अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स के गश्ती दल पर घात लगाकर हमला, एक जवान शहीद
क्या है खबर?
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में मंगलवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने घात लगाकर असम राइफल्स के गश्ती दल पर हमला किया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। हमला भारत-म्यांमार सीमा पर नामपोंग नाले के पास सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ है। हमले में 4 अन्य जवान घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय 21 असम राइफल्स के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे, जहां सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है।
हमला
NSCN (K-YA) के उग्रवादियों का शक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले का शक NSCN (K-YA) के उग्रवादियों पर गया है। हालांकि, अभी तक हमलावरों की पहचान के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि पहले संदिग्ध आतंकवादियों ने गश्ती दल पर गोलीबारी की, जिसमें हवलदार जानखोकाई कुकी (42) की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए।
घायल कर्मियों को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिली है।
ट्विटर पोस्ट
जवान शहीद
TRIBUTE TO OUR BRAVEHEART
— The Assam Rifles (@official_dgar) September 29, 2026
Lt Gen Vikas Lakhera, AVSM, SM, Director General Assam Rifles & All Ranks of Assam Rifles pay solemn tribute to Hav Jangkhokai Kuki who made the supreme sacrifice in the line of duty at Changlang, Arunachal Pradesh on 29 Sep 2026 and offer deep… pic.twitter.com/tcNVm7p7H4