अमेरिका: खबरें
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चीन का मिशन टला, जानें क्या थी पहले की योजना
चीन के चांग'ई-7 मिशन की लॉन्चिंग पहले इसी साल तय थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।
ईरान होर्मूज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से वसूलेगा सुविधा शुल्क, संसदीय समिति ने दी मंजूरी
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान की संसद की एक प्रमुख समिति ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से सुविधा शुल्क वसूलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
अमेरिका ने ईरान को दी गंभीर आर्थिक हमले की चेतावनी, ईरान की तेल रोकने की धमकी
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब चरम स्तर पर पहुंच गया है।
ईरान की चेतावनी- आर्थिक नाकेबंदी जारी रही तो एक बूंद तेल निर्यात नहीं होने देंगे
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान की आर्थिक नाकेबंदी करने का ऐलान किया है। इसके जवाब में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी में सभी जगहों से तेल निर्यात रोकने की चेतावनी दी है।
मोदी-ट्रंप की प्रेस वार्ता में 'कोई सवाल नहीं' चाहता था भारत, अमेरिकी राजदूत का खुलासा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने फ्रांस में G-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस वार्ता को लेकर नया खुलासा किया है।
ईरान के संदिग्ध साइबर हमले के बाद 4 दिन तक बंद रहा ब्रिटेन का ऊर्जा संयंत्र
ब्रिटेन में स्थित एक ऊर्जा संयंत्र को साइबर हमले का शिकार होने के बाद कम से कम 4 दिनों के लिए पूरी तरह बंद करना पड़ा था।
अमेरिका-ईरान बीच मध्यस्थता के प्रयासों के बीच तेहरान का दौरा करेंगे पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर
अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने और मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर सोमवार (24 अगस्त) को ईरान की राजधानी तेहरान का दौरा करेंगे।
न्यूयॉर्क में पंजाब युवक की गोली मारकर हत्या, पिज्जा डिलीवरी के दौरान हुआ हमला
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पिज्जा डिलीवरी करने गए पंजाब के 28 वर्षीय भारतीय युवक गुरदीप सिंह की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है।
डोनाल्ड ट्रंप ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बताया अमेरिकी क्षेत्र, ईरान ने दी चेतावनी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर विवादित तस्वीर साझा करते हुए वैश्विक व्यापार के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य को नया अमेरिकी क्षेत्र बताया है।
अमेरिका में गुजराती कारोबारी की हत्या, बेटी के सामने मारी गोलियां
अमेरिका के टेनेसी में एक गुजराती मूल के कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पीड़ित की पहचान 62 वर्षीय सुरेश पटेल के तौर पर हुई है। घटना के वक्त उनकी 19 वर्षीय बेटी भी मौजूद थी।
कनाडा ने भी अमेरिका पर लगाया टैरिफ, कार्नी बोले- हम युद्ध में; ट्रंप का भी आया जवाब
कनाडा और अमेरिका में टैरिफ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब कनाडा में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ये नया टैरिफ 8 सितंबर से लागू होगा।
पनामा नहर में 3 सितंबर से कम होगी जहाजों की आवाजाही, जानिए कारण
अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक पनामा नहर में अगले महीने से जहाजों की संख्या सीमित होने जा रही है।
अमेरिका-कनाडा की व्यापार वार्ता विफल; ट्रंप ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया, आज रात से लागू होगा
अमेरिका और कनाडा के बीच 3 दिन से चल रही बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इसके बाद अमेरिका ने कहा है कि वो कनाडा पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने जा रहा है। ये टैरिफ आज रात से लागू हो जाएंगे।
आर्थिक प्रतिबंध के अमेरिकी ऐलान पर भड़का ईरान, कहा- ये देशों के खिलाफ युद्ध की घोषणा
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ इतिहास के सबसे सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था। उन्होंने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों को भी चेतावनी दी थी।
ईरानी नागरिकों के निर्वासन को लेकर अमेरिका-ईरान में हुई थी बातचीत, ईमेल से खुलासा
अमेरिका और ईरान भले ही एक-दूसरे से युद्ध लड़ रहे हों, लेकिन हाल ही में सामने आए कुछ ईमेल से खुलासा हुआ है कि दोनों देशों ने एक मुद्दे पर समन्वय किया था। ये मुद्दा था अमेरिका से ईरानी नागरिकों के निर्वासन का।
कौन हैं मनीष आनंदानी? 28 सितंबर से संभालेंगे कोलगेट-पामोलिव इंडिया की कमान
कोलगेट-पामोलिव इंडिया ने नेतृत्व में बदलाव करते हुए मनीष आनंदानी को नया MD और CEO नियुक्त करने का फैसला किया है।
अमेरिका के अलास्का में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 8 की मौत
अमेरिका के अलास्का राज्य में शुक्रवार को एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई।
उत्तर कोरिया के पास 57 नहीं 80 से 120 परमाणु हथियार, दक्षिण कोरिया का दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया के पास 57 परमाणु हथियार है, जिस पर दक्षिण कोरिया ने जवाब दिया है।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख पहुंचे, दलाई लामा से मुलाकात पर नजरें
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर लद्दाख पहुंच गए हैं। वे लेह हवाई अड्डे पहुंचे, जहां से उन्हें कड़े सुरक्षा घेरे में ले जाया गया।
प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल अपने बच्चों के साथ 6 साल बाद लौटेंगे ब्रिटेन
शाही कर्तव्यों से 2020 में अलग होने और अमेरिका में बसने के बाद प्रिंस हैरी (41) और उनकी पत्नी मेगन मार्केल (45) अपने बच्चों के साथ ब्रिटेन लौट रहे हैं।
ट्रंप ने ईरान की मदद करने वाले सहयोगी देशों को चेताया, कहा- भयानक परिणाम भुगतने होंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था के खिलाफ एक बड़ा आर्थिक अभियान चलाने और अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की धमकी दी है।
क्या होर्मुज जलडमरूमध्य पर ढीली पड़ रही है ईरान की पकड़?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई महीनों से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। बीते दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नक्शा साझा किया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को एक नए अमेरिकी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था।
युद्ध बढ़ा तो यूरोप में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर सकता है ईरान- रिपोर्ट
अगर अमेरिका के साथ युद्ध और बढ़ता है तो ईरान यूरोप में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। फाइनेंशियल टाइम्स ने ईरानी शासन के करीबी 2 लोगों के हवाले से ये जानकारी दी है।
क्या है अमेरिका में अंग चुराकर बेचने का मामला, जिसमें हार्वर्ड भरेगा 507 करोड़ का हर्जाना?
अमेरिका का मशहूर हार्वर्ड विश्वविद्यालय अपने मेडिकल स्कूल से चोरी मानव अंगों के मामले में पीड़ित परिवारों को 5.30 करोड़ डॉलर (लगभग 507 करोड़ रुपये) का भुगतान करने पर सहमत हो गया है।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले, बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का अपना पहला दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा' बताते हुए कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र के लिए पहले जारी की गई अपनी यात्रा सलाह पर फिर से विचार करेगा।
कौन है भारतीय गैंगस्टर मेजर सिंह, जो अमेरिकी FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ?
अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने हाल में एक 29 वर्षीय भारतीय गैंगस्टर मेजर सिंह को अपनी वांटेड सूची में शामिल किया है।
ईरान ने खाड़ी देशों को चेतावनी दी, कहा- युद्ध में अमेरिका की सहायता बंद करो
ईरान की सशस्त्र बल ने बुधवार को खाड़ी देशों को अमेरिका की सहायता करने के खिलाफ चेतावनी दी है।
मिसाइल हमलों से बौखलाए संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक-वित्तीय लेन-देन रोका
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान के साथ सभी प्रकार के व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका का नया क्षेत्र बताया
ईरान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चल रहे तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अजीबोगरीब पोस्ट करके नई बहस छेड़ दी है।
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर दी चेतावनी, कहा- समझौते की शर्तें मानने तक बंद रहेगा
ईरान की संसद के स्पीकर और अमेरिका के साथ बातचीत करने वाले शीर्ष वार्ता मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक बार फिर अमेरिका को चेतावनी दी है।
होर्मुज जलमडमरूमध्य से गुजरते समय जहाज पर मिसाइल हमला, इंजन में लगी आग
अमेरिका और ईरान के बीच अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चल रहे तनाव के बीच एक और जहाज पर हमला हुआ है।
क्या ग्रीन-कार्ड धारकों को गिरफ्तार कर सकता है अमेरिका? भारतीय की गिरफ्तारी से सवाल
अमेरिका में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) ने भारतीय मूल की बुजुर्ग महिला वेंकटा नरसमांबा वासमसेट्टी को हिरासत में लिया है।
अमेरिकी शेयर बाजार नैस्डैक क्यों बढ़ा रहा ट्रेडिंग का समय? 23 घंटे खुला रहेगा बाजार
अमेरिका का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक ट्रेडिंग समय को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
कच्चा तेल फिर हुआ महंगा; ब्रेंट 91 डॉलर के पार, जानिए तेजी की बड़ी वजह
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त का सिलसिला लगातार जारी है।
भारत ने अमेरिकी कंपनी से MQ-9B समुद्री गार्डियन ड्रोन लीज पर लिया, 1,943 करोड़ का समझौता
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिका में रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स के साथ भारतीय नौसेना के लिए समझौता किया है।
डोनाल्ड ट्रंप की सीधी धमकी, कहा- ओमान बीच में आया तो उसे बम से उड़ा देंगे
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे गंभीर सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा विवादित बयान दिया है।
होर्मुज तनाव के बीच आज खत्म हो रहा है अमेरिका-ईरान का समझौता, अब आगे क्या होगा?
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) में निर्धारित 60 दिन की मियाद सोमवार 17 अगस्त को समाप्त हो रही है, लेकिन अभी युद्ध समाप्त होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।
क्या ट्रंप के धोखे से आहत होकर कैरोलिन लीविट ने दिया इस्तीफा? ईरान का अजीबोगरीब दावा
पिछले दिनों अमेरिका के व्हाइट हाउस की तेजतर्रार प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के इस्तीफे ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने का मौका; 2027 से 2038 तक इन देशों में दिखेगा नजारा
आसमान में होने वाली खगोलीय घटनाएं हमेशा लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहती हैं।
अमेरिका के साथ युद्ध के बीच ईरानी राष्ट्रपति BRICS सम्मेलन में शामिल होने भारत आएंगे
अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले महीने BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा करेंगे।