NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, लगभग 632 लोगों की हुई मौत
    अगली खबर
    अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, लगभग 632 लोगों की हुई मौत
    मोरक्को में विनाशकारी भूकंप से 300 लोगों की मौत

    अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से भारी तबाही, लगभग 632 लोगों की हुई मौत

    लेखन सकुल गर्ग
    Sep 09, 2023
    12:41 pm

    क्या है खबर?

    अफ्रीका के देश मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए तेज भूकंप में करीब 632 लोगों की मौत हो गई, जबकि 329 लोग घायल हुए हैं।

    मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि भूकंप के कारण सबसे अधिक तबाही अल-हौज, मराकेश, उआरजाजेट, अजीलाल, चिचौआ और तरौदंत में हुई है, जहां कई इमारतें और घर क्षतिग्रस्त हो गए।

    भूकंप के झटके मोरक्को के तटीय शहरों, रबात, कैसाब्लांका और एस्सौइरा में भी महसूस किए गए हैं।

    भूकंप 

    रिक्टर स्केल पर 6.8 थी भूकंप की तीव्रता

    अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पर्यटन के लिए मशहूर मराकेश शहर से करीब 71 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था।

    यहां पर भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार देर रात करीब 11 बजे महसूस किए गए और इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई।

    इसके कुछ देर बाद कई जगहों पर भूकंप के कई ऑफ्टरशॉक भी महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 4.9 के आसपास मापी गई।

    भूकंप 

    कई ऐतिहासिक इमारतों को पहुंचा नुकसान 

    सोशल मीडिया पर सामने आईं वीडियो में कई इमारतों को मलबे में तब्दील होते हुए देखा सकता है। भूकंप के कारण कई ऐतिहासिक इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और शहरों की बिजली भी कट गई है।

    इमारतों और घरों के मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    प्रतिक्रिया 

    प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में भूकंप से हुई भारी तबाही और लोगों की मौतों पर दुख जताया है।

    उन्होंने ट्वीट किया, 'मोरक्को में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।'

    उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।"

    भूकंप 

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    पृथ्वी की सतह मुख्य तौर पर चार परतों से मिलकर बनी हुई है। इसमें इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट शामिल हैं। क्रस्ट और ऊपरी मेंटल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। यह 50 किलोमीटर मोटी और कई वर्गों में बंटी हुई परत है, जिन्हें टेक्टोनिक प्लेट्स भी कहा जाता है।

    यह टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार खिसकती रहती हैं और इसी हलचल से जब अधिक दबाव बनता है तो धरती हिलने लगती है, जिसे भूकंप कहा जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अफ्रीका
    भूकंप

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर
    बैंक धोखाधड़ी मामले में यूको बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक सुबोध कुमार गोयल गिरफ्तार  प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    मुंबई-गोवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार जगबुड़ी नदी में गिरी, 5 की मौत महाराष्ट्र

    अफ्रीका

    दुनियाभर में 82 करोड़ से ज्यादा लोग भुखमरी से प्रभावित, तीन सालों से बढ़ रही संख्या यूरोप
    कला पसंद है तो दुनिया की इन जगहों पर जरूर घूमने जाएं पेरिस
    ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ख़तरनाक आइलैंड, हर समय रहता है मौत का ख़तरा जापान
    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत भारत की खबरें

    भूकंप

    तुर्की-सीरिया भूकंप: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी हो रही नीलाम, पीड़ितों के लिए दान होगी रकम क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    तुर्की भूकंप में एक भारतीय लापता, 10 फंसे- केंद्र सरकार तुर्की
    तुर्की-सीरिया भूकंप: मरने वालों का आंकड़ा 15,000 के पार, राष्ट्रपति अर्दोआन ने स्वीकार की खामियां तुर्की
    भूकंंप की वजह से तुर्की अपनी जगह से 6 मीटर खिसका- विशेषज्ञ तुर्की
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025