Loading...
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले, बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया है

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिले, बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा

लेखन आबिद खान
Aug 19, 2026
05:44 pm

क्या है खबर?

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का अपना पहला दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर को 'भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा' बताते हुए कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र के लिए पहले जारी की गई अपनी यात्रा सलाह पर फिर से विचार करेगा। उन्होंने कहा, "मैं पहली बार इस जगह की यात्रा कर रहा हूं। यह एक अविश्वसनीय रूप से बेहद खूबसूरत जगह है।"

बयान

गोर बोले- यहां आकर खुशी हो रही

गोर ने कहा, "यहां आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यह भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैं यहां पहली बार आया हूं। यह एक बेहद खूबसूरत जगह है। मैं यहां आकर बहुत रोमांचित हूं, इस जगह को देखकर बहुत खुश हूं। हम इस बात पर विचार करेंगे कि क्या अमेरिका द्वारा अनुशंसित यात्रा चेतावनी को कम किया जाना चाहिए। हमने इस क्षेत्र को सुरक्षित रखने और इसे और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कुछ अविश्वसनीय कदम उठाए हैं।"

बैठक

गोर ने उमर अब्दुल्ला संग की बैठक, क्या हुई चर्चा?

गोर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

गोर ने कहा, 'हमने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने और ऐसे अवसर पैदा करने के तरीकों पर चर्चा की जिनसे हमारे दोनों देशों को फायदा हो।'

वहीं, अब्दुल्ला ने कहा कि चर्चा पर्यटन, बागवानी और नई अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अमेरिका के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर केंद्रित थी।

ADVERTISEMENT

दौरा

कितना अहम है दौरा?

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद ये किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा है।

करीब 15 साल बाद किसी अमेरिकी राजदूत और जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री के बीच यह पहली बातचीत है। 2018 के बाद किसी अमेरिकी राजदूत की ये पहली स्वतंत्र कश्मीर यात्रा है।

इसके अलावा, यात्रा का समय भी अहम है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सेना द्वारा की गई ज्यादतियों के खिलाफ निवासियों के हिंसक प्रदर्शनों के बीच अशांति फैली हुई है।

ADVERTISEMENT

उमर का बयान

अब्दुल्ला बोले- अमेरिका हमारी समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता

गोर से मिलने से पहले अब्दुल्ला ने दौरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने से इनकार कर दिया और इस बात पर जोर दिया कि वह अमेरिकी राजदूत के सामने कश्मीर से संबंधित कोई शिकायत नहीं उठाएंगे।

उन्होंने कहा था, "वाशिंगटन हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करेगा; केंद्र सरकार करेगी। शिकायत करने के बजाय मैं उनकी बात सुनना पसंद करूंगा। दूसरे देश के राजदूत से देश की समस्याओं की शिकायत करना मेरी आदत नहीं है।"

ADVERTISEMENT