दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

22 Aug 2023

अमेरिका

अमेरिकी सेना में महिला सैनिकों से होता है लैंगिक भेदभाव और उत्पीड़न, सैन्य रिपोर्ट में खुलासा

अमेरिका की एक सैन्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिकी सेना में महिला सैनिकों को लैंगिक भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में केबल कार में आई खराबी, 3,000 फीट की ऊंचाई पर फंसे बच्चे

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में केबल कार में अचानक खराबी आने से 6 स्कूली बच्चों समेत 8 लोग 3,000 फीट की ऊंचाई पर फंस गए हैं।

21 Aug 2023

अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप ने उठाया भारतीय टैक्स का मुद्दा, चुनाव जीतने पर दी ज्यादा टैक्स लगाने की चेतावनी

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ अमेरिकी उत्पादों पर भारत द्वारा लगाए अधिक टैक्स का मुद्दा उठाया है।

सऊदी सीमा रक्षकों ने यमन सीमा पर सैंकड़ों इथियोपियाई प्रवासियों की सामूहिक हत्या की- रिपोर्ट

मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच (HRW) की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सऊदी सीमा रक्षकों ने यमन सीमा पर सैंकड़ों इथियोपियाई प्रवासियों की सामूहिक हत्या की है।

20 Aug 2023

BRICS

#NewsBytesExplainer: क्या है BRICS समूह, जिसके 15वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है दक्षिण अफ्रीका?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 22 से 24 अगस्त तक BRICS के 15वें शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

20 Aug 2023

अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार की दौड़ में दूसरे स्थान पर पहुंचे विवेक रामास्वामी 

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अपनी दावेदारी को मजबूत कर लिया है।

पाकिस्तान: डीजल लेकर जा रही वैन से टकराई यात्री बस, 18 लोग जिंदा जले, 15 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक यात्री बस डीजल टैंक लेकर जा रही वैन से टकरा गई, जिसके बाद बस में आग लग गई और कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई।

भारत-चीन सीमा पर गश्ती नियम और पारंपरिक मुद्दों को सुलझाने के लिए बनाएंगे बुनियादी नियम

भारत और चीन के बीच शुक्रवार को दौलत बेग ओल्डी (DBO) और चुशुल में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर मेजर जनरल स्तर की बैठक हुई। इसमें पूर्वी लद्दाख के चुशुल और देपसांग इलाके को लेकर चर्चा की गई।

#NewsBytesExplainer: कौन हैं यासीन मलिक की पत्नी मुशाल, जिन्हें पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार में मिली जगह?

जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक सुर्खियों में हैं। उन्हें पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार में प्रधानमंत्री बने अनवर-उल-हक काकर का विशेष सलाहकार नियुक्त किया गया है। वे मानवाधिकार और महिला सशक्तिकरण के मामलों में प्रधानमंत्री को सलाह देती नजर आएंगी।

19 Aug 2023

ताइवान

ताइवान के उपराष्ट्रपति के अमेरिका में रुकने से भड़का चीन, शुरू किया युद्धाभ्यास

ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई हाल ही में प्राग देश की यात्रा पर गए थे। यहां से लौटते हुए वे अमेरिका में भी रुके थे। उनके इस कदम से चीन भड़क गया है और ताइवान के आसपास युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है।

19 Aug 2023

अमेरिका

जॉर्जिया चुनाव हस्तक्षेप मामला: डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते कर सकते हैं आत्मसमर्पण

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही हैं। अब खबर है कि वे जॉर्जिया में 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के मामले में अगले हफ्ते फुल्टन काउंटी जेल में आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

19 Aug 2023

ब्रिटेन

UK: भारतीय मूल के डॉक्टर ने बच्चों की हत्यारी नर्स को पकड़वाने में की मदद

यूनाइटेड किंगडम (UK) की एक कोर्ट ने एक नर्स को 7 नवजात बच्चों की हत्या करने और 6 अन्य बच्चों की हत्या की कोशिश करने के लिए दोषी करार दिया है।

#NewsBytesExplainer: क्या है कोरोना वायरस का BA.2.86 वेरिएंट, जिसकी WHO कर रहा निगरानी?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) कोरोना वायरस के नए BA.2.86 वेरिएंट की निगरानी कर रहा है। अमेरिका समेत कुछ देशों में ही यह नया वेरिएंट पाया गया है।

18 Aug 2023

अमेरिका

हवाई: जंगल में आग लगने पर सायरन न बजाने वाले आपातकालीन प्रबंधन प्रमुख ने दिया इस्तीफा

अमेरिका के हवाई राज्य के माउई के जंगलों में लगी भीषण आग के मामले में आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख हरमन अंदाया ने इस्तीफा दे दिया है। उनकी संकट के समय सायरन न बजाने को लेकर काफी आलोचना हो रही है।

17 Aug 2023

नेपाल

नेपाल ने 100 किलो सोने की तस्करी मामले में भारत-चीन से मदद मांगी, जानें पूरा विवाद

100 किलो सोने की तस्करी के मामले में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने अपने पड़ोसी देशों भारत और चीन से मदद मांगी है। उन्होंने जांच के लिए भारत और चीन के अलावा इंटरपोल से भी संपर्क किया है।

17 Aug 2023

चिली

LATAM एयरलाइंस की फ्लाइट में बाथरूम में हार्ट अटैक से पायलट की मौत, इमरजेंसी लैंडिंग

मियामी से चिली के सैंटियागो के लिए उड़ान भरने वाली LATAM एयरलाइंस के पायलट को बाथरूम में हार्ट अटैक आया और वह अचानक गिर पड़े। इससे फ्लाइट को पनामा में आपातकालीन स्थिति में उतारना पड़ा।

दुनिया में 25 देश पानी की कमी का कर रहे सामना, अभी और बिगड़ेगी स्थिति- रिपोर्ट

वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट के एक्वाडक्ट वॉटर रिस्क एटलस की ओर से हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार कई देश भयंकर जल संकट का सामना कर रहे हैं।

पाकिस्तान: ईसाई व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगने के बाद चर्चों में तोड़फोड़, आग लगाई गई

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में एक ईसाई व्यक्ति के कथित तौर पर ईशनिंदा करने की खबर फैलने के बाद लोग भड़क गए और उपद्रव शुरू कर दिया। उन्होंने 3 चर्चों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग लगा दी गई।

16 Aug 2023

ईरान

ईरान: फिल्म की कान्स फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए निर्माता और निर्देशक को जेल

ईरान की कोर्ट ने पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में 'लीलाज ब्रदर्स' की स्क्रीनिंग के लिए फिल्म के प्रमुख निर्देशक सईद रूस्टेई और निर्माता जवाद नोरुजबेगी को 6 महीने जेल की सजा सुनाई।

पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की 9 जमानत याचिकाएं खारिज, जेल में ही बंद रहेंगे

पाकिस्तान में इस्लामाबाद की लोकल कोर्ट्स ने पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान की 9 याचिकाओं को खारिज कर दिया।

#NewsBytesExplainer: पाकिस्तान में कार्यवाहक सरकार क्या होती है और ये कितनी शक्तिशाली?

पड़ोसी देश पाकिस्तान अब आर्थिक के साथ-साथ राजनीतिक संकट से भी जूझ रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सिफारिश के बाद नेशनल असेंबली भंग कर दी गई है। अब देश एक कार्यवाहक सरकार चला रही है।

कनाडा: फैशन दिग्गज राल्फ लॉरेन पर चीन के वीगर मुस्लिमों से जबरन काम कराने का आरोप

अमेरिका के फैशन दिग्गज राल्फ लॉरेन पर चीन के वीगर मुस्लिमों से जबरन काम कराने का आरोप लगा है। मामले में कनाडा की निगरानी संस्था ने लॉरेन की कनाडाई इकाई की जांच शुरू की है।

अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 25 अगस्त तक करना होगा आत्मसमर्पण

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है और उनके पास आत्मसमर्पण करने के लिए 25 अगस्त तक का समय है।

ऑस्ट्रेलिया: मलेशिया एयरलाइंस की सिडनी-कुआलालंपुर फ्लाइट में यात्री ने दी बम विस्फोट की धमकी, गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से कुआलालंपुर के लिए उड़ान भरने वाली मलेशिया एयरलाइन की MH122 फ्लाइट में एक यात्री ने लोगों को डराया और विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

अफगानिस्तान: खोस्त प्रांत में होटल पर हवाई हमले में 3 की मौत, 20 लोग घायल

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में सोमवार को एक होटल पर हवाई हमला किया गया। हमले में 3 लोगों के मरने की खबर है, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

13 Aug 2023

अमेरिका

#NewsBytesExplainer: अमेरिका में हवाई के जंगलों में कैसे लगी आग और अब तक कितना नुकसान हुआ? 

अमेरिका के हवाई द्वीप पर जंगलों में लगी भीषण आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। इस आग में जलकर मरने वालों का आंकड़ा अब 89 पर पहुंच गया है। हजारों घर और वाहन जलकर खाक हो गए हैं।

चीन में मिले ब्यूबोनिक प्लेग के 2 मरीज, जानें क्या है ये बीमारी और कितनी खतरनाक 

दुनिया अभी कोरोना की मार से उबर भी नहीं पाई है कि चीन में अब एक और घातक बीमारी ने दस्तक दे दी है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, 13 लोगों की मौत 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को चीन के इंजीनियरों के एक काफिले पर विद्रोहियों ने हमला कर दिया।

13 Aug 2023

कनाडा

कनाडा: हिंदू मंदिर को फिर बनाया गया निशाना, दरवाजे पर चिपकाए गए खालिस्तानी समर्थक पोस्टर

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई है।

12 Aug 2023

फ्रांस

फ्रांस: बम की धमकी मिलने के बाद एफिल टावर खाली कराया गया, पुलिस मौके पर पहुंची

फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एफिल टावर को बम की धमकी मिलने के बाद खाली करवा लिया गया है।

12 Aug 2023

अफ्रीका

#NewsBytesExplainer: अफ्रीकी देश नाइजर में तख्टापलट कैसे हुआ और अभी क्या स्थिति है?

अफ्रीका के देश नाइजर में हाल ही में हुए तख्तापलट के बाद स्थिति चिंताजनक हो गई है।

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुने गए अनवर-उल-हक काकर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के सांसद अनवर-उल-हक काकर को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुन लिया गया है।

12 Aug 2023

अमेरिका

अमेरिका: हवाई में आग से मरने वालों का आंकड़ा 67 पर पहुंचा, हालात अब भी बेकाबू

अमेरिका के हवाई प्रांत के जंगलों में लगी आग पर 5 दिन बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। इस आग में मरने वालों का आंकड़ा अब 67 पर पहुंच गया है। प्रशासन लगातार आग बुझाने की कोशिशों में जुटा है, लेकिन अभी तक खास सफलता नहीं मिली है।

11 Aug 2023

अमेरिका

अमेरिका: 2022 में 49,000 लोगों ने खुद ली अपनी जान, बंदूक से आत्महत्या के मामले अधिक

अमेरिका में साल 2022 में रिकॉर्ड 49,000 लोगों ने खुद अपनी जान ली, जो पिछले साल की तुलना में 2.6 प्रतिशत अधिक है।

चीन की जेल मे बंद ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने लिखा- 1 साल में मिली महज 10 घंटे धूप 

चीन की जेल में बंद ऑस्ट्रेलिया की पत्रकार चेंग लेई यीर्न (48) का भावुक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने जेल के हालात को बयां किया है।

10 Aug 2023

अमेरिका

#NewsBytesExplainer: क्या है कोरोना वायरस का EG.5 वेरिएंट, जिसके कारण अमेरिका में बढ़ रहे मामले?

अमेरिका में कोरोना वायरस के नए EG.5 वेरिएंट के कारण संक्रमण के नए मामलों में तेज वृद्धि देखने को मिल रही है।

#NewsBytesExplainer: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली भंग, संकट से जूझ रहे देश के लिए अब आगे क्या?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सिफारिश पर बुधवार को नेशनल असेंबली को भंग कर दिया गया। इससे यहां आम चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इन चुनाव में भाग नहीं ले सकते।

उत्तर कोरिया: किम जोंग ने शीर्ष जनरल को हटाया, युद्ध की तैयारी करने को कहा

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने सेना के शीर्ष जनरल को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने जनरल स्टाफ के प्रमुख पाक सु इल की जगह जनरल री योंग गिल को नामित किया है।

अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम कौन हैं, जिन पर लगा चीनी प्रोपेगंडा फैलाने का आरोप?

अमेरिका के अरबपति व्यवसायी नेविल रॉय सिंघम पर भारत और दुनिया के अन्य देशों में चीन के प्रोपेगंडा को फैलाने का आरोप लगा है।

चीन: बीजिंग समेत कई शहरों में बाढ़ से भारी नुकसान, 34 की मौत

चीन में भारी बारिश और बाढ़ के बाद राजधानी बीजिंग समेत कई शहरों में काफी नुकसान हुआ है। अब तक 34 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।