NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / व्लादिमीर पुतिन के एजेंट्स ने किया था लिज ट्रस का फोन हैक- रिपोर्ट
    दुनिया

    व्लादिमीर पुतिन के एजेंट्स ने किया था लिज ट्रस का फोन हैक- रिपोर्ट

    व्लादिमीर पुतिन के एजेंट्स ने किया था लिज ट्रस का फोन हैक- रिपोर्ट
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 30, 2022, 11:43 am 1 मिनट में पढ़ें
    व्लादिमीर पुतिन के एजेंट्स ने किया था लिज ट्रस का फोन हैक- रिपोर्ट
    व्लादिमीर पुतिन के एजेंट्स पर लगा ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस का फोन हैक करने का आरोप

    ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस जब देश की विदेश मंत्री थीं, तब उनका पर्सनल फोन हैक किया गया था। फोन हैकिंग का आरोप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए काम करने वाले एजेंट्स पर लगा है। बताया जा रहा है कि इन एजेंट्स ने निजी संदेशों के साथ-साथ ट्रस की अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के साथ चल रही 'गुप्त बातचीत' को भी हैक किया था। हालांकि, ब्रिटेन सरकार की तरफ से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    ट्रस की विदेश मंत्रियों के साथ हुई बातचीत भी हैक- रिपोर्ट

    ब्रिटिश अखबार द डेली मेल ने अपनी रिपोर्ट में ट्रस का फोन हैक होने का दावा किया है। अखबार ने लिखा है हैकरों ने ट्रस के अपने करीबी दोस्त क्वासी क्वार्टेंग को भेजे मैसेज भी हैक किए हैं, जो आगे चलकर वित्त मंत्री बने थे। ट्रस के जो मैसेज हैक किए गए हैं, उनमें यूक्रेन युद्ध को लेकर उनकी अलग-अलग देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई बातचीत और हथियारों की आपूर्ति की जानकारी भी शामिल है।

    एक साल तक डाउनलोड किए गए ट्रस के मैसेज

    अखबार ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से लिखा है कि ट्रस के करीब एक साल के मैसेज डाउनलोड किए गए थे। वहीं ब्रिटिश सरकार ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि साइबर धमकियों से निपटने के लिए एक मजबूत व्यवस्था बनाई गई है। इसमें मंत्रियों के लिए नियमित सुरक्षा जानकारी और उनके साइबर हमलों से बचने के लिए व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा को लेकर सलाह दी जाती है।

    लीडरशिप अभियान के दौरान चला हैकिंग का पता

    बताया जा रहा है कि ट्रस और क्वार्टेंग की तरफ से की गई पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की आलोचनात्मक बातचीत भी विदेशी हाथों में पहुंच गई है, जिससे ब्लैंकमेलिंग का संभावित खतरा पैदा हो गया है। इस हैक की जानकारी कंजर्वेटिव पार्टी लीडरशिप अभियान के दौरान मिली थी। इस अभियान के बाद विदेश मंत्री का पद संभाल रहीं लिज ट्रस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनी थी। उन्होंने जॉनसन की जगह यह पद संभाला था।

    ट्रस ने इसी महीने छोड़ा प्रधानमंत्री का पद

    देश में चल रही राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बीच 20 अक्टूबर को लिज ट्रस ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 5 सितंबर को बोरिस जॉनसन के बाद देश की कमान संभाली थी। उनकी जगह ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं। इस्तीफे का ऐलान करते हुए कहा, "वह प्रधानमंत्री बनने की दौड़ के दौरान किए वादों को पूरा नहीं कर सकी। मैंने अपनी पार्टी का विश्वास खो दिया।"

    न्यूजबाइट्स प्लस (प्रोफाइल)

    26 जुलाई, 1975 को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड में जन्मी लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है। उनके पिता गणित के प्रोफेसर थे और मां नर्स थीं। ट्रस ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के मेर्टन कॉलेज से दर्शनशास्त्र, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। 1996 में स्नातक के बाद उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी का हाथ थामा था। वह शिक्षा मंत्री और विदेश मंत्री जैसे अहम पदों पर रह चुकी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    व्लादिमीर पुतिन
    हैकिंग
    ब्रिटेन
    यूक्रेन युद्ध

    ताज़ा खबरें

    दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने भारत को 5 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    गूगल एंड्रॉयड 13 यूजर्स के लिए कस्टम लॉक स्क्रीन शॉर्टकट फीचर पर कर रही काम  गूगल
    मोनोक्रोमैटिक मेकअप लुक पाने के लिए ये टिप्स करें फॉलो मेकअप टिप्स
    कुलदीप यादव बनाम अक्षर पटेल: टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े?    अक्षर पटेल

    व्लादिमीर पुतिन

    स्कूली छात्रों को राइफल्स और हैंड ग्रेनेड चलाना सिखाएगा रूस- UK रूस समाचार
    यूक्रेन युद्ध से पहले व्लादिमीर पुतिन ने मुझे दी थी मिसाइल हमले की धमकी- बोरिस जॉनसन बोरिस जॉनसन
    व्लादिमीर पुतिन के जिंदा होने का पूरा यकीन नहीं- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की वोलोडिमीर जेलेंस्की
    ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिनों में तीसरा ऐसा मामला ओडिशा

    हैकिंग

    भारतीय कंपनियों को हैकिंग के खतरे में डाल रहे अपंजीकृत उपकरण साइबर सुरक्षा
    लास्टपास के भारतीय यूजर्स पर हो सकता है साइबर हमला, जानें खुद को कैसे बचाएं साइबर हमला
    इन दो बग के जरिए हैक हो सकता है आपका व्हाट्सऐप, सरकार ने जारी की चेतावनी व्हाट्सऐप
    अकासा एयर का महत्वपूर्ण डाटा हुआ लीक, कंपनी ने यात्रियों को दी फिशिंग अटैक्स की चेतावनी साइबर सुरक्षा

    ब्रिटेन

    ब्रिटेन: शख्स ने जिंदा ग्रेनेड से घर सजाकर मुसीबत में डाली सबकी जान, पुलिस ने बचाया अजब-गजब खबरें
    ब्रिटेन: बुजुर्ग महिला ने लंबी उम्र का बताया अनोखा कारण, कहा- अनजान पुरुषों से दूर रहें यूनाइटेड किंगडम (UK)
    ब्रिटेन: स्कूलों ने छात्रों के एक-दूसरे को छूने और हाथ पकड़ने पर लगाया प्रतिबंध, जानें वजह सुरक्षा
    लंदन के एयरपोर्ट पर यूरेनियम मिलने का मामला, पाकिस्तान ने किया कराची से संबंध का खंडन पाकिस्तान समाचार

    यूक्रेन युद्ध

    अमेरिकी कंपनी ने यूक्रेन को दिया प्रस्ताव, 2 अत्याधुनिक सैन्य ड्रोन सिर्फ एक डॉलर में अमेरिका
    यूक्रेन को F-16 लड़ाकू विमान नहीं देगा अमेरिका, राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया इनकार अमेरिका
    यूक्रेन को बख्तरबंद टैंक देंगे अमेरिका और जर्मनी, रूस की बढ़ी चिंता अमेरिका
    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत संयुक्त राष्ट्र

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023