कौन है भारतीय गैंगस्टर मेजर सिंह, जो अमेरिकी FBI की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल हुआ?
क्या है खबर?
अमेरिका की संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने हाल में एक 29 वर्षीय भारतीय गैंगस्टर मेजर सिंह को अपनी वांटेड सूची में शामिल किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, मेजर कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का प्रमुख सदस्य है, जो अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह की गतिविधियो में संलिप्त है। आरोपी को ढूंढने के लिए छापामारी चल रही है। साथ ही, अमेरिकी दूतावास, वाणिज्य दूतावास या tips.fbi.gov पर सूचना देने को कहा है। कौन है मेजर सिंह? आइए, जानते हैं।
आरोप
मेजर सिंह को क्यों ढूंढ रही है अमेरिकी एजेंसी?
FBI ने बयान में बताया कि मेजर सिंह भ्रष्ठ संगठन की साजिश रचना, बिना लाइसेंस के हथियार बेचना, ड्रग्स जैसे नियंत्रित पदार्थों को बांटना और उनको रखने के काम में लिप्त है।
आरोपी के खिलाफ 25 जून को कैलिफ़ोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की कोर्ट ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया था।
FBI के मुताबिक, सिंह जग्गू भगवानपुरिया आपराधिक गिरोह से जुड़ा है, जो पंजाब में शुरू हुआ था और कैलिफ़ोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और अन्य जगहों पर काम करता था।
पहचान
भगवानपुरिया गिरोह के अपराध को आगे बढ़ा रहा है मेजर
जग्गू भगवानपुरिया उर्फ जगदीप सिंह पंजाब के गुरदासपुर जिले के भगवानपुर गांव का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर है।
भगवानपुरिया 2015 से जेल में बंद है। आरोप है कि वह पंजाब की बठिंडा जेल से ड्रग्स और आपराधिक गतिविधियों को फोन से चला रहा था, जिसके बाद मार्च 2025 में उसे असम की सिलचर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
सिंह को गैंग का एक प्रमुख सदस्य और ऑपरेटिव माना जाता है। वह अमेरिका में गैंग की गतिविधियों को बढ़ा रहा है।
गैंग
पंजाब से अमेरिका तक अपराध का नेटवर्क
मेजर सिंह पर आरोप है कि वह पंजाब से लेकर अमेरिका तक भगवानपुरिया गिरोह के आपराधिक नेटवर्क को बढ़ा रहा है।
भगवानपुरिया पर खुद 128 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, जबरन वसूली (रंगदारी), ड्रग तस्करी, अवैध हथियार, लूट आदि शामिल हैं।
सबसे अधिक चर्चा 2022 में पंजाबी गायब सिद्धू मूसेवाला की हत्या की रही, जिसका भगवानपुरिया को मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है।
सिंह पाकिस्तान से कनेक्शन का फायदा उठाकर हथियार भी आपूर्ति करता है।