NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिका: कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत और 18 घायल
    दुनिया

    अमेरिका: कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत और 18 घायल

    अमेरिका: कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत और 18 घायल
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 20, 2022, 07:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अमेरिका: कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में गोलीबारी, 5 की मौत और 18 घायल
    अमेरिका में LGBTQ नाइट क्लब में गोलीबारी में 5 लोगों की मौत (फोटो: प्रतीकात्मक)

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी रॉकी पर्वत के पूर्वी तल पर स्थित कोलोराडो स्प्रिंग्स के LGBTQ नाइट क्लब में एक युवक ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए संदिग्ध हमलावर को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

    TDOR के मौके पर हुआ हमला

    कोलोराडो स्प्रिंग्स लेफ्टिनेंट पामेला कास्त्रो ने बताया कि यह हमला ट्रांसजेंडर डे ऑफ रिमेंबरेंस (TDOR) पर हुआ है। ट्रांसफोबिया के परिणामस्वरूप मारे गए किसी भी व्यक्ति को याद करने के लिए हर साल 20 नवंबर को TDOR मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रात करीब 11:30 बजे क्लब पहुंचकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में से 5 की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।

    यहां देखें हमले के बाद के वीडियो

    DEVELOPING: Multiple people injured following reported shooting at gay nightclub in Colorado Springs, Colorado; massive police response underway
    pic.twitter.com/NuJlPKF1Od

    — Intel Point ALERT (@IntelPointAlert) November 20, 2022

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    कास्त्रो ने बताया कि हमले के बाद क्लब में मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए संदिग्ध आरोपी को दबोच लिया और रात 11:57 बजे पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संदिग्ध आरोपी के भी गोली लगी हैं और उसका भी पुलिस सुरक्षा में उपचार कराया जा रहा है।

    हमले के कारणों का नहीं हुआ खुलासा- कास्त्रो

    कास्त्रो ने बताया कि हमले के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। उपचार के बाद संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जाएगी। उसी के बाद कारणों का खुलासा हो सकेगा। हमले में घायल हुए लोगों में से कई की हालत गंभीर है।

    LGBTQ नाइट क्लब ने जताया ग्राहकों का शुक्रिया

    इधर, हमले के बाद LGBTQ नाइट क्लब ने भी मौके पर मौजूद ग्राहकों का शुक्रिया अदा किया है। क्लब ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना के बारे में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि 'हमारे समुदाय पर मूर्खतापूर्ण हमले से बर्बादी। हमारी प्रार्थना और संवेदनाएं सभी पीड़ितों और उनके परिवारों और दोस्तों के साथ हैं। हम वीर ग्राहकों की त्वरित कार्रवाई का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने बंदूकधारी को वश में कर हमले को समाप्त कर दिया।'

    अमेरिका में इस साल सामने आई गोलीबारी की 309 घटनाएं

    अमेरिका में यह कोई पहली गोलीबारी की घटना नहीं है। अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी और हत्याकांड के आंकड़े तैयार करने वाली संस्था 'द गन वॉयलेंस आर्काइव' के मुताबिक, 2022 में जुलाई तक गोलीबारी की 309 घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं में 0 से 11 साल के 179 बच्चों और 12 से 17 साल के 670 किशोरों की मौत हुई है। इसी तरह देश में पिछले साल गोलीबारी की 693 और 2019 में 417 घटनाएं सामने आई थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    क्राइम समाचार
    गोलीबारी की घटना
    कोलोराडो

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार
    ChatGPT को टक्कर देने के लिए आएगा गूगल का 'बार्ड'; क्या अभी कर सकते हैं उपयोग? गूगल
    कियारा ही नहीं, इन अभिनेत्रियों का लुक भी बना सुर्खियां कियारा आडवाणी

    अमेरिका

    भारत समेत कई अन्य देशों की निगरानी कर रहे हैं चीन के जासूसी गुब्बारे- रिपोर्ट  चीन समाचार
    तेलंगाना: अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, अभिभावकों ने सरकार से मांगी मदद तेलंगाना
    अमेरिका के डेविड का कमाल, नौ साल की उम्र में ही पास कर लिया हाईस्कूल ऑनलाइन स्टडी
    धार्मिक अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने में भारत दुनियाभर में नंबर एक- CPA रिपोर्ट ब्रिटेन

    क्राइम समाचार

    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात

    गोलीबारी की घटना

    दक्षिण अफ्रीका: जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलीबारी में 8 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल दक्षिण अफ्रीका
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा
    अमेरिका: 6 साल के छात्र ने शिक्षिका को गोली मारी, लापरवाही के लिए स्कूल पर मुकदमा अमेरिका
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका

    कोलोराडो

    अमेरिका के इस शहर में हर बेघर को बिना शर्त दिए जाएंगे लगभग 9.5 लाख रुपये अमेरिका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023