Loading...
क्या होर्मुज जलडमरूमध्य पर ढीली पड़ रही है ईरान की पकड़?
होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण कमजोर होता नजर आ रहा है

क्या होर्मुज जलडमरूमध्य पर ढीली पड़ रही है ईरान की पकड़?

लेखन आबिद खान
Aug 19, 2026
07:21 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई महीनों से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है। बीते दिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नक्शा साझा किया, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को एक नए अमेरिकी क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था। उन्होंने ये दावा किया है कि ईरान द्वारा होर्मुज में बिछाई गई सभी समुद्री सुरंगों को हटा दिया गया है। आइए समझते हैं क्या होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण कमजोर होता जा रहा है।

पकड़

क्या कमजोर होता जा रहा है ईरान का नियंत्रण?

होर्मुज के एक तरफ ईरान तो दूसरी ओर ओमान है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि जहाजों ने ईरानी हमलों से बचने के लिए ओमान के नजदीक से निकलना शुरू किया है।

केप्लर के अनुसार, बीते 2 हफ्तों में जितने जहाजों ने होर्मुज पार किया है, उनमें से 80 प्रतिशत ओमान के नजदीक से गुजरे। ये संयुक्त राष्ट्र द्वारा अधिकृत शिपिंग चैनल है, जिसका ईरान कड़ा विरोध करता है।

एक महीने पहले तक यहां से एक भी जहाज नहीं गुजरता था।

आवाजाही

फिलहाल होर्मुज से कितने जहाज गुजर रहे हैं?

युद्ध से पहले होर्मुज से हर दिन लगभग 20 मिलियन बैरल तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आवाजाही होती थी। इसके अलावा वैश्विक तेल और LNG का लगभग 5वां हिस्सा गुजरता था।

युद्ध के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। 12 अगस्त को केवल 8 जहाजों ने होर्मुज पार किया था। जबकि युद्ध से पहले यहां से रोजाना 130 से 140 जहाज गुजरते थे।

समुद्री खुफिया कंपनी विंडवर्ड ने बताया कि 15 अगस्त को केवल 9 जहाज होर्मुज से गुजरे।

ADVERTISEMENT

बयान

क्या कह रहे हैं विशेषज्ञ?

केप्लर में कच्चे तेल के विश्लेषण के प्रमुख होमायून फलकशाही ने CNN से बात करते हुए कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि ईरान ने कम से कम आंशिक रूप से जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण खो दिया है।"

पिकरिंग एनर्जी पार्टनर्स के संस्थापक और मुख्य निवेश अधिकारी डैन पिकरिंग ने कहा, "ईरान द्वारा टोल वसूलने का अनुरोध एक ऐसी बात है, जिसे मध्य-पूर्व के अधिकांश लोग नहीं करना चाहते और न ही करते थे। इसलिए ओमान का रास्ता सबसे उपयुक्त है।"

ADVERTISEMENT

अमेरिका

तो क्या होर्मुज पर अमेरिका का नियंत्रण है?

अमेरिका ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने और ईरान पर दबाव बनाने के लिए नौसैनिक नाकेबंदी का इस्तेमाल किया है।

ट्रंप ने बीते दिन कहा था कि अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी अभी भी लागू है और होर्मजु से जहाजों का आवागमन भी चालू है।

उन्होंने कहा था, 'नौसैनिक नाकाबंदी पूरी तरह से लागू है। होर्मुज जलडमरूमध्य खुला है और परिचालन में है। सभी जलमग्न सुरंगें हटा दी गई हैं या निष्क्रिय कर दी गई हैं।'

खाड़ी देश

खाड़ी देशों ने अपनाया ये तरीका

CNN से लिपो ऑयल एसोसिएट्स के अध्यक्ष एंडी लिपो ने बताया कि कुवैत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जैसे तेल उत्पादक खाड़ी देशों ने होर्मुज के रास्ते फारस की खाड़ी से बाहर निकलने के लिए बड़े तेल टैंकरों को किराए पर लिया है।

ये जहाज तेल को ओमान की खाड़ी में खतरे वाले क्षेत्र से बाहर दूसरे जहाजों में स्थानांतरित कर देते हैं।

ये जहाज निगरानी से बचने के लिए अपने ट्रांसपोंडर बंद कर लेते हैं।

ADVERTISEMENT