को बोनट पर लटकाकर एक किलोमीटर तक ले गई महिला चालक, वीडियो वायरल बेंगलुरू

    साइरस मिस्त्री

    साइरस मिस्त्री मौत: दुर्घटना के समय कार चला रहीं महिला डॉक्टर के खिलाफ FIR महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुई साइरस मिस्त्री की कार, उस रास्ते पर हो चुके 262 हादसे मुंबई
    नितिन गडकरी ने कार निर्माताओं से किया छह एयरबैग नियम का पालन करने का आग्रह नितिन गडकरी
    बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के चलते सरकार लगा रही सीट बेल्ट अलार्म ब्लॉकर्स की बिक्री पर रोक नितिन गडकरी

    टाटा संस

    भारत के 'स्टील मैन' जमशेद ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन टाटा समूह
    पिछली सीट पर बैठे हुए थे साइरस मिस्त्री, नहीं लगा रखी थी सीट बेल्ट नरेंद्र मोदी
    टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट में मौत मुंबई

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023