Loading...
ईरानी नागरिकों के निर्वासन को लेकर अमेरिका-ईरान में हुई थी बातचीत, ईमेल से खुलासा
ईरान और अमेरिका के बीच निर्वासितों की उड़ानों को लेकर समन्वय हुआ था

ईरानी नागरिकों के निर्वासन को लेकर अमेरिका-ईरान में हुई थी बातचीत, ईमेल से खुलासा

लेखन आबिद खान
Aug 21, 2026
04:32 pm

क्या है खबर?

अमेरिका और ईरान भले ही एक-दूसरे से युद्ध लड़ रहे हों, लेकिन हाल ही में सामने आए कुछ ईमेल से खुलासा हुआ है कि दोनों देशों ने एक मुद्दे पर समन्वय किया था। ये मुद्दा था अमेरिका से ईरानी नागरिकों के निर्वासन का। ईमेल से पता चलता है कि अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने 2025 और 2026 की शुरुआत में 100 से ज्यादा ईरानी नागरिकों को निर्वासित करने के लिए ईरान के साथ समन्वय किया था।

रिपोर्ट

अमेरिका ने स्वीकार किए थे ईरान के अनुरोध- रिपोर्ट

नेशनल ईरानी अमेरिकन काउंसिल द्वारा सार्वजनिक किए गए ईमेल में सितंबर और दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में निर्वासित किए गए ईरानी नागरिकों की विमान व्यवस्था का जिक्र है।

ईमेल से पता चलता है कि किसे निर्वासित किया जाए, इसे लेकर दोनों पक्षों में बातचीत हुई और ईरान का प्रभाव भी था।

अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) के अधिकारियों ने अंतिम समय में ईरान के कुछ अनुरोधों को भी स्वीकार किया था।

बयान

ICE अधिकारी का दावा- ईरान के अनुरोध पर नाम जोड़े

रिपोर्ट में एक अज्ञात ICE अधिकारी के हवाले से दावा किया गया है कि उनसे ईरानी दूतावास के अनुरोध पर कुछ लोगों के नाम जोड़े थे।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वो ईरान दूतावास के निदेशक से मिला था और कहा, "ईरान ने मुझसे पिछली सूची में संशोधन करने और निष्कासन प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया था।"

सितंबर, 2025 में उड़ान भरने से 3 दिन पहले तक ईरान यात्री सूची में बदलाव की मांग कर रहा था।

ADVERTISEMENT

विमान

एक ईरानी को जबरन विमान में बैठाने का मामला भी सामने आया

रिपोर्ट के मुताबिक, एक ईरानी नागरिक, जिसका नाम अंतिम यात्री सूची में शामिल नहीं था, उसे फिर भी विमान में बिठा दिया गया।

एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "कतर के गृह मंत्रालय को भेजी गई अंतिम सूची में शामिल न होने के बावजूद एक ईरानी नागरिक को विमान में सवार होने की अनुमति मिल गई।"

एक अन्य अधिकारी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि वह व्यक्ति विमान में कैसे सवार हो गया।"

ADVERTISEMENT

निर्वासन

युद्ध के बीच भी जारी रहा निर्वासन

ईमेल से यह भी पता चलता है कि जून 2025 में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हुए 12 दिन के युद्ध के दौरान भी ईरानी नागरिकों का निर्वासन जारी रहा।

एक ICE अधिकारी ने कहा था कि युद्ध के बीच निर्वासन मुश्किल होगा, क्योंकि ईरान यात्रा दस्तावेज जारी नहीं कर रहा था और उसका हवाई क्षेत्र भी बंद था।

इसके बावजूद ICE के वरिष्ठ अधिकारी मार्कोस चार्ल्स ने 58 ईरानियों को निर्वासित करने की योजना बनाने का निर्देश दिया।

ADVERTISEMENT