Loading...
मिसाइल हमलों से बौखलाए संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक-वित्तीय लेन-देन रोका
मिसाइल हमलों से बौखलाए संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक-वित्तीय लेन-देन रोका

मिसाइल हमलों से बौखलाए संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक-वित्तीय लेन-देन रोका

लेखन गजेंद्र
Aug 19, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान के साथ सभी प्रकार के व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। UAE की सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने विदेश मंत्रालय की रणनीति संचार निदेशक अफरा-अल हमेली के हवाले से बताया कि UAE शांति और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं। UAE ने यह घोषणा समुद्री नौवहन को निशाना बनाने वाली 2 ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगने के बाद की है।

घोषणा

UAE ने जारी किया बयान

हमेली ने एक बयान जारी कर कहा, "ईरान के साथ सभी व्यापार, व्यापारिक लेनदेन और वित्तीय लेनदेन रोक दिए गए हैं। UAE इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और खुशहाली को आगे बढ़ाने के जरूरी तरीकों के तौर पर बातचीत, सहयोग और क्षेत्रीय एकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। तनाव से इलाके, इंटरनेशनल शांति और सुरक्षा कमज़ोर हो रही है। UAE अंतरराष्ट्रीय कानून और सबसे ऊंचे वैश्विक मान के हिसाब से अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली की अखंडता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।"

हमला

दुबई में आपातकालीन चेतावनी जारी की गई

अमेरिका और ईरान में नए सिरे से तनाव के बीच मंगलवार को UAE के वायु रक्षा तंत्र ने ईरान से दागी गई 2 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जो उसकी समुद्री सीमा के अंदर और बाहर गिरी।

UAE के रक्षा मंत्रालय ने बतााय कि दोनों मिसाइलें समुद्री नौवहन को निशाना बनाकर दागी गई थीं, जो समुद्र में गिरीं।

इसके बाद UAE ने दुबई में आपातकालीन चेतावनी जारी कर सायरन बजाया और नागरिकों से सुरक्षित जगह शरण लेने को कहा है।

ADVERTISEMENT

निशाना

अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद UAE पर निशाना

अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने मध्य पूर्व में UAE समेत अन्य देशों में स्थित अमेरिकी संपत्तियों को निशाना बनाना शुरू किया है।

UAE को 28 फरवरी के बाद से लगभग 3,000 ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों का सामना करना पड़ रहा है, जो इस क्षेत्र के किसी भी अन्य देश से अधिक है।

जून में अमेरिका-ईरान समझौता होने के बाद UAE ने किसी हमले की सूचना नहीं दी। हालांकि, तनाव बढ़ने पर हमले फिर शुरू हो गए हैं।

ADVERTISEMENT