Loading...
युद्ध बढ़ा तो यूरोप में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर सकता है ईरान- रिपोर्ट
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान यूरोप में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर सकता है (फाइल तस्वीर)

युद्ध बढ़ा तो यूरोप में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर सकता है ईरान- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Aug 19, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

अगर अमेरिका के साथ युद्ध और बढ़ता है तो ईरान यूरोप में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। फाइनेंशियल टाइम्स ने ईरानी शासन के करीबी 2 लोगों के हवाले से ये जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी सेना ने बुल्गारिया और साइप्रस सहित दक्षिण-पूर्वी यूरोप में अमेरिकी सैन्य संपत्तियों के खिलाफ संभावित हमलों का आकलन किया है। पहले ईरान ने साइप्रस में ब्रिटिश हवाई अड्डे को निशाना बनाया था।

रिपोर्ट

समुद्र में बिछी केबलों पर भी हमला करने की योजना- रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान बुल्गारिया में अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को निशाना बना सकता है। बता दें कि हाल ही में बुल्गारिया ने अमेरिकी विमानों के ईंधन भरने के लिए अपने हवाई अड्डे के इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

साइप्रस को भी संभावित लक्ष्य के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों ने ये भी बताया कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी फाइबर-ऑप्टिक केबलों को भी नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा है।

कार्रवाई

रिपोर्ट में दावा- केवल जवाबी कार्रवाई करेगा ईरान

रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी यूरोप में अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ कर सकता है।

हालांकि, सूत्रों ने कहा कि ईरान की कोई भी कार्रवाई जवाबी होगी और केवल अमेरिकी हमले के जवाब में ही की जाएगी।

इस खबर के बाद NATO के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि गठबंधन किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार है और सहयोगियों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

ADVERTISEMENT