NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले?
    अगली खबर
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले?
    यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर पहले भी हुए हैं कथित हमले

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कब-कब हुए हैं कथित हमले?

    लेखन सकुल गर्ग
    May 03, 2023
    07:36 pm

    क्या है खबर?

    रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

    रूस ने कहा कि पुतिन की हत्या करने के लिए राजधानी मॉस्को में क्रेमलिन की तरफ 2 ड्रोन भेजे गए थे, वहीं यूक्रेन ने रूस के दावों को खारिज कर दिया है।

    हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब पुतिन की हत्या की कोशिश किए जाने को लेकर दावे किए गए हैं।

    आइए पुतिन पर हुए कथित हमलों के बारे में जानते हैं।

    जानकारी

    पुतिन पर पिछले साल सितंबर में भी हुआ था हमला 

    पिछले साल सितंबर में पुतिन पर कथित तौर पर हमले की कोशिश हुई थी जब उनके काफिले के पास एक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ था। पुतिन बच गए थे, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था।

    हमला 

    यूक्रेनी सैन्य अधिकारी ने किया था पुतिन की हत्या की असफल कोशिश करने का दावा

    पिछले साल मई में यूक्रेन के चीफ ऑफ डिफेंस इंटेलिजेंस किरिलो बुडानोव ने खुलासा किया था कि यूक्रेन युद्ध की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन को जान से मारने का एक असफल प्रयास किया गया था।

    उन्होंने दावा किया था कि इस बारे में कभी जानकारी सावर्जनिक नहीं की गई थी, लेकिन पुतिन पर वास्तव में हमला हुआ था।

    गौरतलब है कि पिछले साल 24 फरवरी से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है।

    दावा

    2012 में साजिश रचने वाला विद्रोही संगठन चेचन का सदस्य हुआ था गिरफ्तार

    रूसी विशेष सुरक्षाबलों ने वर्ष 2012 में विद्रोही संगठन चेचन के सदस्य एडम ओस्मायेव को गिरफ्तार किया था, जिसने व्लादिमीर पुतिन की हत्या की योजना बनाने की बात कबूल की।

    ओस्मायेव ने तब कहा था, "हमारा लक्ष्य मॉस्को जाकर तत्कालीन प्रधानमंत्री पुतिन को मारना था। इस कार्य की समयसीमा रूसी राष्ट्रपति चुनाव के बाद थी।

    बता दें कि पुतिन 2008 से 2012 के बीच रूस के प्रधानमंत्री थे और 2012 राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद राष्ट्रपति बन गए थे।

    कोशिश 

    अजरबैजान यात्रा के दौरान भी रची गई थी पुतिन की हत्या की साजिश

    वर्ष 2002 में पुतिन की अजरबैजान यात्रा के दौरान इराक के एक शख्स को उन्हें मारने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    बतौर रिपोर्ट्स, शख्स के अफगानिस्तान और चेचन विद्रोही बलों के साथ संबंध थे और वह एक सह-साजिशकर्ता को विस्फोटक देने की कोशिश कर रहा था।

    सुरक्षाबलों ने शख्स और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उन्हें 10 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई थी।

    मामला 

    2002 और 2003 में भी सामने आए थे पुतिन पर हमले के कथित मामले 

    रूसी अधिकारियों ने नवंबर 2002 में बताया था कि पुतिन को मारने के लिए उनकी कार को निशाना बनाए जाने की कोशिश हुई थी। दावा किया गया था कि सड़क को मरम्मत करने वालों के भेष में कुछ लोगों ने रास्ते में बम रख दिया था।

    वहीं ब्रिटेन में पुलिस के आतंकवाद-रोधी दस्ते ने अक्टूबर 2003 में कथित तौर पर पुतिन को मारने की साजिश को असफल कर दिया। पुलिस ने 2 संदिग्ध हत्यारों को गिरफ्तार किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    रूस के चुनाव
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    MI बनाम DC: कुलदीप यादव ने IPL में अपने 100 विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े क्रिकेट समाचार
    भारत में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले, नया वेरिएंट जिम्मेदार या कम हुआ वैक्सीन का असर? कोरोना वायरस
    पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश, 24 घंटे में भारत से जाना होगा पाकिस्तान समाचार
    शाहरुख खान की 4 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, एक ने तो कमाए केवल 4 करोड़ रुपये शाहरुख खान

    रूस समाचार

    मॉस्को-गोवा विमान में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, बम की सूचना पर हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग गोवा
    रूस: साइबेरिया के इस शहर में पड़ रही प्रचंड ठंड, पारा -50 डिग्री पहुंचा दुनिया
    रूस से रिकॉर्ड मात्रा में तेल खरीद रहा भारत, रिफाइंड उत्पादों का अमेरिका सबसे बड़ा खरीदार यूक्रेन युद्ध
    भारत का रूस से तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर, एक साल में 33 गुना बढ़ा सऊदी अरब

    रूस के चुनाव

    रूस: अधिकारियों के ऐपल आईफोन के इस्तेमाल करने पर लगाई गई रोक रूस समाचार

    व्लादिमीर पुतिन

    कम हो रही व्लादिमीर पुतिन की आंखों की रोशनी, जिंदगी के भी बचे 3 साल- रिपोर्ट रूस समाचार
    100 दिन से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध का दुनिया और भारत पर क्या असर पड़ा है? अमेरिका
    BRICS समिट: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अभी भी दिख रहे हैं कोरोना महामारी के दुष्प्रभाव- मोदी चीन समाचार
    पुतिन ने 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को 13 लाख रुपये देने का किया ऐलान रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025