NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK
    अगली खबर
    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK
    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK

    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 30, 2023
    04:15 pm

    क्या है खबर?

    यूनाइटेड किंगडम (UK) के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि रूस अपने स्कूली छात्रों को असॉल्ट राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाने की ट्रेनिंग देगा।

    UK का दावा है कि विज्ञान और उच्च शिक्षा के नए पाठ्यक्रम के तहत यह ट्रेनिंग इस साल सितंबर से शुरू होगी।

    यूक्रेन में रूस के बढ़ते आक्रमण के मद्देनजर सेकेंडरी स्कूल के सभी बच्चों के लिए यह ट्रेनिंग अनिवार्य की गई है और इसका नाम 'द बेसिक्स ऑफ लाइफ सेफ्टी' रखा गया है।

    तैयारी

    पिछले साल से हो रही है कोर्स की तैयारी

    UK ने खुफिया जानकारी के आधार पर दावा किया है कि इस ट्रेनिंग में सैन्य अभ्यास, सलामी और हथियारों की ट्रेनिंग भी शामिल होगी।

    बता दें कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई क्रावत्सोव ने पिछले साल कहा था कि जनवरी, 2023 में नए कोर्स को टेस्ट किया जाएगा और इसे अगले अकादमिक वर्ष से लागू किया जाएगा।

    उन्होंने तब कहा था कि अभी इसे तैयार किया जा रहा है और जनवरी में इसकी टेस्टिंग शुरू होगी।

    रूस

    पहले भी अनिवार्य हुई है ऐसी ट्रेनिंग

    UK के रक्षा मंत्रालय ने ट्विटर पर अपनी नियमित ब्रीफिंग में बताया कि हालिया समय में रूस के शिक्षा मंत्रालय ने प्रस्तावित कोर्स पर अधिक जानकारी दी है।

    मंत्रालय ने लिखा कि यह कोर्स लाना दिखाता है कि रूस में सैन्य वातावरण बढ़ रहा है। ऐसी ही ट्रेनिंग 1993 में भी अनिवार्य की गई थी।

    बता दें कि रूस ने पिछले साल जून में स्कूलों को 'राष्ट्रवादी कक्षाएं' लगाने का आदेश दिया था।

    यूक्रेन युद्ध

    यूक्रेन के साथ 11 महीनों से जारी है युद्ध 

    रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल फरवरी से युद्ध चल रहा है और अगले महीने की 24 तारीख को इसे एक साल पूरा हो जाएगा।

    हालिया दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे पर अपने हमले बढ़ाए हैं। रूस के लगातार बढ़ते हमलों के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने रूस को पेरिस ओलंपिक से भी बाहर रखने की अपील की है।

    धमकी

    पुतिन ने बोरिस जॉनसन को दी थी मिसाइल हमले की धमकी 

    यूनाइटेड किंगडम (UK) के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दावा किया कि यूक्रेन पर हमला करने से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें मिसाइल से निशाना बनाने की धमकी दी थी।

    यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले पुतिन ने जॉनसन से बातचीत की थी। जॉनसन ने बताया, "एक मौके पर उन्होंने मुझे धमकी दी और कहा कि बोरिस मैं आपको नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, लेकिन एक मिसाइल से सिर्फ एक मिनट लगेगा।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    यूक्रेन
    यूनाइटेड किंगडम (UK)
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रूस समाचार

    नासा की बड़ी कामयाबी, डार्ट स्पेसक्राफ्ट एस्ट्रोयड से टकराया नासा
    25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण को कैसे देखें? जानें आसान तरीका चीन समाचार
    इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, जानिये कौन रहा विजेता यूक्रेन
    रूस का राजधानी कीव समेत कई यूक्रेनी शहरों पर हमला, यूक्रेन का दावा- 75 मिसाइलें दागीं यूक्रेन

    यूक्रेन

    NATO प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- रूस के खिलाफ चल रहा युद्ध जीत सकता है यूक्रेन रूस समाचार
    दो महीने पहले की गई थी रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की कोशिश- यूक्रेनी सैन्य अधिकारी रूस समाचार
    कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट रूस समाचार
    रूस के खिलाफ जंग के लिए यूक्रेन को एडवांस रॉकेट सिस्टम देगा अमेरिका, जानें इसकी खासियत अमेरिका

    यूनाइटेड किंगडम (UK)

    क्या है मंकीपॉक्स बीमारी, जिसका UK में मामला सामने आया? बीमारियों से बचाव
    मंकीपॉक्स के मरीजों को पालतू जानवरों से दूर रहने की सलाह, हो सकते हैं संक्रमित मंकीपॉक्स
    ब्रिटेन: संकट में जॉनसन सरकार, ऋषि सुनक और साजिद जाविद ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा ब्रिटेन की संसद
    महिला ने अपने घर से मकड़ी भगाने के लिए पुलिस से मांगी मदद इंग्लैंड

    व्लादिमीर पुतिन

    क्या होता है नरसंहार और इसे साबित करने की क्या है प्रक्रिया? रूस समाचार
    रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के 3,000 सैनिकों की मौत- राष्ट्रपति जेलेंस्की रूस समाचार
    यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में अब तक रूस के कितने सैनिकों की मौत हुई? रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध: मोदी ने कई बार की पुतिन से बात, शांति चाहता है भारत- जॉनसन नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025