NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप
    अगली खबर
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप
    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश करने का आरोप

    रूस ने यूक्रेन पर लगाया राष्ट्रपति पुतिन की ड्रोन से हत्या की कोशिश करने का आरोप

    लेखन सकुल गर्ग
    May 03, 2023
    05:45 pm

    क्या है खबर?

    रूस ने बुधवार को यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया।

    रूस ने कहा कि यूक्रेन ने पुतिन की हत्या करने के लिए 2 ड्रोन को राजधानी मॉस्को में क्रेमलिन की तरफ भेजा था, जिन्हें एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया। रूस ने इसे एक आतंकवादी घटना करार कर दिया है।

    गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल फरवरी से युद्ध चल रहा है।

    बयान 

    रूस ने ड्रोन हमले को लेकर क्या कहा? 

    रूस ने यूक्रेन को ड्रोन से हमला करने के लिए जिम्मेदार बताते हुए एक बयान जारी किया।

    रूस ने कहा, "राष्ट्रपति पुतिन सुरक्षित हैं और क्रेमलिन पैलेस की इमारत को कोई भौतिक क्षति नहीं हुई है। इस हमले को रूसी राष्ट्रपति का जीवन लेने का प्रयास और सुनियोजित आतंकवादी घटना माना जाता है।"

    रूस ने आगे कहा कि इस घटना के बाद रूसी पक्ष उचित समय और स्थान पर कभी भी जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

    ट्विटर पोस्ट

    ड्रोन को मार गिराए जाने का वीडियो आया सामने

    KREMLIN DRONE ATTACK

    - Russia says two Ukrainian drones attacked Kremlin overnight

    - Drones downed with no victims or material damage to the Kremlin

    - Moscow says it was a terrorist attack and attempt on Putin's life

    - Russia says it reserves right to respond when and how it… pic.twitter.com/loZA6c3Fvd

    — The Spectator Index (@spectatorindex) May 3, 2023

    रोक 

    मॉस्को के ऊपर अनधिकृत ड्रोन उड़ानों पर लगा प्रतिबंध 

    मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने मामला सामने आने पर रूसी राजधानी के ऊपर अनधिकृत ड्रोन उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

    उन्होंने एक बयान में कहा, "यह प्रतिबंध अनधिकृत ड्रोन उड़ानों को रोकने के लिए लगाया गया है जो कानून और व्यवस्था के काम में बाधा डाल सकते हैं। जब तक सरकारी अधिकारियों से विशेष अनुमति नहीं मिलती है, तब तक मॉस्को के ऊपर सभी ड्रोन उड़ानें प्रतिबंधित रहेंगी।"

    परेड 

    रद्द नहीं की जाएगी विक्ट्री डे परेड- रिपोर्ट

    रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी मॉस्को में 9 मई को आयोजित की जाने वाली विक्ट्री डे परेड को रद्द नहीं किया जाएगा।

    गौरतलब है कि क्रेमलिन ने इससे पहले कहा था कि यूक्रेन से खतरे के जोखिम के बावजूद रूसी सुरक्षा एजेंसियां वार्षिक विक्ट्री डे परेड की सुरक्षा को लेकर काम कर रही हैं।

    गौरतलब है कि सोवियत संघ की नाजी जर्मनी पर जीत की याद में रूस के विभिन्न शहरों में हर साल परेड का आयोजन होता है।

    हमला 

    पुतिन पर पिछले साल सितंबर भी हुआ था हमला 

    बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी रूसी राष्ट्रपति की कथित तौर पर हमले की कोशिश हुई थी।

    पुतिन के काफिले के पास एक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ था, जिसमें पुतिन बच गए थे। हालाकि, इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

    पुतिन ने 2017 में सार्वजनिक रूप से खुलासा करते हुए कहा था कि उनकी हत्या करने के करीब 5 प्रयास किए जा चुके हैं।

    युद्ध 

    पिछले साल 24 फरवरी से जारी है रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 से जारी है। इस दौरान वैश्विक समुदाय ने कई मौकों पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को समाप्त करने की मांग की है, लेकिन यूक्रेन पर हमले अभी भी जारी हैं।

    यूक्रेन युद्ध में दोनों तरफ हजारों सैनिकों की मौत हुई है और लाखों यूक्रेनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है। युद्ध के चलते रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूक्रेन युद्ध
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    रूस समाचार

    मॉस्को से गोवा जा रहे विमान में बम की सूचना, गुजरात में हुई इमरजेंसी लैंडिंग गोवा
    मॉस्को-गोवा विमान में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, बम की सूचना पर हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग गोवा
    रूस: साइबेरिया के इस शहर में पड़ रही प्रचंड ठंड, पारा -50 डिग्री पहुंचा दुनिया
    रूस से रिकॉर्ड मात्रा में तेल खरीद रहा भारत, रिफाइंड उत्पादों का अमेरिका सबसे बड़ा खरीदार यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन

    यूक्रेन से लौटे छात्रों को झटका, केंद्र ने कहा- भारतीय कॉलेजों में नहीं मिल सकता एडमिशन केंद्र सरकार
    व्लादिमीर पुतिन का रूस में अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश, अमेरिका को भी दी चेतावनी रूस समाचार
    रूसी एयरलाइंस ने 18-65 वर्ष के पुरुषों को अंतरराष्ट्रीय उड़ान की टिकट देने पर लगाई रोक रूस समाचार
    इन यूनिवर्सिटीज में कराए जा रहे रूस-यूक्रेन से संबंधित कोर्स, जानें क्या-क्या पढ़ाया जाएगा रूस समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, मांगा भारत का सहयोग वोलोडिमीर जेलेंस्की
    ओडिशा: हफ्तेभर में पुतिन के आलोचक समेत दो रूसी नागरिकों की मौत, लग रहे विभिन्न कयास ओडिशा
    यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने दागे 100 से अधिक मिसाइल  यूक्रेन
    अलविदा 2022: यूक्रेन युद्ध से चीन में प्रदर्शन तक, वैश्विक जगत की 5 सबसे बड़ी घटनाएं एलन मस्क

    व्लादिमीर पुतिन

    दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी रूस समाचार
    कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट रूस समाचार
    100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? अमेरिका
    BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025