NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बरसाईं मिसाइलें, कम से कम 6 नागरिकों की मौत
    अगली खबर
    रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बरसाईं मिसाइलें, कम से कम 6 नागरिकों की मौत
    रूस ने एक बार फिर से यूक्रेन पर मिसाइल हमला किया

    रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर बरसाईं मिसाइलें, कम से कम 6 नागरिकों की मौत

    लेखन आबिद खान
    Mar 09, 2023
    08:11 pm

    क्या है खबर?

    रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइल हमले किए। इनमें कम से कम 6 नागरिकों की मौत हुई है, वहीं कई नागरिक घायल हुए हैं। इन हमलों की वजह से कई इलाके अंधेरे में डूब गए हैं और परमाणु संयंत्रों को बंद करना पड़ा है।

    रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ऊर्जा आपूर्ति संयंत्रो को निशाना बनाया है। इससे पहले 16 फरवरी को भी रूस ने इसी तरह के मिसाइल हमले किए थे।

    जानकारी

    10 इलाकों में रिहाइशी इमारतों को नुकसान- जेलेंस्की

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमलों से 10 इलाकों की रिहाइशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा, "आक्रमणकारी केवल नागरिकों को आतंकित कर सकते हैं। उन्होंने जो भी किया है, वे इसकी जिम्मेदारी से नहीं बचेंगे।"

    ल्वीव

    पश्चिमी ल्वीव में 5 लोगों की मौत

    यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी ल्वीव क्षेत्र में एक मिसाइल हमले में 5 लोगों की मौत हुई है। इस हमले में एक घर पूरी तरह बर्बाद हो गया। ड्रोन से लिए गए एक वीडियो में क्षतिग्रस्त इमारतों के बीच घर को देखा जा सकता है।

    मिसाइल हमलों में मध्य निप्रो क्षेत्र में भी एक नागरिक की मौत हुई है। खेरसॉन में भी तोप के हमलों में 3 नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

    मिसाइल

    यूक्रेन का दावा- रूस ने दागी 6 किंजल मिसाइलें

    यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस ने 6 किंजल हाइपरसोनिक मिसाइल दागी हैं। ये मिसाइलें इतनी बड़ी तादाद में एक साथ पहले कभी नहीं दागी गईं। यूक्रेन के पास इन मिसाइलों से निपटने का कोई तरीका नहीं है।

    माना जाता है कि रूस के पास इस तरह की कुछ दर्जन मिसाइलें ही हैं, जिनका जिक्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने भाषणों में नियमित तौर पर करते रहते हैं।

    रूस

    हमले का उद्देश्य नागरिकों को नुकसान पहुंचाना नहीं- रूस

    रूस ने कहा है कि ये हमले किसी सैन्य उद्देश्य से नहीं किए जा रहे हैं और इन हमलों का उद्देश्य नागरिकों को मारना या डराना नहीं है।

    रूस ने कहा कि वह यूक्रेन के बुनियादे ढांचे को कमजोर करना चाहता है, ताकि उसकी लड़ने की क्षमता कम हो सके।

    परमाणु संयंत्र पर हमले के आरोप का जवाब देते हुए रूस ने कहा, "सब कुछ बिल्कुल सामान्य है। संयंत्र में वैज्ञानिक काफी पेशेवर रूप से काम कर रहे हैं।"

    हमले

    इन इलाकों पर भी हुए हमले

    खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने कहा कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव की 15 से ज्यादा इलाकों पर भी रूसी मिसाइल हमले हुए हैं।

    एक अधिकारी ने बताया कि रूस ने यूक्रेन के पश्चिम में झीटोमाइर, व्यानीतिया और रिवेन से लेकर मध्य यूक्रेन में दनीप्रो और पोल्तावा तक को निशाना बनाया है।

    ओडेसा के गवर्नर मैक्सिम मरचेंको ने कहा कि रूस ने बड़े पैमाने पर ऊर्जा केंद्रों को निशाना बनाया है, जिसके चलते बिजली कटौती हुई है।

    जानकारी

    यूक्रेन-रूस युद्ध को हो चुका है एक साल से अधिक समय

    बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच फरवरी, 2022 से युद्ध जारी है और इसे एक साल से अधिक हो चुका है। रूस यूक्रेन पर कब्जा करने के अपने लक्ष्य को पाने में नाकाम रहा है। यूक्रेन युद्ध में हजारों सैनिक मारे गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूक्रेन युद्ध
    रूस समाचार
    यूक्रेन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन युद्ध में हो चुकी है 2 लाख सैनिकों की मौत, अमेरिका ने जताया अनुमान व्लादिमीर पुतिन
    पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने के बाद तनाव की आशंका, वैश्विक नेताओं ने की आपात बैठक पोलैंड
    हथियारों की बिक्री में लगातार सातवें साल बढ़ोतरी, अमेरिकी कंपनियां सबसे आगे अमेरिका
    यूक्रेन ने भारत के रूस से सस्ता तेल खरीदने पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा रूस समाचार

    रूस समाचार

    रूस: लगभग 50,000 साल पुराना जॉम्बी वायरस किया गया पुनर्जीवित, बन सकता है खतरा फ्रांस
    प्रधानमंत्री मोदी सालाना बैठक के लिए नहीं जाएंगे रूस, पुतिन से नहीं होगी मुलाकात नरेंद्र मोदी
    साइबर अपराधियों के निशाने पर भारतीय, 18 साल में 26.5 करोड़ खातों में लगाई सेंध- रिपोर्ट साइबर सुरक्षा
    कीव पर दोबारा हमला कर सकता है रूस, तैयार कर रहा 2 लाख सैनिक- यूक्रेन यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन

    2024 में अमेरिका के साथ ISS पार्टनरशिप खत्म करेगा रूस, छोड़ेगा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन अमेरिका
    स्पेन के प्रधानमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से टाई न पहनने की अपील क्यों की? रूस समाचार
    अमेरिका और रूस के बीच परमाणु युद्ध होने पर होगी 5 अरब लोगों की मौत- रिपोर्ट भारत की खबरें
    पुतिन ने 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को 13 लाख रुपये देने का किया ऐलान रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025