Loading...
भारत ने अमेरिकी कंपनी से MQ-9B समुद्री गार्डियन ड्रोन लीज पर लिया, 1,943 करोड़ का समझौता
भारत ने अमेरिकी कंपनी से MQ-9B समुद्री गार्डियन ड्रोन लीज पर लिया

भारत ने अमेरिकी कंपनी से MQ-9B समुद्री गार्डियन ड्रोन लीज पर लिया, 1,943 करोड़ का समझौता

लेखन गजेंद्र
Aug 17, 2026
07:46 pm

क्या है खबर?

रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिका में रक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स के साथ भारतीय नौसेना के लिए समझौता किया है। मंत्रालय कंपनी से 2 MQ-9B समुद्री गार्डियन लंबे समय तक उच्च-ऊंचाई वाले मानवरहित विमानों को 30 महीने की लीज पर लिया है। यह समझौता 1,943 करोड़ रुपये का है। बता दें कि नौसेना पहले से ही 2 सी गार्डियन ड्रोन का संचालन कर रही है, जिन्हें कुछ साल पहले लीज पर लिया गया था।

समझौता

रक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में हुए हस्ताक्षर

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि यह समझौता कर्तव्य भवन में सोमवार को हुए है, जिसमें रक्षा विभाग के अपर सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण) ए अंबरासु की उपस्थित रहे।

मंत्रालय ने बताया कि उसने रिमोट से चलने वाले विमान के लिए जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स के साथ 30 महीने की अवधि का अनुबंध किया है।

मंत्रालय ने कहा कि इस ड्रोन से आने से भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

खासियत

कितना ताकतवर है MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन?

MQ-9B सी गार्डियन रिमोट-पायलटेड विमान उन्नत प्रणालियों, अत्याधुनिक सेंसरों और परिष्कृत पेलोड से सुसज्जित हैं।

यह प्रणाली समुद्री के विशाल क्षेत्रों में निरंतर खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही कवरेज प्रदान करेगी, जिससे हिंद महासागर क्षेत्र में होने वाले घटनाक्रमों पर नजर रखने और जवाब देने में तीव्रता आएगी।

यह अधिकतम 40,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर 389 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से 30-40 घंटे तक लगातार उड़ सकता है।

यह करीब 2,177 किग्रा हथियार ले जाने में सक्षम है।

ADVERTISEMENT