दुनिया की खबरें
हर ऐसी खबर, जो दुनिया में हलचल मचाती है।
सऊदी अरब: 12 दोषियों को दी गई मौत की सजा, अधिकांश का तलवार से सिर काटा
अपनी कठोर सजाओं के लिए चर्चित सऊदी अरब पिछले 10 दिन में 12 दोषियों को मौत की सजा दे चुका है। इनमें से अधिकांश दोषियों का तलवार से सिर काटा गया।
इंडोनेशिया के भूकंप में मरने वालों की संख्या 162 हुई, 700 से अधिक घायल
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में आए भूकंप में मरने वाले लोगों की संख्या 162 हो गई है। पश्चिमी जावा प्रांत के गवर्नर रिदवान कामिल ने यह आंकड़ा देते हुए 700 से अधिक लोगों के घायल होने की बात भी कही।
इंडोनेशिया में लगे 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, 44 की मौत और 300 घायल
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को 5.6 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भीषण भूकंप के कारण दर्जनों इमारतें तबाह हो गईं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
अमेरिका: कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत और 18 घायल
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी रॉकी पर्वत के पूर्वी तल पर स्थित कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में एक युवक ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी।
डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से प्रतिबंध हटा, पोल के बाद एलन मस्क ने किया ऐलान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट से प्रतिबंध हटा दिया गया है। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने एक पोल कराने के बाद उनके अकाउंट को रिस्टोर करने का फैसला लिया।
UNSC क्या है और इसकी स्थायी सदस्यता इतनी अहम क्यों है?
यूनाइटेड किंगडम (UK) और फ्रांस ने एक बार फिर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है।
बांग्लादेश में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, हत्या के बाद महिला के शव को टुकड़ों में काटा
बांग्लादेश में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां अबु बक्र नामक शख्स ने पहले एक हिंदू महिला को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका तक कर सकती है मार- जापान
उत्तर कोरिया पिछले कई दिनों से एक के बाद एक मिसाइलें टेस्ट कर रहा है। शुक्रवार को उसने एक बार फिर इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) दागी, जिसकी रेंज अमेरिका तक है।
जलवायु परिवर्तन से जुड़े अहम समझौते कौन से हैं और उनके क्या नतीजे रहे?
पिछले कुछ दशकों से दुनियाभर की सरकारें ग्लोबल वॉर्मिंग को कम करने के लिए कदम उठाने की बात कह रही हैं। हालांकि, अनेक समझौतों और मंचों के बावजूद दुनिया जलवायु परिवर्तन को रोकने में सफल होती नजर नहीं आ रही है।
फिलीपींस में इस बच्ची के पैदा होते ही दुनिया की आबादी हुई 8 अरब
संयुक्त राष्ट्र (UN) की 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स 2022' रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन दुनिया की आबादी आठ अरब पहुंच गई थी।
डोनाल्ड ट्रंप फिर लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव, किया उम्मीदवारी का ऐलान
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर व्हाइट हाउस के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
पोलैंड में रूसी मिसाइल गिरने के बाद तनाव की आशंका, वैश्विक नेताओं ने की आपात बैठक
पोलैंड में रूस निर्मित एक मिसाइल गिरने से हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड के पूर्वी इलाके में गिरी इस मिसाइल के बाद तनाव बढ़ सकता है।
8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2080 के दशक में 10.4 अरब पहुंचने का अनुमान
संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, दुनिया की आबादी आठ अरब के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है।
तुर्की: इस्तांबुल में व्यस्त सड़क पर धमाका; 6 की मौत, 81 घायल
तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल में रविवार शाम को एक व्यस्त सड़क पर बड़ा धमाका हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और 81 लोग घायल हुए हैं। दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
अमेरिका: हवा में टकराए द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के 2 विमान, छह मौतों की आशंका
अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान के दो हवाई जहाज हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। यह हादसा टेक्सास में जारी एक एयरशो के दौरान हुआ और इसमें छह लोगों की मौत की आशंका है।
ऑस्ट्रेलिया: सिडनी में क्रूज शिप पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लगभग 800 लोग
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक क्रूज शिप पर 800 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे 'टियर 3' के स्तर का खतरा बताया है, यानि ट्रांसमिशन का स्तर काफी अधिक है।
अटलांटिक महासागर में मिला 37 साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए नासा स्पेसक्राफ्ट का मलबा
तीन दशक से भी पहले दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के एक स्पेसक्राफ्ट का मलबा अटलांटिक महासागर में मिला है।
जीवाश्म ईंधन से होने वाला प्रदूषण उच्चतम स्तर पर, जीरो उत्सर्जन के राह में बड़ी चुनौती
जलवायु परिवर्तन के लिए मुख्य तौर पर जिम्मेदार जीवाश्म ईंधन से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) नए स्तर पर पहुंच गई है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस साल इसमें एक प्रतिशत बढ़ोतरी होगी।
यूक्रेन युद्ध में हो चुकी है 2 लाख सैनिकों की मौत, अमेरिका ने जताया अनुमान
रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी से युद्ध जारी है और इसमें लाखों जानें जा चुकी हैं।
उत्तर कोरिया टेस्ट कर रहा एक के बाद एक कई घातक हथियार, क्या है इरादा?
उत्तर कोरिया पिछले कई दिनों से एक के बाद एक मिसाइल टेस्ट कर रहा है। यह भी माना जा रहा है कि वह जल्द ही परमाणु परीक्षण कर सकता है।
भूकंप: नेपाल में 6 लोगों की मौत, दिल्ली समेत भारत में भी कई जगह हिली धरती
बुधवार सुबह आए भूकंप से नेपाल में छह लोगों की मौत हो गई है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत भारत के भी कई हिस्सों में इसके जोरदार झटके महसूस किए गए और लोग घरों से बाहर निकल आए।
जलवायु परिवर्तन: क्या है COP27 और ये क्यों महत्वपूर्ण है?
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में COP27 शिखर सम्मेलन हो रहा है। यह सम्मेलन 18 नवंबर तक चलेगा और इसमें तमाम वैश्विक नेताओं के इकट्ठा होने की संभावना है।
तंजानिया: झील में गिरा यात्री विमान; 49 में से 26 यात्रियों को बचाया गया
अफ्रीकी देश तंजानिया में आज एक यात्री विमान दुर्घटना का शिकार होकर झील में जा गिरा। घटना के समय विमान में लगभग 49 यात्री सवार थे।
अमेरिका में तेजी से फैल रहे ओमिक्रॉन के दो नए सब-वेरिएंट्स; चीन में रिकॉर्ड नए मामले
अमेरिका में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो सब-वेरिएंट्स तेजी से फैल रहे हैं और नए मामलों में इनकी हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है।
व्लादिमीर पुतिन ने फिर की भारत की तारीफ, भारतीय लोगों को बताया प्रतिभाशाली
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है।
सांपों के काटने से 2019 में दुनियाभर में 63,000 मौतें, भारत में सबसे ज्यादा
वैश्विक स्तर पर हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि 2019 में दुनियाभर में 63,000 लोगों की सांप के काटने से मौत हुई थी।
इमरान खान का हुआ ऑपरेशन, हमले के लिए इन तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार
गुरुवार शाम गोली लगने से घायल हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान (PTI) प्रमुख इमरान खान का ऑपरेशन हुआ है और उनकी सेहत बेहतर बताई जा रही है।
पाकिस्तान: हमलावर ने बताया इमरान खान को गोली मारने का कारण, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
पाकिस्तान के गुजरांवाला में आयोजित रैली में गुरुवार को हुए एक जानलेवा हमले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान घायल हो गए।
पाकिस्तान: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुजरांवाला में आयोजित अपनी रैली में हुई गोलीबारी में घायल हो गए हैं। उनके पैर में गोली लगी है और उन्हें सीधा अस्पताल पहुंचा दिया गया है।
उत्तर कोरिया ने फिर दागीं मिसाइलें, जापान और दक्षिण कोरिया में अलर्ट जारी
दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
दक्षिण कोरिया में हवाई हमले का अलर्ट जारी, उत्तर कोरिया ने दागी थीं कई मिसाइलें
उत्तर कोरिया की तरफ से मिसाइल दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने अपने एक द्वीप समूह पर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया है।
व्लादिमीर पुतिन के एजेंट्स ने किया था लिज ट्रस का फोन हैक- रिपोर्ट
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस जब देश की विदेश मंत्री थीं, तब उनका पर्सनल फोन हैक किया गया था। फोन हैकिंग का आरोप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए काम करने वाले एजेंट्स पर लगा है।
दक्षिण कोरिया: इटावोन भगदड़ में मरने वालों की संख्या 151 पहुंची, जांच के आदेश जारी
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या 151 पहुंच गई है। मारे गए लोगों में से अधिकतर महिलाएं और 30 साल से कम उम्र के युवा हैं। जान गंवाने वाले लोगों में 19 विदेशी हैं।
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन पर भगदड़; 120 की मौत, कई घायल
दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन के उत्सव के दौरान हुई भगदड़ में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई।
चीन में शुरू हुआ सांस के जरिये ली जाने वाली कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल
चीन में सांस के जरिये ली जाने वाली कोरोना वायरस वैक्सीन का इस्तेमाल शुरू हो गया है। यह सांस के जरिये ली जाने वाली दुनिया की संभवत: पहली वैक्सीन है।
पुतिन बोले- आने वाला समय भारत का; मोदी की भी की तारीफ
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।
भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी कतर की हिरासत में, दोहा की कंपनी में थे कार्यरत
भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारी कतर की हिरासत में हैं। ये सभी कतर की नौसेना को ट्रेनिंग और दूसरी सेवाएं मुहैया कराने वाली एक कंपनी के लिए काम करते थे।
क्या है डर्टी बम, जिसके यूक्रेन द्वारा इस्तेमाल की आशंका जता रहा रूस?
रुस के विदेश मंत्री सर्गेई शोइगु ने दावा किया है कि यूक्रेन उसके खिलाफ 'डर्टी बम' इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है।
किन विवादों से रहा है ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का नाता?
ऋषि सुनक को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुन लिया गया है। वह इस कुर्सी तक पहुंचने वाले भारतीय मूल के पहले शख्स हैं। उन्होंने आज ब्रिटिश महाराज किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात कर ली है।
ब्रिटेन के अलावा इन देशों के राष्ट्राध्यक्ष हैं भारतीय मूल के नेता
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। वह न केवल पिछले 200 साल में ब्रिटेन के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं, बल्कि इस पद पर काबिज होने वाले भारतीय मूल के पहले शख्स भी हैं।