Loading...
कनाडा ने भी अमेरिका पर लगाया टैरिफ, कार्नी बोले- हम युद्ध में; ट्रंप का भी आया जवाब
कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी टैरिफ को 'युद्ध की स्थिति' बताया है

कनाडा ने भी अमेरिका पर लगाया टैरिफ, कार्नी बोले- हम युद्ध में; ट्रंप का भी आया जवाब

लेखन आबिद खान
Aug 23, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

कनाडा और अमेरिका में टैरिफ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब कनाडा में अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। ये नया टैरिफ 8 सितंबर से लागू होगा। कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने टैरिफ को 'जंग की स्थिति' बताते हुए कहा कि कनाडा इसका डटकर मुकाबला करेगा। वहीं, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडा को अमेरिका के '51वां राज्य' के तौर पर संबोधित किया है।

बयान

कार्नी बोले- अमेरिका बहुत कुछ मांग रहा था

कार्नी ने कहा, "ट्रंप प्रशासन द्वारा प्रस्तावित अंतिम शर्तें अस्वीकार्य थीं। उन्होंने बहुत अधिक मांग की और बहुत कम पेशकश की। हम उनकी पेशकश स्वीकार नहीं कर सकते और हम उनकी मांग पूरी नहीं करेंगे। हम कनाडा की संप्रभुता से समझौता करने या अपने प्रमुख उद्योगों को कमजोर करने के लिए तैयार नहीं थे। जब आप पर हमला होता है तो आप युद्ध की स्थिति में होते हैं और हम पर हमला हुआ है।"

टैरिफ

किन अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाएगा कनाडा?

प्रधानमंत्री कार्नी ने बताया कि कनाडा द्वारा लगाए गए जवाबी टैरिफ डेयरी, इस्पात, घरेलू उपकरण, कृषि उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स, लुगदी और कागज सहित विभिन्न क्षेत्रों के अमेरिकी सामानों पर लागू होंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आने वाले दिनों में विस्तृत उपायों की घोषणा करेगी और श्रम दिवस के बाद टैरिफ लागू हो जाएंगे।

उन्होंने खुलासा किया कि अगर अमेरिका अपने टैरिफ में कमी करता तो कनाडा स्टील, एल्युमीनियम और ऑटोमोबाइल पर जवाबी टैरिफ को हटाने के लिए तैयार था।

ADVERTISEMENT

अमेरिका का बयान

ट्रंप बोले- अमेरिकी राज्य के जैसे फायदे चाहता था कनाडा

ट्रंप ने कनाडा पर अत्यधिक मांग करने का आरोप लगाते हुए 51वें राज्य वाली टिप्पणी को दोहराया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कनाडा एक राज्य बने बिना ही अमेरिकी राज्य को मिलने वाले फायदे चाहता है। उन्होंने कई वर्षों से हमारे मेहनती किसानों पर भारी टैरिफ लगाए हैं। अब और नहीं।'

ट्रंप की ये टिप्पणी कार्नी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था वे अमेरिकी टैरिफ के जवाब में 'डॉलर के बदले डॉलर' कदम उठाएंगे।

ADVERTISEMENT

अमेरिका

अमेरिका ने लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

अमेरिका और कनाडा के बीच 3 दिन तक चली व्यापार वार्ता बीते दिन बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई थी। इसके बाद अमेरिका ने कनाडा पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो आज रात से लागू भी हो गया है।

जिन सामानों पर टैरिफ लगाया गया है, उनमें हॉकी स्टिक, प्लाईवुड, शराब, बिजली का सामान से लेकर सैकड़ों उत्पाद शामिल हैं। इससे अमेरिका को कनाडा के वार्षिक निर्यात का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा प्रभावित होगा।

ADVERTISEMENT