उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी पर ठोका 7,000 करोड़ का मुकदमा, तस्वीरों के दुरुपयोग पर भड़कीं
क्या है खबर?
उर्वशी रौतेला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते दुरुपयोग के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी तस्वीरों और डिजिटल पहचान का अवैध व अनैतिक इस्तेमाल करने के लिए कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। यही नहीं, अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने की एवज में उन्होंने AI कंपनी से 7,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम हर्जाने की मांग भी की है। इस संबंध में उर्वशी की टीम ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया।
मामला
अमेरिकी AI कंपनी पर लगाया गया आरोप
उर्वशी की टीम ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में आरोप लगाया कि एक अमेरिकी AI कंपनी ने कथित तौर पर उर्वशी की तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल बिना कानूनी अधिकार या अनुमति लिए किया है।
उन्होंने कहा, "हम लॉस एंजिल्स स्थित कंपनी के खिलाफ 7,000 करोड़ रुपये के हर्जाने सहित उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। आरोप है कि व्यवसाय ने उर्वशी के नाम, छवियों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की कमाई की है।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Not ₹7 crore.
— Mohit (@Warlock_mohit) September 29, 2026
Not ₹700 crore.
₹7,000 CRORE. 💀
Urvashi Rautela is reportedly seeking this amount in damages from a Los Angeles-based firm. pic.twitter.com/pmKSyI5fG1
चेतावनी
बयान में कंपनी को दी गई कड़ी चेतावनी
बयान में आगे कहा गया, "अपनी AI कंपनी बनाएं। अपना ब्रांड बनाएं, लेकिन उर्वशी का नाम अपने व्यवसाय से दूर रखें जब तक कि आपको अनुमति न मिल जाए।"
यह मामला ऐसे समय में आया है, जब फिल्मी सितारे लगातार AI निर्मित सामग्री, डीपफेक और फर्जी तस्वीरों व वीडियो का शिकार बन रहे हैं।
हाल ही में, सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' में इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी और सोशल मीडिया पर सेंसर लगाने की बात कही थी।