Page Loader

दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

22 Sep 2023
कनाडा

निज्जर हत्याकांड: भारतीय अधिकारियों की बातचीत की निगरानी के आधार पर कनाडा ने लगाए आरोप- रिपोर्ट

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में कनाडा ने भारत का हाथ बताया है। खबर है कि मामले की जांच के दौरान कुछ भारतीय अधिकारियों की खुफिया जानकारी जुटाने के बाद कनाडा ने ये आरोप लगाए हैं।

पाकिस्तान में अगले साल जनवरी में होंगे आम चुनाव, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि देश में अगले साल जनवरी में आम चुनाव होंगे। चुनाव जनवरी के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं।

20 Sep 2023
कनाडा

भारत के साथ विवाद पर कनाडा चाहता था अपने करीबी सहयोगियों का साथ, हाथ लगी निराशा

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले को कनाडा ने अपने सहयोगी देशों के 'फाइव आईज' संगठन में उठाया था।

20 Sep 2023
कनाडा

निज्जर हत्या मामला: ऑस्ट्रेलिया ने कनाडा के आरोपों को चिंताजनक बताया, भारत के सामने उठाया मुद्दा

कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या में भारतीय अधिकारियों की भूमिका के आरोपों को ऑस्ट्रेलिया ने चिंताजनक बताया है। ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ क्वाड देशों का सदस्य है।

5 मौके जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानियों को वैधता प्रदान करते नजर आए

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तान समर्थक गतिविधियों के प्रति अपनी सहिष्णुता के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इसी कारण कनाडा में खालिस्तानी तत्वों को बढ़ावा मिलता रहा है।

19 Sep 2023
सूडान

युद्धग्रस्त सूडान में 4 महीने में 1,200 बच्चों की मौत, दिसंबर तक हजारों मौतों की आशंका

सूडान के शरणार्थी शिविरों में मई से अब तक खसरे और कुपोषण के कारण 5 साल से कम उम्र के 1,200 बच्चों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र (UN) ने मंगलवार को दी।

वीडियो: पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश करते रहे सुनवाई, पीछे बैठ अजीबोगरीब हरकतें करता रहा सहायक

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट की लाइव सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति के बगल में बैठे सहायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

18 Sep 2023
अमेरिका

अमेरिका: F-35 लड़ाकू विमान हुआ लापता, पायलट ने कूदकर बचाई जान

अमेरिका में F-35 लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसके पायलट ने कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन विमान लापता है।

17 Sep 2023
अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने किया H-1B वीजा प्रणाली का विरोध, जानें क्या कहा

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के भारतीय मूल के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने H-1B वीजा प्रणाली को लेकर बड़ा बयान दिया है।

17 Sep 2023
लीबिया

लीबिया में बाढ़ से 11,000 लोगों की मौत, 10,000 अभी भी लापता; महामारी फैलने का खतरा

लीबिया में आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस बाढ़ में अब तक 11,300 लोग मारे जा चुके हैं और 10,000 से ज्यादा अभी भी लापता हैं।

16 Sep 2023
कनाडा

#NewsBytesExplainer: कनाडा ने स्थगित किया भारत के साथ प्रस्तावित समझौता, क्यों बिगड़े दोनों देशों के रिश्ते? 

भारत-कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। कनाडा ने अब भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को स्थगित कर दिया है।

16 Sep 2023
कनाडा

कनाडा ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौता स्थगित किया, अक्टूबर में होने वाली थी चर्चा 

भारत और कनाडा में खालिस्तान मुद्दे को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। हाल ही में जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिस्तान और हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ का मुद्दा उठाया था।

दुनिया में हर 10वां इंसान भूखे पेट सोने पर विवश, और बिगड़ेगी स्थिति- UN खाद्य एजेंसी

दुनिया में हर 10वां इंसान खाने की कमी से जूझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की खाद्य एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की प्रमुख ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

15 Sep 2023
ब्रिटेन

ब्रिटेन ने रूस के वागनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित किया, प्रतिबंध लगाया

ब्रिटेन ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए रूस की भाड़े की सेना वागनर समूह को आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए प्रतिबंधित कर दिया।

वीडियो: पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन खुद अपना सामान लादे ट्रेन का सफर करते दिखे

पश्चिमी देशों के शीर्ष नेताओं के ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें वे सादगी के साथ जीवन गुजारते हुए दिखते हैं।

15 Sep 2023
कनाडा

कनाडा में सिख छात्र के साथ मारपीट, आरोपियों ने पेपर स्‍प्रे छिड़का; इस साल दूसरी घटना

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक सिख छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

14 Sep 2023
सिंगापुर

भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थरमन शनमुगरत्नम बने सिंगापुर के राष्ट्रपति, शपथ ली 

सिंगापुर में भारतीय मूल के अर्थशास्त्री थरमन शनमुगरत्नम ने गुरुवार को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। वह देश के नौवें राष्ट्रपति हैं।

14 Sep 2023
अमेरिका

अमेरिका: महिला सांसद के पति का अलास्का में विमान क्रैश, मौत

अमेरिका की महिला सांसद मैरी पेल्टोला के पति यूजीन पेल्टोला जूनियर की अलास्का में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। यूजीन सिंगल इंजन पाइपर पीए-18 विमान में सवार थे।

13 Sep 2023
मेक्सिको

मेक्सिको की संसद में रखे गए एलियन जैसे अवशेष, पृथ्वी के जीवन से नहीं खाते मेल

मेक्सिको की संसद में मंगलवार को 2 एलियन जैसे अवशेष पेश किए गए।

13 Sep 2023
तुर्की

#NewsBytesExplainer: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर तुर्की को क्यों है आपत्ति, क्या चीन है वजह? 

G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) बनाने का ऐलान किया गया है। इसमें भारत, अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ (EU) शामिल हैं।

13 Sep 2023
अमेरिका

अमेरिका: भारतीय छात्रा की मौत का पुलिसकर्मी ने उड़ाया था मजाक, लगाई थी जान की कीमत

अमेरिका के सिएटल में 23 जनवरी, 2023 को जाह्नवी कुंडला नामक भारतीय छात्रा की पुलिस की गाड़ी से टक्कर के बाद मौत हो गई थी। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।

13 Sep 2023
वियतनाम

वियतनाम: हनोई में 9 मंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग, 50 की मौत

वियतनाम की राजधानी हनोई में मंगलवार रात एक 9 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं।

13 Sep 2023
लीबिया

लीबिया में बाढ़: मरने वालों का आंकड़ा 5,300 हुआ, 10,000 लोग अभी भी लापता

उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में बाढ़ की वजह से मरने और प्रभावित होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

12 Sep 2023
लीबिया

लीबिया में बाढ़ से भारी तबाही, 2,000 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान

अफ्रीकी देश लीबिया में बाढ़ के कारण भारी तबाही मच गई है।

#NewsBytesExplainer: विदेश मंत्री के बाद चीन के रक्षा मंत्री के भी 'लापता' होने की अटकल क्यों?

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू पिछले 2 सप्ताह से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं।

पाकिस्तान: पेशावर में सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, अर्धसैनिक जवान की मौत

पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में सोमवार को धमाका हुआ। यहां सुरक्षा बलों के वाहन में IED धमाका किया गया।

11 Sep 2023
अफ्रीका

मोरक्को के विनाशकारी भूकंप में तबाह हुआ पूरा एक गांव, निवासी बोले- यहां जीवन समाप्त हुआ

अफ्रीका के देश मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए विनाशकारी भूकंप के बाद हर तरफ तबाही का मंजर है। इसमें 2,122 लोगों की मौत हुई है और 2,421 लोग घायल हुए हैं। ये आंकड़े बढ़ सकते हैं।

10 Sep 2023
भूकंप

मोरक्को भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2,000 पार हुआ, 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित 

मोरक्को में कल आए भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। खबर है कि अब मृतकों का आंकड़ा 2,000 से ज्यादा हो गया है और इतने ही लोग घायल बताए जा रहे हैं।

10 Sep 2023
जो बाइडन

#NewsBytesExpainer: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर क्या है? जानिये इसका रणनीतिक महत्व

G-20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन एक बड़ी योजना की घोषणा की गई, जिसका नाम है- भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC)।

09 Sep 2023
नवाज शरीफ

नवाज शरीफ अगले महीने लौट सकते हैं पाकिस्तान, आम चुनाव लड़ेंगे- रिपोर्ट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने अपने देश वापस लौट सकते हैं। पाकिस्तानी अखबार द डॉन ने सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है।

#NewsBytesExplainer: G-20 का स्थायी सदस्य बना अफ्रीकी संघ, जानें इस संगठन से जुड़ी सभी बातें

G-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफ्रीकी संघ (AU) को G-20 का स्थायी सदस्य बनाने का बड़ा ऐलान किया।

09 Sep 2023
अफ्रीका

अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, लगभग 632 लोगों की हुई मौत

अफ्रीका के देश मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए तेज भूकंप में करीब 632 लोगों की मौत हो गई, जबकि 329 लोग घायल हुए हैं।

08 Sep 2023
हांगकांग

हांगकांग: 140 साल में सबसे अधिक बारिश, मॉल से लेकर मेट्रो तक में भरा पानी

हांगकांग में शुक्रवार को हुई भयंकर बारिश से शहर में बाढ़ आ गई। चीनी विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में 140 साल में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है।

भारत, अमेरिका और सऊदी अरब रेल नेटवर्क-बंदरगाहों को जोड़ने के लिए कर रहे बातचीत- रिपोर्ट्स 

अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच रेल नेटवर्क और बंदरगाहों को जोड़ने के लिए एक संयुक्त योजना पर बातचीत चल रही है।

07 Sep 2023
जो बाइडन

#NewsBytesExplainer: विदेश दौरे पर कैसे होती है अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा?

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के शीर्ष नेता जुटेंगे। इस देखते हुए दिल्ली में पुख्ता सुरक्षा इंतजामात किए गए हैं।

'इंडिया' और 'भारत' नाम को लेकर हो रही बहस में कूदा चीन, जानें क्या कहा

देश में 'इंडिया' और 'भारत' नाम को लेकर छिड़ी बहस के बीच चीन कूद गया है। उसने मोदी सरकार को सलाह दी कि उसे नाम से अधिक अन्य जरूरी चीजों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

07 Sep 2023
अमेरिका

अमेरिका: न्यूयॉर्क में डिप्टी शेरिफ ने 2 किशोरों को गोली मारी, मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क में चोरी की जांच कर रहे एक डिप्टी शेरिफ ने बुधवार को 2 किशोरों को गोली मार दी।

इंडिया या भारत: कौन-कौन से देश बदल चुके हैं अपना नाम?

देश का नाम 'इंडिया' से 'भारत' किए जाने की अटकलों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। हर तरफ चर्चा है कि केंद्र सरकार देश का आधिकारिक नाम बदलकर 'भारत' कर सकती है।

चीन: सरकार की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कपड़े पहनने पर होगी सजा, कानून पर विचार

चीन के लोगों में एक संभावित कानूनी बदलाव को लेकर डर दिख रहा है। यह कानून गलत कपड़े पहनकर सरकार की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़ा है।

धरती पर बीते 3 महीने अब तक के सबसे गर्म रहे, रिकॉर्ड मात्रा में पिघली बर्फ

जलवायु परिवर्तन से जुड़ी एक चिंताजनक रिपोर्ट सामने आई है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने कहा है कि पिछले 3 महीने धरती के इतिहास में अब तक के सबसे गर्म 3 महीने रहे हैं।