NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / लीबिया में बाढ़ से भारी तबाही, 2,000 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान
    अगली खबर
    लीबिया में बाढ़ से भारी तबाही, 2,000 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान
    लीबिया में बाढ़ से मची भीषण तबाही

    लीबिया में बाढ़ से भारी तबाही, 2,000 से अधिक लोगों की मौत का अनुमान

    लेखन सकुल गर्ग
    Sep 12, 2023
    07:14 pm

    क्या है खबर?

    अफ्रीकी देश लीबिया में बाढ़ के कारण भारी तबाही मच गई है।

    एक अनुमान के मुताबिक, भूमध्य सागर में उठे तूफान डैनियल के कारण लीबिया में आई भीषण बाढ़ में कम से कम 2,000 लोगों की मौत हुई है और हजारों लोग अभी भी लापता हैं।

    अकेले पूर्वी लीबिया स्थित डर्ना शहर से बाढ़ के कारण मरे 1,000 से अधिक लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

    बयान 

    सरकार ने बाढ़ को बताया बेहद विनाशकारी

    लीबिया के नागरिक उड्डयन मंत्री और आपात्कालीन समिति के सदस्य हिचेम चकियोआट ने डर्ना शहर का दौरा करने के बाद कहा, "यह बाढ़ बहुत विनाशकारी है। समुद्र, घाटियों और इमारतों के नीचे हर जगह शव पड़े हुए हैं।"

    उन्होंने कहा, "डर्ना में बरामद शवों की संख्या 1,000 से ज्यादा है। यह आंकड़ा आगे और बढ़ेगा। शहर का 25 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह गायब हो चुका है। शहर में कई इमारतें ढह गई हैं।"

    बयान 

    बाढ़ के बाद 5,000 से 6,000 लोग लापता 

    पूर्वी लीबिया को नियंत्रित करने वाली लीबियाई राष्ट्रीय सेना (LNA) के प्रवक्ता अहमद मिस्मारी ने एक टेलीविजन समाचार सम्मेलन में कहा कि बाढ़ डर्ना के ऊपरी क्षेत्र में बने बांधों के ढह जाने के बाद आई।

    उन्होंने कहा कि पानी के तेज बहाव के कारण शहर के निवासी समुद्र में समा गए।

    मिस्मारी ने आगे कहा कि बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों की संख्या 5,000 से 6,000 के बीच हो सकती है।

    तूफान 

    लीबिया में क्यों आई बाढ़?

    पिछले हफ्ते ग्रीस में तबाही मचाने के बाद डेनियल तूफान रविवार को भूमध्य सागर से गुजरा था। इसी के कारण लीबिया में बाढ़ आई है।

    तूफान के कारण आई बाढ़ में डर्ना के अलावा लीबिया के दूसरे सबसे बड़े शहर बेंगाजी के तट के किनारे स्थित बस्तियां भी उजड़ गईं।

    सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में शहर के केंद्र से होकर बहती हुई एक विस्तृत जलधारा दिखाई दे रही है। यहां पहले एक बहुत संकरा जलमार्ग बहता था।

    घोषणा 

     बाढ़ से प्रभावित शहरों में 3 दिन के शोक की घोषणा  

    लीबिया की राजधानी त्रिपोली में काबिज अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री अब्दुलहामिद अल-दबीबा ने बाढ़ से प्रभावित शहरों को आपदाग्रस्त क्षेत्र बताते हुए 3 दिन के शोक की घोषणा की है।

    अंतरिम सरकार ने सभी एजेंसियों को बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत मुहैया करवाने का निर्देश दिया है।

    संयुक्त राष्ट्र (UN) ने कहा है कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और तत्काल राहत सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लीबिया
    बाढ़

    ताज़ा खबरें

    LSG बनाम RCB: जितेश शर्मा ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB ने LSG को 6 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: RCB ने LSG को हराते हुए क्वालीफायर-1 में स्थान किया पक्का, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    LSG बनाम RCB: विराट कोहली IPL में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाजन बने, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    लीबिया

    लीबिया में सात भारतीयों का अपहरण, सही-सलामत वापस लाने के प्रयास में जुटी सरकार भारत की खबरें
    पहले ही दिन ट्रंप के "मुस्लिम ट्रैवल बैन" को खत्म करेंगे बाइडन, WHO में करेंगे वापसी ईरान
    लीबिया: विद्रोही समूह द्वारा बंधक बनाए गए 9 भारतीय नाविक 5 महीने बाद रिहा नाविक
    लीबिया की जेल से रिहा 17 भारतीय दिल्ली पहुंचे, ट्रैवल एजेंट्स की धोखाधड़ी के थे शिकार दिल्ली

    बाढ़

    बेंगलुरू बाढ़: कई हाई-प्रोफाइल नामों ने किया हुआ है नालियों पर अतिक्रमण, विप्रो भी शामिल- रिपोर्ट कर्नाटक
    बाढ़ में डूब गई है कार? जानिए बीमा क्लेम करने का क्या है नियम ऑटोमोबाइल
    मित्र देश भी सोचते हैं हम हमेशा पैसा मांगते रहते हैं- पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025