NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस का दावा- ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ, पुतिन की हत्या की रची साजिश  
    अगली खबर
    रूस का दावा- ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ, पुतिन की हत्या की रची साजिश  
    रूस का दावा- ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ

    रूस का दावा- ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ, पुतिन की हत्या की रची साजिश  

    लेखन नवीन
    May 04, 2023
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    रूस ने गुरुवार को क्रेमलिन में हुए ड्रोन हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

    रूस का आरोप है कि अमेरिका के इशारे पर ही यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या के इरादे 2 ड्रोन को राजधानी मॉस्को में क्रेमलिन की तरफ भेजा था, जिन्हें रूसी सेना ने मार गिराया।

    पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि बुधवार को क्रेमलिन में ड्रोन हमला अमेरिका के आदेश पर किया गया था।

    बयान

    रूस ने अमेरिका पर क्या लगाए आरोप?

    रूसी प्रवक्ता पेस्कोव ने कहा, "हमले के पीछे यूक्रेन और अमेरिका की अस्वीकार्यता का प्रयास बिल्कुल हास्यास्पद है। हम अच्छी तरह जानते हैं कि इस तरह के लक्षित हमलों का निर्णय यूक्रेन में नहीं, बल्कि वाशिंगटन में लिये जाते हैं।"

    उन्होंने आरोप लगाया कि क्रेमेलिन में हुए लक्षित ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ है। हालांकि, इस हमले के पीछे अमेरिका के हाथ होने के दावे को लेकर उन्होंने कोई सबूत नहीं दिया।

    रूस

    रूसी प्रवक्ता ने कहा- हमले की चल रही है जांच

    पेस्कोव ने कहा कि इस हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई करने का उन्हें पूरा अधिकार है और मामले की जांच चल रही है, लेकिन जांच के परिणाम कब सामने आएंगे वह इस बारे कुछ नहीं कह सकते।

    इससे पहले रूस के विदेश मंत्रालय ने इसे आतंकी हमला करार देते हुए कहा था कि ड्रोन हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा।

    मंत्रालय ने कहा था कि ये हमला एक सुनियोजित साजिश थी, जिसका मकसद पुतिन की हत्या करना था।

    हमला

    रूस पहले भी यूक्रेन पर लगा चुका है ड्रोन हमले के आरोप

    रूस ने इससे पहले भी यूक्रेन पर ड्रोन हमले के आरोप लगाए हैं, जिसमें कहा गया कि पश्चिमी रूस और रूसी नियंत्रित क्रीमिया में मालगाड़ियों और तेल डिपो को ड्रोन हमले से निशाना बनाया गया।

    रूस ने कहा कि यूक्रेन अमेरिका की मदद से उसके ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है।

    हालांकि, रूस के इन सभी आरोपों का यूक्रेन खंडन करता आया है। उसने कहा कि वह युद्ध समाप्ति और शांति चाहता है।

    यूक्रेन

    यूक्रेन ने रूस के आरोपों से किया इनकार

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के प्रवक्ता मिखाइलो पोडोलियाक ने क्रेमलिन पर हुए ड्रोन हमले और पुतिन की हत्या की साजिश रचने के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इन्हें सिरे से नकार दिया है।

    उन्होंने कहा, "हमें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्रेमलिन पर कोई कथित हमला किया गया है। हम सिर्फ अपने देश की हिफाजत कर रहे हैं, दूसरों पर हमले का कोई इरादा नहीं है।"

    युद्ध

    पिछले साल 24 फरवरी से जारी है रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 से जारी है। इस दौरान वैश्विक समुदाय ने कई मौकों पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को समाप्त करने की मांग की है, लेकिन यूक्रेन पर हमले अभी भी जारी हैं।

    यूक्रेन युद्ध में दोनों तरफ हजारों सैनिकों की मौत हुई है और लाखों यूक्रेनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है। युद्ध के चलते रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    अमेरिका
    व्लादिमीर पुतिन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    रूस समाचार

    रूस: साइबेरिया के इस शहर में पड़ रही प्रचंड ठंड, पारा -50 डिग्री पहुंचा दुनिया
    रूस से रिकॉर्ड मात्रा में तेल खरीद रहा भारत, रिफाइंड उत्पादों का अमेरिका सबसे बड़ा खरीदार यूक्रेन युद्ध
    भारत का रूस से तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर, एक साल में 33 गुना बढ़ा सऊदी अरब
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की व्लादिमीर पुतिन

    अमेरिका

    अमेरिका: टिक-टॉक के 'बेनाड्रिल चैलेंज' के कारण नाबालिग की मौत, जानें क्या है यह जानलेवा चैलेंज टिक-टॉक
    चीन ने जासूसी के लिए तैयार किए सुपरसोनिक ड्रोन, अधिक ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम- रिपोर्ट चीन समाचार
    अमेरिकी युवक ने केन और किम कार्दशियन की तरह दिखने के लिए खर्च किए लाखों रुपये लॉस एंजिल्स
    अमेरिका: मौत के 2 घंटे बाद फिर से जिंदा हुआ युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान  टेक्सास

    व्लादिमीर पुतिन

    100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? अमेरिका
    BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी चीन समाचार
    पुतिन ने 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को 13 लाख रुपये देने का किया ऐलान रूस समाचार
    शीत युद्ध समाप्त कराने वाले सोवियत नेता मिखाइल गोर्बोचोव का निधन अमेरिका

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने दागे 100 से अधिक मिसाइल  यूक्रेन
    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं एलन मस्क
    RBI और सरकार दक्षिण एशियाई देशों से रुपये में सीमा-पार व्यापार करने पर कर रहे चर्चा भारतीय रिजर्व बैंक
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- तीसरा विश्व युद्ध नहीं होगा गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025