दुनिया की खबरें

हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।

पाकिस्तान: कराची से रावलपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की बोगियां पटरी से उतरीं, 20 की मौत 

पाकिस्तान में आज एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। कराची से रावलरपिंडी जा रही हजारा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

#NewsBytesExplainer: तोशखाना मामले में इमरान खान पर अब तक क्या कार्रवाई हुई और अब आगे क्या?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को तोशखाना मामले में 3 साल कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने इमरान पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना भी लगाया है।

पाकिस्तान: इमरान खान तोशखाना मामले में गिरफ्तार, 5 साल तक सक्रिय राजनीति से भी अयोग्य

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (PTI) प्रमुख इमरान खान को तोशखाना मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंगापुर: मादक पदार्थ की तस्करी के लिए 2 सप्ताह में तीसरे कैदी को दी गई फांसी

सिंगापुर में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल एक दोषी को गुरुवार को फांसी दी गई। तस्करी के जुर्म में 2 सप्ताह के अंदर यह तीसरी फांसी है।

02 Aug 2023

अमेरिका

#NewsBytesExplainer: डोनाल्ड ट्रंप ने कैसे राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पलटने की साजिश की थी?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के परिणाम को पलटने से जुड़े मामले में आपराधिक आरोप तय किए गए हैं।

02 Aug 2023

ईरान

ईरान में भीषण गर्मी के कारण 2 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, तापमान 50 डिग्री के पार

ईरान में झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। यहां का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इसे देखते हुए सरकार ने 2 दिन का लॉकडाउन घोषित किया है।

02 Aug 2023

अमेरिका

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें, 2020 चुनाव मामले में आपराधिक आरोप तय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में मिली हार के परिणाम को पलटने से जुड़े मामले में आपराधिक आरोप तय किए गए हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बोले- भारत से बातचीत को तैयार, युद्ध कोई विकल्प नहीं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे अपने पड़ोसी देश (भारत) के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं क्योंकि युद्ध कोई विकल्प नहीं हैं।

म्यांमार: सैन्य सरकार ने आंग सान सू की को माफ किया, लेकिन नजरबंदी में ही रहेंगी

म्यांमार में लंबे समय से जारी गतिरोध के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, म्यांमार की नेता आंग सान सू की को माफी दे दी गई है।

चीन की परियोजना में शामिल होने को इटली ने क्यों बताया तबाह करने वाला फैसला?

चीन के वन बेल्ट वन रोड (OBOR) परियोजना का हिस्सा बनकर इटली को अफसोस हो रहा है। इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो ने रविवार को एक इंटरव्यू में कहा कि 4 साल पहले OBOR परियोजना में शामिल होकर इटली ने एक 'जल्दबाजी भरा और तबाह करने वाला' फैसला लिया।

31 Jul 2023

ईरान

ईरान में हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, नौकरी से निकाला जा रहा

ईरान में हिजाब पहनने के नियमों का पालन नहीं करने को लेकर महिलाओं के खिलाफ एक बार फिर कड़ी कारवाई शुरू कर दी गई है।

31 Jul 2023

अमेरिका

अमेरिका: खाना चुराने पर मां ने बेटे को कमरे में बंद कर भूखा मारा, उम्रकैद मिली

अमेरिका के एरिजोना राज्य में एक 29 वर्षीय मां को 6 वर्षीय बेटे की हत्या का दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दोषी मां एलिजाबेथ आर्चीबेक पर आरोप था कि उसने अपने बेटे देशौन मार्टिनेज को कमरे में बंद कर दिया और कई दिनों तक भूखा रखा, जिससे उसकी मौत हो गई।

31 Jul 2023

अमेरिका

अमेरिका में कोरोना: अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज बढ़े, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी 

अमेरिका में कोरोना वायरस ने एक बार फिर चिंताएं बढ़ा दी हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने कहा है कि देश में कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

31 Jul 2023

यूक्रेन

रूस के पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव की चेतावनी- यूक्रेन की कार्रवाई सफल रही तो परमाणु हमला करेंगे

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने रविवार को कहा कि अगर यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई सफल हुई तो मॉस्को को परमाणु हमला करना होगा।

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव: भारतीय मूल के कौन-कौन से नेता आजमा रहे हैं किस्मत?

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए मुख्य विपक्षी पार्टियों रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रपति पद के लिए अब तक भारतीय मूल के 3 लोगों ने भी अपनी किस्मत आजमाने का ऐलान किया है।

रूस की राजधानी मॉस्को पर ड्रोन हमला, पुतिन बोले- हम NATO से जंग के लिए तैयार

रूस की राजधानी मॉस्को पर हुए ड्रोन हमले के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि वे उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) से जंग के लिए तैयार हैं। ड्रोन हमलों के लिए रूस का विदेश मंत्रालय पहले भी NATO को जिम्मेदार ठहरा चुका है।

30 Jul 2023

अमेरिका

भारतीय मूल के हर्षवर्धन सिंह लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, रिपब्लिकन पार्टी से करेंगे दावेदारी

भारतीय मूल के इंजीनियर हर्षवर्धन सिंह ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में खड़े होने का ऐलान किया है। वह निक्की हेली और विवेक रामास्वामी के बाद भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति हैं, जिन्होंने 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के लिए रिपब्लिकन पार्टी में अपनी दावेदारी पेश की है।

यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करेगा सऊदी अरब, मध्यस्थता के लिए भारत को भी किया आमंत्रित 

करीब डेढ़ साल से चल रहे यूक्रेन युद्ध में अब तक कोई शांति का रास्ता निकलता नहीं दिखाई दे रहा है। अब सऊदी अरब यूक्रेन में शांति बहाल करने के लिए अगले हफ्ते एक शांति वार्ता आयोजित कर रहा है।

बलूचिस्तान की निर्वासित प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से आजादी के लिए मांगा नरेंद्र मोदी का समर्थन

बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री नायला कादरी ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी के लिए संयुक्त राष्ट्र (UN) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समर्थन मांगा है।

#NewsBytesExplainer: स्टेपल वीजा को लेकर भारत-चीन के बीच विवाद; जानें ये होता क्या है

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बाद अब वीजा को लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चीन जा रहे कुछ भारतीय खिलाड़ियों को चीन ने स्टेपल वीजा जारी कर दिया।

सिंगापुर: 20 साल में पहली बार महिला को दी गई फांसी, जानिए वजह

सिंगापुर में शुक्रवार को एक महिला को फांसी दे दी गई। यहां पिछले 20 साल में पहली बार किसी महिला को फांसी दी गई है।

अफगानिस्तान: तालिबानी अधिकारी ने गले की टाई का विरोध किया, कहा- ईसाई प्रतीक को हटाना चाहिए

अफगानिस्तान में तालिबानी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गले की टाई का विरोध करते हुए इसे ईसाई धर्म का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि इसे खत्म कर देना चाहिए।

BRICS का विस्तार करना चाहता है चीन, भारत और ब्राजील ने जताई आपत्ति

ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह BRICS में चीन और देशों को शामिल करना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन इस समूह में इंडोनेशिया और सऊदी अरब को भी शामिल करना चाहता है और इसके लिए लंबे समय से गोलबंदी करने में जुटा है।

28 Jul 2023

अमेरिका

अमेरिका: न्यूयॉर्क शहर में चाकू से हमले में कई घायल, संदिग्ध को हिरासत में लिया गया

अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मैनहटन में एक व्यक्ति ने कई लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

सिंगापुर: इमारत से कूदने जा रही महिला को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बचाया, देखें वीडियो

सिंगापुर में एक इमारत से कूदकर जान देने जा रही महिला को पुलिस टीम ने फिल्मी अंदाज में बचा लिया। पुलिस और अन्य विभागों की टीम ने आपसी तालमेल से महिला को कूदने से पहले ही रोक लिया।

27 Jul 2023

अमेरिका

#NewsBytesExplainer: पूर्व अधिकारी ने किया अमेरिका के पास एलियन होने का दावा, जानें पूरा मामला 

अमेरिका की वायुसेना के एक पूर्व अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिका एलियन और अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं (UFO) से जुड़ी जानकारी दशकों से छिपा रहा है।

26 Jul 2023

अमेरिका

अमेरिकी संसद में आज UFO पर सुनवाई, 3 गवाह देंगे बयान

अमेरिका में अनआइडेंटिफाइ फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) से जुड़े मामले को लेकर बुधवार 26 जुलाई को संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव' में सुनवाई होगी, जिसमें अज्ञात असामान्य घटनाओं को लेकर 3 लोग गवाही देंगे।

चीन: एक महीने से लापता विदेश मंत्री को बर्खास्त किया गया, वांग यी संभालेंगे जिम्मेदारी

एक महीने से गायब चीन के विदेश मंत्री किन गेंग को बर्खास्त कर दिया गया है। उनकी जगह वांग यी को मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन पर चल सकता है महाभियोग, रिपब्लिकन पार्टी ने की तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग लाया जा सकता है और रिपब्लिकन पार्टी इसकी तैयारी कर रही है।

अजित डोभाल की चीनी समकक्ष को खरी-खोटी, कहा- LAC विवाद से रणनीतिक विश्वास हुआ कमजोर

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में BRICS देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) सम्मेलन में अजित डोभाल ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की।

25 Jul 2023

अमेरिका

अमेरिका: पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के निजी रसोइये का शव तालाब में मिला, डूबने की आशंका

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के निजी रसोइये टफरी कैम्पबेल (45) की पानी में डूबकर मौत हो गई। उनका शव मैसाचुसेट्स इलाके में मार्था वाइनयार्ड में ओबामा के घर के पास तालाब में मिला।

24 Jul 2023

#NewsBytesExplainer

#NewsBytesExplainer: चीन के विदेश मंत्री एक महीने से 'लापता', जानें क्या अटकलें लगाई जा रहीं

चीन के विदेश मंत्री किन गेंग बीते एक महीने से सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए हैं। वे पहले से तय कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहे हैं और विदेशी नेताओं से भी नहीं मिल रहे हैं।

बांग्लादेश: नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को 8.18 करोड़ रुपये टैक्स चुकाने का आदेश

बांग्लादेश की शीर्ष अदालत ने नोबेल पुरस्कार विजेता और माइक्रोफाइनेंस के अग्रणी मुहम्मद यूनुस को 3 धर्मार्थ ट्रस्ट को 57 करोड़ रुपये से अधिक दान देने पर 8.18 करोड़ रुपये टैक्स चुकाने का आदेश दिया।

24 Jul 2023

कनाडा

कनाडा: पिज्जा डिलीवर करने गए भारतीय छात्र की लुटेरों ने पीट-पीट कर हत्या की

कनाडा में फूड डिलीवरी कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे 24 वर्षीय भारतीय छात्र गुरविंदर नाथ की कार लूटने की कोशिश में कुछ लोगों ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। नाथ की 14 जुलाई को ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

24 Jul 2023

मणिपुर

मणिपुर की घटना को अमेरिका ने 'क्रूर और भयानक' बताया, बोला- शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए

मणिपुर में 2 महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर दुनियाभर से प्रतिक्रिया आ रही है। अब अमेरिका ने भी इस मामले पर चिंता व्यक्त की है।

#NewsBytesExplainer: पाकिस्तान को छोड़कर क्यों जा रहे शिक्षित और कुशल पेशेवर?

पाकिस्तान में छाए आर्थिक संकट के बीच वहां के नागरिक बड़ी संख्या में देश छोड़ रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदू मंदिर पर हमला, मूर्तियों में तोड़-फोड़ की गई, एक आरोपी गिरफ्तार 

पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश के एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राह्मणबरिया जिले के नियामतपुर गांव में एक 36 वर्षीय व्यक्ति ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और मूर्तियों को खंडित कर दिया।

मौसम से जुड़े अप्रत्याशित बदलावों से वैज्ञानिक चिंतित, बोले- इनकी गति और समय 'अभूतपूर्व'

इस साल तापमान में बढ़ोतरी, समुद्र की गर्मी और अंटार्कटिक पर पिघलती बर्फ जैसी कुछ अप्रत्याशित घटनाओं ने वैज्ञानिकों को चिंतित कर दिया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन सब घटनाओं की गति और समय 'अभूतपूर्व' है।

दक्षिण कोरिया: सियोल में लोगों पर चाकू से हमला; 1 व्यक्ति की मौत, 3 घायल

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में शुक्रवार को सबवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं।

21 Jul 2023

अमेरिका

अमेरिका में अगले साल आ सकती है मंदी, आर्थिक सूचकांक में लगातार 15वें महीने गिरावट 

पिछले कुछ दिनों से यूरोप में मंदी की खबरों के बीच अब अमेरिका के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि अमेरिका पर आर्थिक मंदी के बादल मंडरा रहे हैं।