NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत
    देश

    हरियाणा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत

    हरियाणा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत
    लेखन मुकुल तोमर
    Sep 02, 2022, 05:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत
    हरियाणा में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रेन से नीचे फेंका

    हरियाणा के फतेहाबाद में एक मनचले ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना में महिला की मौत हो गई, वहीं आरोपी ट्रेन से कूद कर भाग गया। घटना के समय महिला का नौ वर्षीय बेटा भी उसके साथ था, जिसने स्टेशन पहुंचने पर अपने पिता को पूरी बात बताई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का शव भी बरामद कर लिया गया है।

    अपने मायके से वापस लौट रही थी महिला

    मृतक महिला की पहचान 30 वर्षीय मंदीप कौर के तौर पर हुई है। उनके पति हरजिंदर कौर ने बताया कि वह कुछ दिन के लिए रोहतक के करेंथी गांव स्थित अपने मायके गई थीं और गुरूवार को अपने नौ वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन से टोहाना वापस लौट रही थीं। पुलिस के अनुसार, नरवाना स्टेशन पर आरोपी युवक ट्रेन में चढ़ा और मंदीप को अकेली देख उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया।

    मंदीप ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो आरोपी ने नीचे फेंका

    पुलिस के अनुसार, मंदीप ने कई बार छेड़छाड़ का विरोध किया जिसके बाद आरोपी ने उसे ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी खुद भी ट्रेन से नीचे कूद गया। ट्रेन के टोहाना पहुंचने पर जब मंदीप के पति हरजिंदर स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें केवल अपना बेटा मिला जो रो रहा था। पूछताछ करने पर बेटे ने हरजिंदर को सब बता दिया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    देर रात ही चलाया गया सर्च अभियान, सुबह जाकर मिला शव

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने देर रात ही परिजनों के साथ मिलकर रेलवे पटरी के सहारे खेतों में मंदीप को ढूढ़ना शुरू कर दिया। अंधेरे और घनी झाड़ियों के कारण इस अभियान में काफी दिक्कतें आईं और उन्हें सुबह तड़के जाकर मंदीप का शव मिला। शव को टोहाना के सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया। जिले की पुलिस प्रमुख आस्था मोदी भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया।

    महिला ने 15-20 किलोमीटर पहुंचने पर किया था पति को फोन

    हरजिंदर ने बताया कि ट्रेन के टोहाना से 15-20 किलोमीटर दूर स्थित धमतान साहिब स्टेशन पहुंचने पर उनकी पत्नी मंदीप ने उन्हें फोन किया था और बच्चे और उन्हें ले जाने के लिए टोहाना स्टेशन आने को कहा था। उन्होंने कहा कि जब वो स्टेशन पहुंचे तो उन्हें केवल अपना बेटा ही मिला। SP आस्था मोदी ने मीडिया को बताया कि जब ट्रेन टोहाना पहुंची तो पूरा डिब्बा खाली था और इसमें मात्र तीन यात्री थे।

    आरोपी गिरफ्तार, सूरक्षा में चूक के लिए हो रही जांच

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पहचान 27 वर्षीय संदीप के तौर पर हुई है। ट्रेन से कूदने के कारण उसे भी चोट आई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोहाना के रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश ने मीडिया से कहा कि सुरक्षा में चूक तो नहीं हुई, वो इसकी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस रात में डिब्बों पर नजर रखती है और देखा जाएगा कि कौन ड्यूटी पर था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    रेलवे पुलिस
    हरियाणा पुलिस

    ताज़ा खबरें

    अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ रुपये का FPO रद्द किया, लौटाएंगे निवेशकों का पैसा  अडाणी समूह
    भारत के खिलाफ 66 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड टीम, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे टी-20 मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती लगातार आठवीं टी-20 सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स शुभमन गिल

    हरियाणा

    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार
    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक डेरा सच्चा सौदा
    गुरूग्राम: पुलिस वाहन की टक्कर से कार सवार बच्ची की मौत, मौके से फरार हुए पुलिसकर्मी गुरूग्राम

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    दिल्ली: पश्चिम विहार में ऑफिस से लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या दिल्ली
    छेड़छाड़ मामला: भाजपा ने कहा- स्वाति मालीवाल ने रचा 'ड्रामा', DCW प्रमुख ने किया पलटवार स्वाति मालीवाल
    दिल्ली: महिला आयोग की अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं, छेड़छाड़ के बाद सड़क पर घसीटा गया दिल्ली
    महाराष्ट्र: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को छेड़ने और उसके पति को पीटने का आरोप महाराष्ट्र

    रेलवे पुलिस

    आंध्र प्रदेश: किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला आंध्र प्रदेश
    पश्चिम बंगाल में नहीं हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, रेलवे ने जांच के बाद कहा पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश: ट्रेन में नमाज पढ़ने वाले लोगों के खिलाफ भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत उत्तर प्रदेश
    गुजरात: वंदे भारत ट्रेन से टकराने वाली भैंसों के मालिक के खिलाफ FIR गुजरात

    हरियाणा पुलिस

    हरियाणा: कुरुक्षेत्र में कुछ लोगों ने किया युवक पर हमला, हाथ काटकर साथ ले गए हरियाणा
    यौन उत्पीड़न मामला: पीड़ित महिला कोच का आरोप- चुप रहने का दबाव बना रही हरियाणा सरकार हरियाणा
    हरियाणा: खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद छोड़ा पद हरियाणा
    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज दिलजीत दोसांझ

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023