NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूसी लड़ाकू विमान ने गलती से अपने ही शहर में दागा बम, इमारतों को पहुंचा नुकसान 
    अगली खबर
    रूसी लड़ाकू विमान ने गलती से अपने ही शहर में दागा बम, इमारतों को पहुंचा नुकसान 
    रूसी लड़ाकू विमान ने अपने शहर में दागा बम

    रूसी लड़ाकू विमान ने गलती से अपने ही शहर में दागा बम, इमारतों को पहुंचा नुकसान 

    लेखन नवीन
    Apr 21, 2023
    10:43 am

    क्या है खबर?

    रूस और यूक्रेन के बीच पिछले एक साल से युद्ध जारी है। इस बीच खबर है कि गुरुवार को रूसी वायुसेना के एक विमान ने गलती से अपने ही इलाके में बम गिरा दिया।

    रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा गया है कि एक रूसी लड़ाकू विमान ने गुरुवार को यूक्रेन के पास बेलगोरोद शहर में एक बम दाग दिया। इससे जबरदस्त विस्फोट हुआ और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

    बयान

    बेलगोरोद शहर में हुए विस्फोट में 2 महिलाएं घायल

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी वायुसेना के एक सुखोई SU-34 लड़ाकू विमान ने यूक्रेन की सीमा पर बसे शहर बेलगोरोद के ऊपर उड़ान भरते समय गलती से गोला-बारूद दाग दिया।

    बेलगोरोद के क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने बताया कि ये विस्फोट इतना जबरदस्त था कि शहर की मुख्य सड़कों में से एक पर 20 मीटर गहरा गड्ढा हो गया है।

    उन्होंने कहा इस विस्फोट के कारण 2 महिलाएं घायल हो गई और शहर में आपातकाल की घोषणा की गई है।

    नुकसान

    रूसी रक्षा मंत्रालय ने घटना की जांच के दिए आदेश

    इस मामले में रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अपने ही इलाके में बम गिराना कोई छोटी गलती नहीं है। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    विस्फोट के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा है।

    शहर में बम विस्फोट के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि शहर की एक मुख्य सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए वीडियो

    Un Su-34 russo che sorvolava Belgorod "ha avuto un'anomala fuoriuscita di munizioni", afferma il Ministero della Difesa russo, aggiungendo che è “in corso una indagine”. Questo è il motivo del cratere che si è creato ieri sera. Danneggiate case e auto, due persone ferite. pic.twitter.com/Z5hQI9SYoM

    — Daniele Angrisani (@putino) April 21, 2023

    वीडियो

    पिछले दिनों रूसी सैनिकों का एक वीडियो हुआ था वायरल

    पिछले दिनों रूसी सैनिकों का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रूसी सैनिक युद्धबंदी यूक्रेन के एक सैनिक का सिर चाकू से काटते दिख रहे थे।

    इस वीडियो सामने आने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने इस घटना की निंदा करते हुए रूसी सेना की तुलना इस्लामिक स्टेट (IS) से की थी, जबकि रूस ने इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया था।

    हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

    युद्ध

    पिछले साल 24 फरवरी से जारी है रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी, 2022 से जारी है। इस दौरान वैश्विक समुदाय ने कई मौकों पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से युद्ध को समाप्त करने की मांग की है, लेकिन यूक्रेन पर हमले अभी भी जारी हैं।

    इस युद्ध में दोनों तरफ हजारों सैनिकों की मौत हुई है और लाखों यूक्रेनी नागरिकों को विस्थापित होना पड़ा है। युद्ध के चलते रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    लड़ाकू विमान
    यूक्रेन

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रूस समाचार

    यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने दागे 100 से अधिक मिसाइल  यूक्रेन
    ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा ऐसा मामला ओडिशा
    'पुष्पा' बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा अल्लू अर्जुन
    भारत में 3 रूसी नागरिकों की मौत आपस में जोड़ने का कोई कारण नहीं- विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय

    लड़ाकू विमान

    वायुसेना ने 400 किलोमीटर रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल का सुखोई जेट से सफल परीक्षण किया भारतीय वायुसेना
    यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान नहीं देगा अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया इनकार यूक्रेन युद्ध
    INS विक्रांत और LCA तेजस: पहली बार स्वदेशी विमान वाहक पोत पर उतरा स्वदेशी लड़ाकू विमान आत्मनिर्भर भारत

    यूक्रेन

    यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को राहत, दुनिया के किसी भी देश से कर सकेंगे पढ़ाई राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग
    यूक्रेन युद्ध: रूस के हाथ से निकला प्रमुख यूक्रेनी शहर, साबित हो सकता है टर्निंग पॉइंट रूस समाचार
    रूसी राष्ट्रपति की हत्या की नाकाम कोशिश, सुरक्षित बचे पुतिन- रिपोर्ट रूस समाचार
    यूक्रेन से लौटे छात्रों को झटका, केंद्र ने कहा- भारतीय कॉलेजों में नहीं मिल सकता एडमिशन केंद्र सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025