NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / 8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2080 के दशक में 10.4 अरब पहुंचने का अनुमान
    दुनिया

    8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2080 के दशक में 10.4 अरब पहुंचने का अनुमान

    8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2080 के दशक में 10.4 अरब पहुंचने का अनुमान
    लेखन मुकुल तोमर
    Nov 15, 2022, 01:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    8 अरब हुई दुनिया की आबादी, 2080 के दशक में 10.4 अरब पहुंचने का अनुमान
    दुनिया की आबादी आठ अरब हुई

    संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, दुनिया की आबादी आठ अरब के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गई है। UN ने इसे मानवीय विविधता का जश्न मनाने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुई तरक्की पर खुशी जताने का मौका बताया है जिनके कारण मृत्यु दर में कमी आई है और इंसान की औसत उम्र बढ़ी है। UN ने 2080 के दशक में 10.4 अरब पर वैश्विक आबादी के पीक करने का अनुमान लगाया है।

    7 से 8 अरब पहुंचने में लगे 12 साल, 9 अरब पहुंचने तक लगेंगे 15 साल

    UN की 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोसपेक्ट्स 2022' रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक आबादी की वृद्धि दर गिर रही है और जहां सात से आठ अरब पहुंचने में वैश्विक आबादी को 12 साल लगे, वहीं आठ से नौ अरब पहुंचने में इसे 15 साल लगेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, अभी वैश्विक आबादी 1950 के बाद सबसे कम दर से बढ़ रही है और 2020 में इसके बढ़ने की रफ्तार एक प्रतिशत से भी कम हो गई। आगे इसके और भी गिरने का अनुमान है।

    2050 तक 9.7 अरब हो जाएगी वैश्विक आबादी

    रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि वैश्विक आबादी 2030 तक 8.5 अरब हो सकती है, वहीं 2050 तक यह 9.7 अरब हो जाएगी। 2080 के दशक में 10.4 अरब पर वैश्विक आबादी पीक करेगी और 2100 तक इसी स्तर पर बनी रहेगी। रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक वैश्विक आबादी में होने वाले इजाफे में मात्र आठ देशों की आधी हिस्सेदारी होगी। इन देशों में कांगो, मिस्र, इथोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया शामिल हैं।

    अगले साल सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा भारत

    UN की इस रिपोर्ट में भारत के अगले साल चीन को पीछे छोड़कर सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने का अनुमान भी लगाया गया है। अभी 1.426 अरब जनसंख्या के साथ चीन सबसे अधिक आबादी वाला देश है, वहीं 1.412 अरब आबादी के साथ भारत उससे बहुत ज्यादा पीछे नहीं है। रिपोर्ट में 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब पहुंचने का अनुमान है, वहीं तब चीन की आबादी 1.317 अरब होगी।

    पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्वी एशिया सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र

    UN की रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी पूर्वी एशिया और दक्षिण-पूर्वी एशिया दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र हैं। पूर्वी एशिया की आबादी 2.3 अरब है जो कि वैश्विक आबादी की 29 प्रतिशत है, वहीं दक्षिण-पूर्वी एशिया की आबादी 2.1 अरब (वैश्विक आबादी की 26 प्रतिशत) है। पहले इलाके में चीन और दूसरे इलाके में भारत की आबादी सबसे अधिक है। दोनों की आबादी 1.4 अरब से अधिक है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर होने के कारण वैश्विक स्तर पर मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है। 2019 में इंसान की औसत उम्र 72.8 साल थी जो 1990 के बाद से लगभग नौ साल बढ़ चुकी है। आगे भी मृत्यु दर में गिरावट जारी रहने का अनुमान है और 2050 तक इंसान की औसत उम्र 77.2 साल पहुंच सकती है। वैश्विक स्तर पर प्रजनन दर में भी कमी आ रही है, हालांकि अभी ये दो से अधिक है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जनसंख्या
    संयुक्त राष्ट्र

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी घर छोड़कर होटल में हुए शिफ्ट? मां और पत्नी के विवाद से थे परेशान नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    कैसे बनती थी ममी? मृतकों को वर्षों सुरक्षित रखने का मिस्र का रहस्य आया सामने मिस्र
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा दूसरा दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए शानदार शतक  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज: तेजनारायण चंद्रपॉल ने जमाया टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए इनके आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    जनसंख्या

    चीन की आबादी में क्यों आ रही कमी और क्या होगा इसका असर? चीन समाचार
    सिक्किम: प्रजनन दर में गिरावट से सरकार चिंतित, किया कई योजनाओं का ऐलान सिक्किम
    चीन की आबादी 60 साल में पहली बार हुई कम, जन्म दर में भी आई गिरावट चीन समाचार
    जोशीमठ में सालों से चल रहा है जमीन धंसने का सिलसिला, अब क्या है इसका समाधान? देहरादून

    संयुक्त राष्ट्र

    रूस-यूक्रेन युद्ध को 11 महीने हुए पूरे, अब तक 18,000 से अधिक नागरिक हुए हताहत यूक्रेन युद्ध
    जयशंकर ने UNSC में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर बोला तीखा हमला, जानिए क्या कहा एस जयशंकर
    UNSC क्या है और इसकी स्थायी सदस्यता इतनी अहम क्यों है? संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
    फिलीपींस में इस बच्ची के पैदा होते ही दुनिया की आबादी हुई 8 अरब फिलीपींस

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023