रूस समाचार: खबरें
#NewsBytesExplainer: रूस का बखमुत पर कब्जे का दावा, रूस-यूक्रेन के लिए क्यों अहम है यह शहर?
रूस और यूक्रेन के बीच 15 महीने से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध के बीच रूस ने अहम दावा किया है।
रूस-यूक्रेन युद्ध में मध्यस्थता करेगा चीन, दोनों देशों में भेजेगा विशेष राजदूत
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के राजनीतिक समाधान के लिए चीन दोनों देशों में अपना विशेष राजदूत भेजेगा। चीन के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है।
रूस से ज्यादा तेल आयात कर रहा भारत, न्यूनतम स्तर पर पहुंची OPEC की हिस्सेदारी
भारत की रूस से तेल की खरीदारी लगातार बढ़ने के कारण पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन OPEC के सदस्यों से कच्चे तेल का आयात न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है।
दुनिया की इन 5 जगहों पर बच्चे पैदा करने पर मिलते हैं लाखों रुपये, जानिए कारण
बहुत से देश में जनसंख्या बढ़ना एक समस्या है और इसे नियंत्रित करने के लिए सरकार तरह-तरह के जागरूकता अभियान चालती हैं। दूसरी ओर कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां जनसंख्या कम है और वहां इसे बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग योजनाएं लागू की गई हैं।
रूस का दावा- ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ, पुतिन की हत्या की रची साजिश
रूस ने गुरुवार को क्रेमलिन में हुए ड्रोन हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले?
रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप
रूस ने बुधवार को यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया।
प्रेस स्वतंत्रता मामले में पिछड़ा भारत, जानिए कैसे 8 साल में फिसलता गया पायदान
वैश्विक मीडिया पर नजर रखने वाली संस्था रिपोटर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) की प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक के मुताबिक, भारत की रैंकिंग गिरी है और देश पिछले साल के मुकाबले 11 अंक गिरकर 161वें स्थान पर पहुंच गया है।
रुपे कार्ड और मीर कार्ड को स्वीकार करने की संभावना तलाशेंगे भारत और रूस
भारत और रूस एक-दूसरे के देश में रुपे कार्ड और मीर कार्ड को स्वीकार करने और उसके जरिए भुगतान करने की संभावनाओं को तलाश रहे हैं।
SCO बैठक के लिए भारत आएंगे चीनी रक्षा मंत्री, गलवान हिंसा के बाद पहला दौरा
चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू अगले हफ्ते होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने भारत आएंगे।
रूसी लड़ाकू विमान ने गलती से अपने ही शहर में दागा बम, इमारतों को पहुंचा नुकसान
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से युद्ध जारी है। इस बीच खबर है कि गुरुवार को रूसी वायुसेना के एक विमान ने गलती से अपने ही इलाके में बम गिरा दिया।
रूस: यूक्रेन युद्ध से संबंधित लेख न हटाने पर विकिपीडिया पर लगाया गया जुर्माना
रूस की एक कोर्ट ने यूक्रेन युद्ध से संबंधित एक लेख को न हटाने पर विकिपीडिया पर 20 लाख रूबल (लगभग 20 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है।
यूक्रेनी सैनिक का सिर काटने पर यूक्रेन ने आतकी संगठन IS से की रूस की तुलना
रूसी सैनिकों का एक वीडियो वायरल होने के बाद यूक्रेन ने रूस की तुलना आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) से की।
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री आएगी भारत, युद्ध के बीच मांग सकती है मानवीय सहायता
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा 4 दिवसीय यात्रा पर भारत आ रही हैं। इस दौरान भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंध, यूक्रेन की वर्तमान स्थिति समेत कई अन्य मुद्दों पर बातचीत होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े अमेरिका के गोपनीय दस्तावेज लीक होने से हड़कंप, जांच के आदेश
रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (NATO) के कुछ गोपनीय दस्तावेज सोशल मीडिया साइट्स पर लीक हो गए हैं। इसमें रूस के खिलाफ अमेरिका और NATO की कई गोपनीय योजनाओं का जिक्र है।
रूस: 37 वर्षीय महिला ने सौतेले बेटे के साथ दिया दूसरे बच्चे को जन्म, जानिए मामला
दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता मां-बेटे का माना जाता है। भले ही वह रिश्ता सगा हो या फिर सौतेला।
जिनपिंग की मॉस्को यात्रा पर रूसी राजदूत बोले- भारत-रूस संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मॉस्को यात्रा के बाद भारत में रूसी राजदूत डेनिस एलिपोव ने उन दावों का खंडन किया, जिनमें इस यात्रा से रूस और भारत के संबंधों पर असर की बात कही जा रही है।
जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात के बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर क्यों चिंतित है अमेरिका?
यूक्रेन युद्ध के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग मॉस्को पहुंचे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। दोनों के बीच आधिकारिक बैठक भी हुई।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले पॉप स्टार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाले 34 वर्षीय रूसी पॉप स्टार दीमा नोवा की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई।
रूस: व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, होगी यूक्रेन युद्ध पर वार्ता
तीन दिवसीय यात्रा पर रूस पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिंनपिंग का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्वागत किया। इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात हुई। हालांकि, इनकी औपचारिक वार्ता मंगलवार को होगी।
रूस: अधिकारियों के ऐपल आईफोन के इस्तेमाल करने पर लगाई गई रोक
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय ने अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में जुटे अधिकारियों से आईफोन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है।
#NewsBytesExplainer: क्या गिरफ्तार होंगे व्लादिमीर पुतिन, ICC के गिरफ्तारी वारंट का मतलब क्या है?
अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट यूक्रेन में युद्ध अपराधों और यूक्रेनी बच्चों को अगवा कर रूस ले जाने के मामले में जारी हुआ है।
अमेरिकी सेना ने रूसी लड़ाकू विमान का ड्रोन पर ईंधन गिराने वाला वीडियो किया जारी
अमेरिकी सेना ने काला सागर में अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में उड़ान के दौरान रूसी लड़ाकू विमानों और अमेरिकी ड्रोन के बीच हुई मुठभेड़ का एक वीडियो जारी किया है।
अमेरिकी ड्रोन और रूसी विमानों के बीच भिड़ंत के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?
अमेरिका और रूस के बीच काला सागर में हुई घटना के बाद तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसके दो SU-27 लड़ाकू विमानों ने अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन का पहले घेराव किया और फिर उसके ऊपर ईंधन गिराया, जिससे ड्रोन के प्रोपैलर को नुकसान पहुंचा और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बरसाईं मिसाइलें, कम से कम 6 नागरिकों की मौत
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल हमले किए। इनमें कम से कम 6 नागरिकों की मौत हुई है, वहीं कई नागरिक घायल हुए हैं। इन हमलों की वजह से कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं और परमाणु संयंत्रों को बंद करना पड़ा है।
भारत का रूस से तेल आयात रिकॉर्ड स्तर पर, इराक-सऊदी की कुल सप्लाई से ज्यादा हुआ
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पश्चिमी देशों की आपत्ति के बाद भी भारत रूस से रिकॉर्ड स्तर पर कच्चा तेल आयात कर रहा है।
रूस: स्पूतनिक-V वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिक की गला घोंटकर हत्या
रूस की कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक-V को विकसित करने वाली टीम में शामिल एक वैज्ञानिक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
G-20: रूसी विदेश मंत्री ने पश्चिमी देशों पर साधा निशाना, भारत से माफी मांगी
नई दिल्ली में आयोजित G-20 की बैठक के बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को पश्चिमी देशों के अभद्र व्यवहार के लिए भारत से माफी मांगी और उनको निशाने पर लिया।
G-20 की बैठक में यूक्रेन युद्ध पर नहीं बनी सहमति, रूस और चीन ने जताया विरोध
भारत के बेंगलुरु में आयोजित G-20 देशों की वित्त मंत्रियों की बैठक यूक्रेन युद्ध को लेकर बिना किसी सहमति के ही संपन्न हो गई। अमेरिका समेत अधिकांश देश यूक्रेन युद्ध की निंदा के हक में थे, जबकि रूस और चीन ने इससे संंबंधित संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
3,500 साल से बर्फ में जमा भूरा भालू मिला, वैज्ञानिकों ने किया विश्लेषण
रूस के साइबेरिया के बर्फ के जंगल में एक भूरा भालू मिला है। भालू को लगभग 3,500 साल पुराना बताया जा रहा है और ये जंगल की बर्फ में पूरी तरह से संरक्षित था।
UN: यूक्रेन से रूसी सेनाओं की वापसी के प्रस्ताव पर मतदान में भारत रहा अनुपस्थित
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में गुरुवार को यूक्रेन से रूसी सेनाओं की वापसी को लेकर लाए गए प्रस्ताव पर मतदान हुआ।
यूक्रेन ने कीव में 6 रूसी गुब्बारों को मार गिराया, हवाई अलर्ट जारी
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास आसमान में बुधवार को छह रूसी गुब्बारे उड़ते देखे गए, जिनको सेना ने मार गिराया।
यूक्रेन के मित्र देश माल्दोवा में तख्तापलट की साजिश रच रहा रूस? अमेरिका ने जताई चिंता
रूस के यूक्रेन के मित्र देश मोल्दोवा में तख्तापलट करने की तैयारी की खबरें सामने आने के बाद अमेरिका ने चिंता जाहिर की है। अमेरिका ने कहा कि वह मोल्दोवा की सरकार और वहां के लोगों के साथ खड़ा है।
यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कहा
यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने रूस में रह रहे अपने नागरिकों से तुरंत देश छोड़ने को कहा है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले NSA अजित डोभाल, अफगानिस्तान समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा
रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने आज रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। बैठक की जानकारी रूस में भारत के दूतावास ने दी।
भारत के रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अमेरिका को आपत्ति नहीं, प्रतिबंध नहीं लगाए जाएंगे
भारत के रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अमेरिका को कोई आपत्ति नहीं है और वह उस पर प्रतिबंध लगाने के बारे में नहीं सोच रहा है।
स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK
यूनाइटेड किंगडम (UK) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस अपने स्कूली छात्रों को असॉल्ट राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाने की ट्रेनिंग देगा।
यूक्रेन युद्ध से पहले व्लादिमीर पुतिन ने मुझे दी थी मिसाइल हमले की धमकी- बोरिस जॉनसन
यूनाइटेड किंगडम (UK) के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया है कि यूक्रेन पर हमला करने से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें मिसाइल से निशाना बनाने की धमकी दी थी।
रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत
पिछले 11 महीने से जारी यूक्रेन युद्ध में अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हताहत हो चुके हैं।
गोवा आ रहे रूस के एक और विमान में बम होने की धमकी, किया गया डायवर्ट
रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा आ रहे एक चार्टर्ड विमान में बम होने की धमकी मिली है। इसके बाद इसे उजबेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है।