देश की खबरें

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम, देश से जुड़ी हर जरुरी खबर।

छत्तीसगढ़: 12 साल की बेटी ने खाना नहीं बनाया तो नाराज मां-बाप ने की हत्या

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 12 साल की एक बच्ची की उसके माता-पिता ने ही हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया।

बंगाल: गर्भवती गाय का रेप करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार, पशु की मौत

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। यहां एक वर्षीय शख्स को गर्भवती गाय का रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

31 Aug 2022

पंजाब

पंजाब: चार दिन बेटे के शव के बगल में बैठा रहा 82 वर्षीय बुजुर्ग पिता

पंजाब के मोहाली से एक अजीब मामला सामने आया है।

31 Aug 2022

असम

असम: अलकायदा से कनेक्शन सामने आने के बाद तोड़ा गया मदरसा, बुलडोजर चला

आतंकी संगठन अलकायदा से संबंध सामने आने के बाद असम के बंगाईगांव में आज एक मदरसे को तोड़ दिया गया। मदरसे को बुलडोजर की मदद से गिराया गया।

पंजाब विधानसभा स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और मंत्रियों समेत नौ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और भगवंत मान कैबिनेट में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और लालजीत सिंह भुल्लर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

31 Aug 2022

झारखंड

दुमका कांड: नाबालिग थी जला कर मारी गई लड़की, आरोपियों पर लगेगा POCSO

झारखंड के दुमका में एक सिरफिरे "आशिक" का शिकार हुई युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है।

31 Aug 2022

कर्नाटक

हुबली ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव को हाई कोर्ट से मंजूरी, मुस्लिम पक्ष ने किया था विरोध

कर्नाटक हाई कोर्ट ने हुबली के ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव के आयोजन को मंजूरी दे दी है।

31 Aug 2022

झारखंड

रांची: घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने की आरोपी सीमा पात्रा गिरफ्तार, भाजपा से हो चुकीं निलंबित

रांची में आदिवासी दिव्यांग महिला को अपने घर में बंधक बनाए रखने के कारण भाजपा से निष्कासित की गईं सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

30 Aug 2022

कर्नाटक

बेंगलुरू के ईदगाह मैदान पर नहीं होगा गणेशोत्सव, सुप्रीम कोर्ट के यथास्थिति के आदेश

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव समारोह आयोजित करने के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई।

गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी लंबित याचिकाएं, कहा- बेमतलब हुईं

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों से संबंधित सभी लंबित याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इतना समय बीतने के बाद इन याचिकाओं का कोई मतलब नहीं रह गया है और इसलिए इन्हें खारिज किया जा रहा है।

30 Aug 2022

दिल्ली

सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के लिए जन्मतिथि के सत्यापन की जरूरत नहीं- हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित तौर पर नाबालिग से रेप के मामले के एक आरोपी को यह कहते हुए जमानत दे दी कि सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी साथी की जन्मतिथि के न्यायिक सत्यापन की जरूरत नहीं है।

30 Aug 2022

दिल्ली

गुजरात: गणेश शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प और पथराव, 13 गिरफ्तार

गुजरात के वडोदरा के मांडवी इलाके में गणेश शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के सदस्यों के बीच किसी बात पर झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट एक-दूसरे पर पथराव करने लगे।

बाबरी मस्जिद विध्वंस: सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया कल्याण सिंह के खिलाफ अवमानना का केस

सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह के खिलाफ चल रहे कोर्ट की अवमानना के केस को बंद कर दिया है।

30 Aug 2022

मुंबई

महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित, उनके खिलाफ अपराधों में 40 प्रतिशत वृद्धि- NCRB रिपोर्ट

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने साल 2021 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट में देशभर में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को बताया गया है। यहां पिछले साल हर दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप हुआ।

भारत में साल 2021 में यातायात संबंधी हादसों में 1.73 लाख मौतें, NCRB रिपोर्ट में खुलासा

भारत में सड़क हादसों और उनके होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है।

उत्तर प्रदेश: बस्ती में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद प्रेमी-प्रेमिका की ऑनर किलिंग

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेमिका के परिजनों के उसकी और उसके प्रेमी की ऑनर किलिंग करने का मामला सामने आया है।

मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट

दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (65) ने दुबई में अब तक का सबसे महंगा घर खरीदा है। घर की कीमत लगभग 640 करोड़ रुपये (8 करोड़ डॉलर) बताई जा रही है।

29 Aug 2022

झारखंड

झारखंड: फोन पर बात करने से इनकार करने पर जलाई गई लड़की की मौत, तनाव बढ़ा

झारखंड के दुमका में फोन पर बात करने से इनकार करने पर जलाई गई 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। इसके बाद इलाके में फैले तनाव को देखते हुए प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

नोएडा: तीन महीनों में साफ होगा ट्विन टावर का मलबा; सुपरटेक को 500 करोड़ का नुकसान

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बने सुपरटेक ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया गया। करीब 100 मीटर ऊंचाई वाले इन टावरों को नियंत्रित विस्फोट के जरिये गिराने में महज नौ सेकंड का समय लगा।

28 Aug 2022

कर्नाटक

कर्नाटक: स्कूल की किताब में लिखा गया- बुलबुल के पंखों पर बैठकर भारत आते थे सावरकर

कर्नाटक में हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। इस बार विवाद का कारण बना है कक्षा 8 की कन्नड़ की किताब में सावरकर पर लिखा गया एक पाठ।

28 Aug 2022

मानसून

देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश, खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं। इन इलाकों में कई नदियों में पानी का बहाव तेज और अधिक हुआ है।

NIT श्रीनगर का छात्रों को आदेश, भारत-पाक मैच ग्रुप में देखा तो लगेगा 5,000 रूपये जुर्माना

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आज यानी रविवार को एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होने वाली है।

28 Aug 2022

नोएडा

जमींदोज हुए नोएडा के चर्चित ट्विन टावर, देखें वीडियो

दिल्ली से सटे नोएडा के चर्चित ट्विन टावरों को गिरा दिया गया है। नौ साल की कानूनी लड़ाई के बाद अवैध घोषित किए गए इन टावरों को विस्फोटक की मदद से गिराया गया। विस्फोट के बाद वो चंद सेकंड में भरभरा कर गिर गए।

28 Aug 2022

नोएडा

नोएडा के ट्विन टावर गिराने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल होगा?

नोएडा में बने सुपरटेक ट्विन टावर आज जमींदोज हो जाएंगे। करीब 100 मीटर की ऊंचाई और 40 मंजिलों वाले इन टावर को गिराने में कुछ ही सेकंड का वक्त लगेगा।

28 Aug 2022

नोएडा

आज गिराए जाएंगे नोएडा के ट्विन टावर, तैयारियां पूरी

आज दोपहर दिल्ली से सटे नोएडा में बने ट्विन टावर्स को ढहा दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आसपास के घरों को खाली करवा लिया गया है।

दिल्ली: सोशल मीडिया पर बात बंद करने पर नाबालिग लड़की को मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में 11वीं कक्षा की लड़की को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

27 Aug 2022

केरल

NEET: जिन छात्राओं के जबरन इनरवियर उतरवा गए, वो अब दोबारा दे सकेंगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने उन महिला उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) फिर से कराने का फैसला किया है, जिन्हें परीक्षा में बैठने से पहले तलाशी के दौरान कथित तौर पर इनरवियर उतारने के लिए कहा गया था।

उज्बेकिस्तान के आत्मघाती हमलावर के खुलासे के बाद हाई अलर्ट पर आई सुरक्षा एजेंसियां

रूस की संघीय सुरक्षा एजेंसी (FSB) द्वारा पकड़े गए मध्य एशियाई देश के रहने वाले इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी ने पूछताछ में भारत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा है।

सोनाली फोगाट मौत: गोवा पुलिस ने क्लब के मालिक और ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार

भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

जस्टिस यूयू ललित बने देश के 49वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस यूयू ललित (उदय उमेश ललित) ने शनिवार को देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) रुप में शपथ ग्रहण कर ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शपथ दिलाई है।

दिल्ली पुलिस ने मुनव्वर फारूकी को नहीं दी शो की अनुमति, प्रदर्शन की मिली थी धमकी

स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। अब दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच ने 28 अगस्त को दिल्ली में होने वाले उनके शो को अनुमति नहीं दी है।

राजस्थान: छात्रसंघ चुनाव में वोट के लिए पैरों पर गिरे छात्रनेता, वीडियो वायरल

राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

26 Aug 2022

DNA

मध्य प्रदेश: रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद मिलने के 10 साल बाद आरोपी बरी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर पीठ ने महिला से रेप कर उसकी हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आरोपी को 10 साल बाद सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

मध्य प्रदेश: गांव के हैंडपंप से पानी के साथ आग निकलने के पीछे क्या विज्ञान है?

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिले के बक्सवाहा क्षेत्र के कछार गांव में एक हैंडपंप से पानी के साथ-साथ अचानक आग भी निकलने लगी।

26 Aug 2022

हरियाणा

सोनाली फोगाट को जबरन दी गई थी ड्रग्स, दो घंटे तक टॉयलेट में रखा- गोवा पुलिस

हरियाणा भाजपा की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट के शव का शुक्रवार को हिसार स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

26 Aug 2022

हरियाणा

हरियाणा: अंबाला में एक ही परिवार के छह लोगों की रहस्यमयी मौत, याद आया बुराड़ी कांड

हरियाणा के अंबाला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जिले के बालना गांव में एक ही परिवार के छह लोग रहस्यमयी स्थिति में मृत पाए गए हैं।

25 Aug 2022

गुजरात

गुजरात: युवक ने परीक्षा में बैठाने के लिए अपने अंगूठे की त्वचा काटकर दोस्त के लगाई

भारतीय रेलवे में नौकरी पाने की चाहत में एक युवक ने धोखाधड़ी की हैरान करने वाली घटना को अंजाम दिया है।

25 Aug 2022

हरियाणा

पोस्टमार्टम में सोनाली फोगाट के शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या का मामला दर्ज

हरियाणा भाजपा की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ है।

UNSC: यूक्रेन के मुद्दे पर भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ किया मतदान

भारत ने बुधवार को पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस के खिलाफ मतदान किया है।

25 Aug 2022

बिहार

उत्तराखंड का हरिद्वार बना सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला, नीति आयोग की रैंकिंग में रहा अव्वल

नीति आयोग ने उत्तराखंड के धार्मिक शहर हरिद्वार को पांच मानकों के आंकलन के आधार पर देश का सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी जिला घोषित किया है।