Loading...
होर्मुज जलमडमरूमध्य से गुजरते समय जहाज पर मिसाइल हमला, इंजन में लगी आग
होर्मुज जलमडमरूमध्य से गुजरते समय जहाज पर मिसाइल हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

होर्मुज जलमडमरूमध्य से गुजरते समय जहाज पर मिसाइल हमला, इंजन में लगी आग

लेखन गजेंद्र
Aug 18, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान के बीच अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चल रहे तनाव के बीच एक और जहाज पर हमला हुआ है। ब्रिटिश सेना के यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) सेंटर ने बताया कि मंगलवार तड़के होर्मुज से बाहर निकलते समय एक जहाज पर एक प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया। अभी तक किसी ने भी तत्काल इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, इससे पता चलता है कि जलमार्ग से गुजरना अब भी खतरे से खाली नहीं है।

हमला

चालक दल का सदस्य आया चपेट में

UKMTO ने कंपनी के सुरक्षा कार्यालय की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ओमान के तट पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की कोशिश कर रहे एक जहाज के इंजन कक्ष को हमले से नुकसान पहुंचा है।

घटना में जहाज के चालक दल का एक सदस्य हमले की चपेट में आया है, लेकिन उसे घायल होने या मरने की खबर नहीं है।

जहाज या उसके माल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ओमान तटरक्षक बल सहायता कर रहा है।

विस्तार

28 फरवरी से बंद है जलमार्ग

इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर 28 फरवरी से हमला करने के बाद ईरान ने इस जलमार्ग को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है।

यह अति महत्वपूर्ण जल मार्ग है, जहां से दुनिया के व्यापारित तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है। अमेरिका ने वर्तमान में इस मार्ग से होकर गुजरने वाले सभी ईरानी जहाजों पर भी रोक लगा रखी है।

उसने ईरानी बंदरगाहों पर सैन्य नाकाबंदी की है। इसी को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव है।

ADVERTISEMENT

ट्रंप की नाराजगी

ओमान पर भी नाराज हुए ट्रंप

अमेरिका और ईरान ओमान के साथ अलग से बातचीत कर रहा है। सोमवार को ओमान ने कहा कि वह एक संयुक्त बयान के विवरण को अंतिम रूप दे रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि अगर ओमान "बाधा डालता है" तो अमेरिका उस पर बमबारी करेगा।

ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान से खत्म हो चुके समझौता ज्ञापन के विस्तार की मांग नहीं कर रहा, तेहरान को आत्मसमर्पण करना चाहिए।

ADVERTISEMENT