NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / मोरक्को भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2,000 पार हुआ, 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित 
    अगली खबर
    मोरक्को भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2,000 पार हुआ, 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित 
    मोरक्को में आए भूकंप में मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा 2,012 हो गया है

    मोरक्को भूकंप में मृतकों का आंकड़ा 2,000 पार हुआ, 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित 

    लेखन आबिद खान
    Sep 10, 2023
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    मोरक्को में कल आए भीषण भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। खबर है कि अब मृतकों का आंकड़ा 2,000 से ज्यादा हो गया है और इतने ही लोग घायल बताए जा रहे हैं।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि इस भूकंप की वजह से करीब 3 लाख लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मोरक्को के कई शहर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गए हैं।

    आंकड़ा

    2,012 लोगों की मौत, 2,059 घायल

    आधिकारिक आंकड़ो के मुताबिक, अब तक 2,012 लोगों की मौत हो गई है और 2,059 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 1,404 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मलबे के बीच राहत और बचाव कार्य अभी जारी है, इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि घायलों और मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। विशेषज्ञ इसे पिछले 120 सालों में अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप बता रहे हैं।

    मराकेश

    मराकेश शहर सबसे ज्यादा प्रभावित

    भूकंप की वजह से मोरक्को के चौथे सबसे बड़े शहर मराकेश में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। भूकंप का केंद्र भी मराकेश से 71 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में एटलस पहाड़ों में जमीन से 18.5 किलोमीटर नीचे था।

    अधिकांश मौतें अल-हाउज, मराकेश, ऊराजाजाते, अजीलाल, चीचाउआ और टैरोडां प्रांत में के पर्वतीय क्षेत्रों में दर्ज की गईं हैं। रेड क्रॉस का कहना है कि भूकंप की वजह से हुए नुकसान से उबरने में सालों का वक्त लग जाएगा।

    शोक

    3 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

    मोरक्को में आज से 3 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।

    सेना के एक बयान के अनुसार, मोरक्को के किंग मोहम्मद VI ने सशस्त्र बलों को विशेष खोज और बचाव दल और एक सर्जिकल फील्ड अस्पताल बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीड़ितों को खाना, आवास और स्वास्थ्य मदद देने का आदेश दिया है।

    भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके पुर्तगाल और अल्जीरिया तक महसूस किए गए।

    नुकसान

    विश्व धरोहर स्थल को भी पहुंचा नुकसान 

    मोरक्को भूंकप में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर घोषित की गई जेमा अल फना स्थित 12वीं सदी की कुतुबिया मस्जिद को भी नुकसान हुआ है। मस्जिद का 226 फीट ऊंचा मीनार क्षतिग्रस्त हुआ है।

    इस मस्जिद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिनमें मीनार को हुए नुकसान को देखा जा सकता है। बता दें कि मस्जिद जहां स्थित है, वो इलाका मोरक्को का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।

    मोदी

    प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूकंप से हुई तबाही पर दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में भारत मोरक्को को हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

    मोरक्को में भारतीय दूतावास ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वो +212661297491 पर फोन करें।

    इजरायल, तुर्की, कतर, अल्जीरिया, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने मोरक्को को मदद भेजने की बात कही है या भेजी है।

    भूकंप

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें कि हमारी पृथ्वी की सतह कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। इनके टकराने से धरती की सतह पर उथल-पुथल होती है और भूकंप आता है।

    भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है, जिसमें 0 से 10 तक संख्या होती है। 0 सबसे कम तीव्रता और 10 सबसे ज्यादा तीव्रता को दर्शाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भूकंप
    नरेंद्र मोदी
    अफ्रीका

    ताज़ा खबरें

    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड

    भूकंप

    तुर्की-सीरिया भूकंप: मरने वालों का आंकड़ा 15,000 के पार, राष्ट्रपति अर्दोआन ने स्वीकार की खामियां तुर्की
    भूकंंप की वजह से तुर्की अपनी जगह से 6 मीटर खिसका- विशेषज्ञ तुर्की
    तुर्की-सीरिया भूकंप: मरने वालों की संख्या 21,000 से अधिक हुई, राहत पैकेज का ऐलान तुर्की
    भूकंप पीड़ित तुर्की महिला ने भारतीय महिला सैन्य अधिकारी को गले लगाकर चूमा, तस्वीर वायरल तुर्की

    नरेंद्र मोदी

    #NewsBytesExplainer: प्रधानमंत्री मोदी का ग्रीस दौरा क्यों अहम और किन समझौतों पर लग सकती है मुहर? #NewsBytesExplainer
    प्रधानमंत्री मोदी ने की ISRO वैज्ञानिकों से मुलाकात, चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का किया नामकरण चंद्रयान-3
    G-20 समिट में शामिल होंगे 40 देश, ये इतिहास की सबसे बड़ी भागीदारी- प्रधानमंत्री मोदी मन की बात
    AI के नैतिक उपयोग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ढांचा बनाने की कही बात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    अफ्रीका

    दुनिया के पांच सबसे विचित्र और खतरनाक पेड़, जिनको छूने भर से हो सकती है मौत भारत की खबरें
    लगातार फैल रहा है कोरोना वायरस, ऐसे ही इबोला ने अफ्रीका में मचाई थी तबाही चीन समाचार
    कौन हैं WHO प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस और इस समय वो चर्चा में क्यों हैं? चीन समाचार
    हर देश तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए होगी 8,000 बड़े विमानों की जरूरत- IATA वैक्सीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025