NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / भारतीय नौसेना को मिला नया झंडा, छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से लिया गया डिजाइन
    अगली खबर
    भारतीय नौसेना को मिला नया झंडा, छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से लिया गया डिजाइन
    भारतीय नौसेना का झंडा आज से बदल गया

    भारतीय नौसेना को मिला नया झंडा, छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से लिया गया डिजाइन

    लेखन गौसिया
    Sep 02, 2022
    01:48 pm

    क्या है खबर?

    भारत का पहला स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत आज केरल के कोच्चि में भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो गया है।

    इसके साथ ही भारतीय नौसेना के निशान यानी झंडे को भी बदल दिया गया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए झंडे का अनावरण किया, जो छत्रपति शिवाजी महाराज की मुहर से लिया गया है। शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना का जनक भी कहा जाता है।

    आइए जानते हैं किं नए झंडे में क्या खास है।

    नया झंडा

    भारतीय नौसेना के नए झंडे में क्या है खास?

    नौसेना का नया झंडा औपनिवेशक अतीत को पीछे छोड़ते हुए समृद्ध भारतीय समुद्री धरोहर का प्रतीक है।

    नए झंडे के ऊपर बाईं ओर तिरंगा बना है। वहीं दूसरी ओर नीले रंग के अष्टकोणीय आकार में गोल्डन रंग का अशोक चिह्न बना है, जिसके नीचे 'सत्यमेव जयते' लिखा है।

    नए झंडे के नीचे संस्कृत भाषा में 'शं नो वरुणः' लिखा गया है। इसका मतलब है 'हमारे लिए वरुण शुभ हों'। हिंदू धर्म में वरुण को समुद्र का देवता माना जाता है।

    सम्मान

    छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान में बनाया गया है नया झंडा

    नीले रंग के अष्टकोणीय आकार पर गोल्डन रंग का अशोक चिह्न छत्रपति शिवाजी महाराज की शाही मुहर से लिया है, जिन्होंने दूरदर्शी समुद्री दृष्टिकोण ने एक विश्वसनीय नौसैनिक बेड़े की स्थापना की थी।

    छत्रपति शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना का जनक कहा जाता है। उनके बेड़े में 60 युद्धपोत और लगभग 5,000 पुरुष शामिल थे।

    नीला अष्टकोणीय आकार भारतीय नौसेना की बहुआयामी पहुंच और बहुआयामी परिचालन क्षमता की प्रतीक आठ दिशाओं का प्रतिनिधित्व करता है।

    पुराना झंडा

    नौसेना का पुराना झंडा कैसा था?

    अभी तक भारतीय नौसेना का निशान एक सफेद झंडा था, जिस पर खड़ी और आड़ी रूप में लाल रंग की दो पट्टियां बनी थीं। इसे क्रॉस ऑफ सेंट जॉर्ज कहते हैं।

    दोनों पट्टियों के मिलन बिंदु पर राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ बना हुआ था और ऊपर बाईं ओर तिरंगा लगा था।

    अब भारतीय नौसेना के नए निशान से गुलामी के प्रतीक लाल क्रॉस को हटा दिया गया है।

    सेंट जॉर्ज क्रॉस

    क्या है सेंट जॉर्ज क्रॉस का मतलब?

    सफेद झंडे पर बने लाल क्रॉस को 'सेंट जॉर्ज क्रॉस' कहा जाता है।

    इसका नाम एक ईसाई योद्धा संत के नाम पर रखा गया था। जब तीसरा धर्मयुद्ध हुआ था तो सेंट जॉर्ज एक योद्धा की भूमिका में थे।

    1190 में इंग्लैंड और लंदन ने इस झंडे को अपनाया था, ताकि अंग्रेजी जहाजों की पहचान की जा सके।

    रॉयल नौसेना अपने जहाजों पर जॉर्ज क्रॉस वाले झंडे ही लगाया करती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    केरल
    भारतीय नौसेना

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल

    नरेंद्र मोदी

    केजरीवाल ने गुजरात में भी खेला बिजली कार्ड, 300 यूनिट मुफ्त देने का वादा आम आदमी पार्टी समाचार
    देश की अगली राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया यशवंत सिन्हा
    नेहरू से लेकर मोदी तक, इन गाड़ियों में सफर करते रहे हैं भारतीय प्रधानमंत्री मारुति सुजुकी
    AAP का केंद्र सरकार पर कार्यक्रम हाइजैक करने का आरोप, कहा- जबरदस्ती प्रधानमंत्री के बैनर लगाए आम आदमी पार्टी समाचार

    केरल

    कोरोना के बढ़ते मामले: भारत में हो सकती है छोटी लहर की शुरुआत- WHO प्रमुख वैज्ञानिक अमेरिका
    केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राहुल गांधी
    कॉफी के शौकीन हैं तो भारत की इन पांच जगहों की जरूर करें सैर तमिलनाडु
    केरल: 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने पर छात्र ने लगवाया पोस्टर, खुद को दी बधाई परीक्षा परिणाम

    भारतीय नौसेना

    #NavyDay: 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने के अपने सपने को यूं करें साकार शिक्षा
    Indian Navy Recruitment: SSR, MR और AA के लिए आगे बढ़ी आवेदन तिथि शिक्षा
    भारतीय नौसेना ने 1,500 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    भारतीय नौसेना में निकली 2,500 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025