Page Loader
मेक्सिको की संसद में रखे गए एलियन जैसे अवशेष, पृथ्वी के जीवन से नहीं खाते मेल
मेक्सिको की संसद रखी गई 1000 साल पुरानी एलियन ममी (तस्वीर: ट्विटर/@nypost)

मेक्सिको की संसद में रखे गए एलियन जैसे अवशेष, पृथ्वी के जीवन से नहीं खाते मेल

लेखन महिमा
Sep 13, 2023
08:46 pm

क्या है खबर?

मेक्सिको की संसद में मंगलवार को 2 एलियन जैसे अवशेष पेश किए गए। इन्हें पेश करने वाले मेक्सिकन पत्रकार और UFO विशेषज्ञ जैमे मौसन ने कहा कि ये दोनों ही शव गैर-मानव और UFO के नमूने हैं। मौसन ने इन शवों को संसद में एक पारदर्शी बक्से में पेश किया। इन शवों को जिसने भी देखा, वो हैरान रह गया। इन दोनों शवों के हाथों में तीन उंगलियां और लंबे सिर थे।

Mexico

क्या था कार्यक्रम और कहां से बरामद हुए थे शव?

दरअसल, मेक्सिको की संसद के अंदर एक आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। पत्रकार मौसन के अलावा इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी वैज्ञानिकों द्वारा की गई। इसमें अमेरिकन फॉर सेफ एयरोस्पेस के कार्यकारी निदेशक और पूर्व अमेरिकी नौसेना पायलट रयान ग्रेव्स भी मौजूद थे। आयजकों ने दावा किया कि ममी बन चुके ये दोनों ही शव हजार साल पुराने हैं। इन्हें पेरू के कूस्‍को से 2017 में बरामद किया गया था।

Mexico

शवों पर हुए अध्ययन में क्या सामने आया?

मौसन ने संसद में बताया कि ऑटोनॉमस नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ मैक्सिको (UNAM) में इन शवों पर अध्ययन किया गया था। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग के आधार पर DNA निकालने में सफलता प्राप्त की है। DNA की जांच में सामने आया कि ये दोनों शव पृथ्वी पर जीवन के विकास से मेल नहीं खाते हैं। ये शव किसी दुर्घटनाग्रस्त UFO में नहीं, बल्कि डायटम खादानों में मिले थे और जीवाश्म बन गए। डायटम एक तरह के शैवाल होते हैं।

एलियन 

अमेरिकी संसद में भी हुई एलियन को लेकर सुनवाई

मौसन ने एलियंन के एक्स-रे भी दिखाए और इनमें से एक एलियन के शरीर के अंदर अंडे दिखाई दिए। इस खुलासे ने UFO में रूची रखने वालों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। इससे पहले जुलाई में अमेरिकी संसद में भी एलियन और UFO को लेकर सुनवाई हुई थी और इसमें अमेरिकी नौसेना के 2 और सेना के एक पूर्व अधिकारी ने अपने बयान दिए थे। इन तीनों ने हैरान कर देने वाले दावे किए थे।

एलियन

पूर्व अमेरिकी अधिकारियों ने क्या कहा था?

पूर्व सैन्य अधिकारी डेविड ग्रश ने सुनवाई में दावा किया था कि अमेरिका के पास एलियन और उसके यानों से जुड़ी जानकारी है और उसके पास गैर-मानव जीव भी हैं। ये दावा उन्होंने अमेरिका के 40 से अधिक च्चस्तरीय खुफिया अधिकारियों से बातचीत के आधार पर किया था। उन्होंने ये भी दावा किया था कि अमेरिका एलियन तकनीक की रिवर्स इंजीनियरिंग कर रहा है। हालांकि, उन्होंने खुद कभी एलियन या एलियन विमान न देखने की बात कही थी।