LOADING...
चीन: सरकार की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कपड़े पहनने पर होगी सजा, कानून पर विचार
चीन में ठेस पहुंचाने वाले कपड़ों को लेकर आ सकता है कानून (तस्वीर: पिक्सल)

चीन: सरकार की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले कपड़े पहनने पर होगी सजा, कानून पर विचार

लेखन गजेंद्र
Sep 06, 2023
07:35 pm

क्या है खबर?

चीन के लोगों में एक संभावित कानूनी बदलाव को लेकर डर दिख रहा है। यह कानून गलत कपड़े पहनकर सरकार की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाने से जुड़ा है। इसके तहत ठेस पहुंचाने वाले लोगों को जेल या फिर जुर्माने की सजा के लिए विचार किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश की विधायिका की स्थायी समिति ने हाल ही में कानून में संशोधन का एक मसौदा जारी किया है, जिसके बाद ये अटकलें हैं।

कानून

क्या है कानून?

मसौदे के मुताबिक, कानून के तहत चीनी लोगों की भावना के लिए हानिकारक और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पहनावे या भाषण सहित व्यवहार की सूची तैयार कर इसे प्रतिबंधित किया जाएगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि लोगों को 15 दिनों तक के लिए हिरासत केंद्र में भेजा जा सकता है या 5,000 युआन (लगभग 5,687 रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस वर्ष के लिए कानून को प्राथमिकताओं में सूचीबद्ध किया गया है।

प्रतिबंध

चीन में पहले से ही कई तरह के पहनावे पर रोक

बता दें कि चीन में पहले से ही कई तरह के पहवाने पर प्रतिबंध है। पिछले साल शंघाई के पास सूजौ शहर में पुलिस ने सार्वजनिक रूप से किमोनो पहनने के लिए एक महिला को हिरासत में लिया था। किमोनो जापान की राष्ट्रीय पोशाक है। इसके अलावा संगीत समारोह में इंद्रधनुष वाली कमीज पहनने और विश्वविद्यालय परिसर में समलैंगिक प्रतीक झंडों को बांटने पर भी रोक लगी है। जल्द ही आईफोन पर भी रोक लग सकती है।